भाषा
བོད་ཡིག中文English

सिक्योंग पेन्पा छेरिंग ने अरुणाचल प्रदेश में राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों को संबोधित किया

November 12, 2022

tibet.net

12 नवंबर, 2022,धर्मशाला।सिक्योंग पेन्पा छेरिंग ने तवांग में तिब्बती समुदाय के साथ अपने कार्यक्रमों के समापन के बाद और शिलांग जाने से पहले 11नवंबर 2022को अरुणाचल प्रदेश के राज्य और जिला अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।

वहां मोनपा युवाओं को सांस्कृतिक और धार्मिक शिक्षा प्रदान करने के लिए केंद्रीय तिब्बती प्रशासन और अन्य प्रमुख तिब्बती संस्थानों की सराहना करते हुएपश्चिम तामेंग जिले के उपायुक्त केसांग न्गुरुप दामा ने अपने परिचयात्‍मक संबोधन में क्षेत्र में चल रही सिक्योंग की आधिकारिक यात्रा को दो समुदायों के बीच घनिष्ठ संबंध को मजबूत करने की दिशा में सहयोगी उपाय के रूप में चिह्नि‍त किया।

अपने संबोधन में गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए सिक्योंग ने अरुणाचल के नेताओं और लोगों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने तवांग के ज़ोमखांग हॉल में एकत्रित स्थानीय अधिकारियों के समक्ष निर्वासन में घटती तिब्बती आबादी पर चिंता जाहिर  की और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में दोनों समुदायों के बीच सहयोग को रेखांकित किया।

सिक्योंग ने आगे सीटीए की संरचना और कार्यप्रणाली के बारे में बताया और इस तरह के एक मजबूत निर्वासित समुदाय के निर्माण का श्रेय परम पावन दलाई लामा और भारत सरकार को दिया।

इसके अलावा, सिक्योंग ने सभा को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की क्रूर और स्वार्थी नीतियों के कारण तिब्बत के अंदर चल रहे असंतोष के बारे में बताया। विशेष रूप से उन्होंने परम पावन के पुनर्जन्म के मुद्दे पर बीजिंग के हस्तक्षेप की आशंका पर चिंता व्यक्त की। इसी तरह, उन्होंने तिब्बत के सुंदर पर्यावरण, विशेष रूप से नदी प्रणाली पर चीनी सरकार द्वारा की गई गड़बड़ी के बारे में भी बात की जो अरुणाचल और असम सहित निचले क्षेत्र के देशों को प्रभावित करेगी।

अपना संबोधन समाप्‍त करने से पहले सिक्योंग ने सभा से दुनिया के लोकतांत्रिक और न्यायपूर्ण समाज के हित में चीन के खतरों से सतर्क रहने का आग्रह किया।

सीटीए में कार्मिक और आध्यात्मिक मामलों के विभाग के अध्यक्ष जंबे वांग्दी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा का समापन हुआ।

मोनपा इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स ने परम पावन दलाई लामा के सम्मान में संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्तमोन मिमांग त्सोक्पा और तवांग मोनपा एम्प्लॉइज सोसाइटी के कार्यालयों से सिक्योंग को प्रशंसा के प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए। 


विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

1 month ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

1 month ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

1 month ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

2 months ago

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service