भाषा
བོད་ཡིག中文English

सिक्योंग पेन्पा शेरिंग ने दो दिवसीय ‘हिम फिल्म महोत्सव २०२४’ के समापन सत्र में भाग लिया

October 25, 2024

धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिम फिल्म महोत्सव 2024 के समापन सत्र के दौरान सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग।

धर्मशाला। सिक्योंग पेन्पा शेरिंग ने २४ अक्तूबर २०२४ की शाम को १४वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य श्री सुधीर शर्मा और प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता श्री मनोज एन. जोशी के साथ धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय ‘हिम फिल्म महोत्सव २०२४’ के समापन-सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।

कांगड़ा के महत्वाकांक्षी फिल्म निर्माताओं के कार्यों का जश्न मनाने वाले महोत्सव के समापन समारोह में अपने मुख्य भाषण में सिक्योंग पेन्पा शेरिंग ने ज्यूरिख फिल्म महोत्सव के दौरान ‘विजडम ऑफ हैप्पीनेस’ के प्रीमियर में अपने हाल के अनुभव पर विचार किया। फिल्मों का समुदाय पर किस तरह जबरदस्त प्रभाव पड़ता है, इस पर अपने विचार साझा करते हुए सिक्योंग ने ‘विजडम ऑफ कम्पैशन’ का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह परम पावन दलाई लामा के एक साक्षात्कार पर आधारित है। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता और कट्टर तिब्बत समर्थक रिचर्ड गेरे द्वारा सह-निर्मित इस वृत्तचित्र का जल्द ही भारत में अपर तिब्बती चिल्ड्रन विलेज में पहला प्रदर्शन होगा। सिक्योंग ने सभा में मौजूद सभी लोगों को फिल्म देखने के लिए प्रोत्साहित किया और अपने समुदायों के भीतर करुणा को बढ़ावा देने के लिए परम पावन द्वारा दिए गए संदेशों को फैलाने के महत्व पर जोर दिया।

समारोह में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी पुरस्कार वितरण से पहले कार्यक्रम को संबोधित किया और युवा फिल्म निर्माताओं को जानकारी देते हुए फिल्म निर्माण पर अपने विचार साझा किए।


विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

पब्लिक सर्विस कमिश्नर कर्मा येशी ने दिल्ली में ऑफिशियल आउटरीच टूर खत्म किया

3 weeks ago

टीआरएमसीएस मैनपाट को क्षेत्रीय सहकारी उत्कृष्टता और मेरिट पुरस्कार 2025 मिला

3 weeks ago

फ्रांस में तिब्बती समुदाय ने परम पावन दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की 36वीं वर्षगांठ मनाई

3 weeks ago

कालोन डोलमा गायरी ने कर्नाटक के गृह मंत्री माननीय जी. परमेश्वर से शिष्टाचार भेंट की

3 weeks ago

सचिव धोंडुल दोरजी ने तिब्बती वर्क्स और अभिलेखागार के पुस्तकालय में छठे रकरा रिनपोछे के संग्रहित कार्यों के विमोचन में भाग लिया

3 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service