भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

संयुक्त राष्ट्र दल को तिब्बत में अनुमति दे चीन : सांगय

February 4, 2013

दा सिविलयन 4 फरवरी 2013

नई दिल्ली. तिब्बतियों के राजनीतिक नेतृत्वकर्ता लोबसांग सांगय ने कहा है कि चीन की कठोर नीतियां तिब्बत में विफल साबित हुई हैं, और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को चाहिए कि तिब्बत में आत्मबलिदान की बढ़ रही घटनाओं के आलोक में वहां संयुक्त राष्ट्र के एक दल को अनुमति देने के लिए चीन पर दबाव बनाए।

 निर्वासित तिब्बतियों के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री, सांगय ने नई दिल्ली यात्रा के दौरान एक विशेष बातचीत में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को चाहिए कि वह चीन से कहे कि तिब्बत उसकी शांतिपूर्ण विकास और सौहाद्र्रपूर्ण नीतियों की एक कसौटी है।

सांगय ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख, शी जिनपिंग को तिब्बत के प्रति अपनी सरकार की नीतियों का एक समझदारी भरा आकलन करना चाहिए। जिनपिंग अगले महीने चीन के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने वाले हैं।

सांगय ने कहा, “उन्हें (नया नेतृत्व) तिब्बत के अंदर की नीतियों की समीक्षा के लिए एक समिति गठित करनी चाहिए, और उसके बाद तिब्बती लोगों के प्रति नीतियों का एक समझदारी भरा आकलन करना चाहिए.. उन्हें इस दीर्घकालिक मुद्दे के समाधान के लिए फिर से बातचीत शुरू करनी चाहिए।”

सांगय ने कहा कि तिब्बती अपने संघर्ष में अधिक मजबूत हुए हैं, क्योंकि उनका नया नेतृत्व अधिक शिक्षित है।

सांगय ने कहा, “हम मजबूत हुए हैं, क्योंकि निर्वासित नया नेतृत्व अधिक शिक्षित, अधिक जानकार है और पहले की उस पीढ़ी की परम्परा को जारी रखने की कोशिश कर रहा है, जो प्रतिबद्ध थी, ईमानदार और बचनबद्ध थी.. हम पहले से अधिक मजबूत हुए हैं.. युवा पीढ़ी अपने जीवन के भविष्य के बदले तिब्बत पर अधिक ध्यान दे रही है।”

दलाई लामा द्वारा केवल धार्मिक मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद 2011 में निर्वाचित हुए सांगय ने तिब्बत में बढ़ रही आत्मबलिदान की घटना पर अपनी नाखुशी जाहिर की है।

लगभग 100 तिब्बती, 2009 से लेकर अबतक चीन सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में तिब्बत में आत्मबलिदान कर चुके हैं। सांगय ने तिब्बतियों का आह्वान किया कि उन्हें शोक संवेदना और एकता जाहिर करने के लिए 11 फरवरी को तिब्बती नववर्ष नहीं मनाना चाहिए।

पूर्वी भारत के दार्जीलिंग के पास एक तिब्बती बस्ती में पैदा हुए और पले-बढ़े सांगय ने कहा कि यदि चीन वाकई में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का सम्मान करना चाहता है और एक जिम्मेदार वैश्विक शक्ति बनना चाहता है तो उसे उचित तरीके से तिब्बत का मुद्दा सुलझाना चाहिए।


विशेष पोस्ट

रम पावन 14वें दलाई लामा का 90वें जन्मदिन पर संदेश

5 Jul at 11:29 am

परम पावन की घोषणा दलाई लामा की परंपरा चलती रहेगी

2 Jul at 8:20 am

परमपावन दलाई लामा ने धोमेय चोलखा द्वारा आयोजित अपने 90वें जन्मदिन समारोह में भाग लिया।

30 Jun at 9:15 am

तिब्बत पर विश्व सांसदों का नौवां सम्मेलन टोक्यो घोषणा-पत्र, टोक्यो कार्य योजना और परम पावन १४वें दलाई लामा के ९०वें जन्मदिन के सम्मान में प्रस्ताव पारित करने के साथ संपन्न

5 Jun at 9:29 am

दीर्घायु प्रार्थना समारोह में शामिल हुए परम पावन दलाई लामा

4 Jun at 10:59 am

संबंधित पोस्ट

रम पावन 14वें दलाई लामा का 90वें जन्मदिन पर संदेश

3 days ago

परम पावन की घोषणा दलाई लामा की परंपरा चलती रहेगी

6 days ago

परमपावन दलाई लामा ने धोमेय चोलखा द्वारा आयोजित अपने 90वें जन्मदिन समारोह में भाग लिया।

1 week ago

तिब्बत पर विश्व सांसदों का नौवां सम्मेलन टोक्यो घोषणा-पत्र, टोक्यो कार्य योजना और परम पावन १४वें दलाई लामा के ९०वें जन्मदिन के सम्मान में प्रस्ताव पारित करने के साथ संपन्न

1 month ago

दीर्घायु प्रार्थना समारोह में शामिल हुए परम पावन दलाई लामा

1 month ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service