भाषा
བོད་ཡིག中文English

लोबसांग सांगय तिब्बत की निर्वासित सरकार के नए प्रधानमंत्री

April 27, 2011

धर्मशाला।। भारत में जन्मे लोबसांग सांगय (42) को बुधवार को तिब्ब्त की निर्वासित सरकार का नया कालोन त्रिपा या प्रधानमंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। सांगय तिब्बत के बाद भारत को अपना दूसरा घर मानते हैं। सांगय की शिक्षा-दीक्षा अमेरिका में हुई है और वह वहीं रहते हैं।हारवर्ड लॉ स्कूल के वरिष्ठ फेलो, सांगय को कालोन त्रिपा के लिए तीसरे प्रत्यक्ष चुनाव में चुना गया है। तीसरे प्रत्यक्ष चुनाव के लिए मतदान 20 मार्च को हुआ था। वह, वर्तमान निर्वासित प्रधानमंत्री सामदोंग रिनपोछे का स्थान लेंगे। रिनपोछे इस पद के लिए दो बार चुने गए थे। समझा जाता है कि सांगय का पांच वर्ष का कार्यकाल चुनौतियों भरा होगा, क्योंकि तिब्बती संसद आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के राजनीतिक अधिकार नव निर्वाचित नेता के पास हस्तांतरित किए जाने को मंजूरी देने जा रही है।

निर्वाचन अधिकारी जामफेल चोएसांग ने बताया कि सांगय को 27,051 वोट मिले। चोएसांग ने कहा, ‘ सांगय को 20 मार्च को हुए मतदान में कुल वोट का 55 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं। ‘ राजनयिक तेनजिन नामज्ञाल तेथोंग और ताशी वांगदी प्रधानमंत्री पद के अन्य उम्मीदवार थे। दोनों को क्रमश: 18,405 और 3,173 वोट मिले। तेथोंग भी अमेरिका में रहते हैं, जबकि वांगदी ब्रसेल्स, न्यू यॉर्क और नई दिल्ली में दलाई लामा के प्रतिनिधि रह चुके हैं।

चोएसांग ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री वर्तमान कैबिनेट का कार्यकाल अगस्त में समाप्त होने के बाद ही शपथ ग्रहण करेंगे। सांगय का जन्म भारत में निर्वासन के दौरान 1968में हुआ था। वह अक्सर कहते हैं, ‘ भारत मेरा दूसरा घर है। मैं अपने पहले घर (तिब्बत) में कभी नहीं जा पाया। ‘ सांगय के पिता इस समय दार्जिलिंग के पास एक गांव में रहते हैं। उन्होंने भी 1959 में दलाई लामा के साथ तिब्बत छोड़ दिया था। रिनपोछे को सितम्बर 2001 में पांच वर्ष के लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री निर्वाचित किया गया था, क्योंकि दलाई लामा ने निर्वासित प्रधानमंत्री को सीधे निर्वाचित किए जाने का आग्रह किया था। इस तरह रिनपोछे सीधे तौर पर निर्वाचित होने वाले पहले निर्वासित प्रधानमंत्री बन गए थे।

रिनपोछे दोबारा चुनाव नहीं लड़ सकते थे, क्योंकि तिब्बत का संविधान किसी व्यक्ति को दो कार्यकाल से अधिक समय तक पद पर रहने से प्रतिबंधित करता है। ज्ञात हो कि 1959 में जब चीनी सेना ने आक्रमण कर ल्हासा पर कब्जा कर लिया, तो दलाई लामा (75) और उनके समर्थकों ने वहां से भाग कर भारत में शरण ली थी। फिलहाल करीब 1,40,000 तिब्बती निर्वासित जीवन बिता रहे हैं और उनमें से 1,00,000 से अधिक भारत के विभिन्न हिस्सों में रहते हैं। इसके अलावा 60 लाख से अधिक तिब्बती, तिब्बत में रहते हैं।



विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

1 month ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

1 month ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

1 month ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

2 months ago

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service