भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

सिक्योंग पेन्पा छेरिंग ने २७वें हिमालय महोत्सव में भारत-तिब्बत संबंधों की स्थिरता के लिए आशा व्यक्त की

December 15, 2023

tibet.net

धर्मशाला। भारत-तिब्बत मैत्री संघ (आईटीएफएस) ने रविवार को तिब्बती इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (टीआईपीए) के सभागार में परम पावन दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किए जाने के उपलक्ष्य में दो दिवसीय २७वें हिमालय महोत्सव का आयोजन किया।

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के सिक्योंग पेन्पा छेरिंग ने महोत्सव के आधिकारिक कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लिया। अन्य विशिष्ट हस्तियों में मुख्य अतिथि के रूप में नगरोटा के विधायक और हिमाचल प्रदेश के पर्यटन मंत्री मंत्री श्री रघुबीर सिंह बाली और विशिष्ट अतिथि के तौर पर धर्मशाला नगर निगम की महापौर श्रीमती नीनू शर्मा उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में सिक्योंग ने इस आयोजन के महत्व पर बात करते हुए कहा कि यह धर्मशाला के निवासियों और तिब्बतियों को विभिन्न कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान का जश्न मनाने के लिए एक मंच पर एक साथ लाता है। सिक्योंग ने दर्शकों को भारत-तिब्बत के प्राचीन संबंधों से अवगत कराया और सदियों से चले आ रहे संबंधों के बारे में बातचीत की।

तिब्बतियों के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नेता ने भारत से तिब्बती लिपि की व्युत्पत्ति और इसी लिपि के आधार पर तिब्बत में बौद्ध धर्म की शुरूआत पर प्रकाश डाला। भारत के साथ इतने महत्वपूर्ण संबंध के बारे में सिक्योंग ने कहा, ‘हमें यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि हमारे पास प्राचीन भारतीय ज्ञान के एक हिस्से का भंडार हैं।’

सिक्योंग पेन्पा छेरिंग ने धर्मशाला में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की स्थापना पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि तिब्बती समुदाय दुनिया में पूर्ण लोकतांत्रिक और राजनीतिक संरचना  वाला एकमात्र निर्वासित समुदाय है।

निर्वासित तिब्बती नेता ने उसी दिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले मानवाधिकार दिवस के बारे में भी बात की। उन्होंने इतिहास के ऐसे महत्वपूर्ण मोड़ के दौरान, जब तिब्बत में तिब्बतियों को राजनीतिक रूप से कोई स्थान नहीं है, तिब्बतियों के प्रति दयालुता के लिए भारत सरकार, विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार और भारत के लोगों का आभार व्यक्त किया। अपना संबोधन समाप्त करने से पहले सिक्योंग ने भारत-तिब्बत संबंधों में विशेष रूप से दोनों देशों के समान हित के अवसरों के स्थायित्व के लिए आशा व्यक्त की।

यह उत्सव परम पावन दलाई लामा की शांति पहलों को अंतरराष्ट्रीय मान्यता के तौर पर १० दिसंबर १९८९ को प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के उपलक्ष्य में वर्ष १९९५ में शुरू किया गया था। यह सांस्कृतिक उत्सव विशेष रूप से शांति पहल का प्रतीक है और इसका उद्देश्य स्थानीय भारतीयों और तिब्बती समुदाय के बीच अंतर-सांप्रदायिक संपर्क और दोस्ती को मजबूत करना है,  जबकि विभिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लोगों के बीच प्रशंसा और समझ को बढ़ावा देना है।


विशेष पोस्ट

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

25 Mar at 10:05 am

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

11 Mar at 9:07 am

संबंधित पोस्ट

वेन. थुबटेन वांगचेन ने लैटिन अमेरिका में परम पावन दलाई लामा के प्रतिनिधि के रूप में कार्यभार संभाला

2 hours ago

सिक्योंग के नेतृत्व वाले सेंट्रल तिब्बतन एडमिनिस्ट्रेशन के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में आयोजित संयुक्त राज्य अमेरिका के ‘फ्रीडम 250’ समारोह में भाग लिया।

3 hours ago

तिब्बती इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स ने चेक रिपब्लिक का दौरा किया, तिब्बती संस्कृति पर चीन के नैरेटिव को चुनौती दी

4 hours ago

प्रतिनिधि केलसांग ग्यात्सेन बावा ने Buddha’s Birthday समारोह और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लिया, जो Hsuan Chuang University, Taiwan में आयोजित किया गया।

4 days ago

परम पावन दलाई लामा के कार्यालय (OHHDL) के सचिव Tenzin Taklha को Thiksey Medal से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 9th Thiksey Rinpoche के 84वें जन्मदिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया।

5 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service