भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

सिक्योंग पेन्पा शेरिंग ने कलिम्पोंग में तिब्बती संस्थानों का दौरा किया, तिब्बत से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर तिब्बतियों को संबोधित किया

November 11, 2024

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग का कलिम्पोंग के तिब्बती निवासियों को संबोधित करते हुए

धर्मशाला। निर्वासित तिब्बती बस्तियों की अपनी आधिकारिक यात्राओं के दौरान सिक्योंग पेन्पा शेरिंग ने ०८ नवंबर २०२४ को कलिम्पोंग तिब्बती बस्ती में तिब्बती प्रतिष्ठानों का दौरा किया।

सिक्योंग ने अपने दिन भर के कार्यक्रम की शुरुआत सेड-ग्यूड मठ और झेकर चोएडे मठ के दौरे से की। इसके बाद संभूत तिब्बती स्कूल, कलिम्पोंग में अपना भाषण दिया।

स्कूल के प्रिंसिपल शेरिंग सोमो द्वारा एक संक्षिप्त परिचयात्मक संबोधन के बाद सिक्योंग ने छात्रों को तिब्बत के पिछले इतिहास और वर्तमान स्थिति के बारे में जानने की सलाह दी ताकि वे खुद को तिब्बत के मुद्दे से फिर से जोड़ सकें। इतना कहने के बाद सिक्योंग ने तिब्बती पठार की भू-राजनीतिक स्थिति और तिब्बत की नदी प्रणाली द्वारा निचले इलाके के इसके प्रभाव क्षेत्र में आनेवाले एशियाई समुदायों की आजीविका में निभाई जाने वाली प्रमुख भूमिकाओं के बारे में अपनी अंतर्दृष्टि के बारे में बताया। सिक्योंग ने आगे उन पर्यावरणीय चुनौतियों के बारे में बात की, जिन्होंने तिब्बती पठार के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को परेशान कर रखा है।

सिक्योंग द्वारा संबोधन समाप्त करने के बाद छात्रों के साथ एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। इसके बाद सिक्योंग ने गाडेन थारपा चोलिंग और शेचेन थिनले धारग्येलिंग मठ में पूजा-अर्चना की। इसी बीच उन्होंने मठ के संग्रहालय का भी दौरा किया।

इसके बाद दोपहर में सिक्योंग ने स्थानीय तिब्बती मेंत्सीखांग शाखा, स्थानीय तिब्बती वृद्धाश्रम और कलिम्पोंग तिब्बती ओपेरा एसोसिएशन का दौरा किया और फिर मणि लखांग में लगभग २०० तिब्बती निवासियों की सभा को संबोधित किया।

अपने संबोधन में सिक्योंग पेन्पा शेरिंग ने तिब्बती समुदाय के निर्वासन-यात्रा पर विचार किया, पुरानी पीढ़ी के प्रयासों पर प्रकाश डाला और विस्तार से बताया कि कैसे परम पावन दलाई लामा ने भारतीय प्रधानमंत्री नेहरू की सहायता से भारत में तिब्बती बस्तियों और स्कूलों की स्थापना की। उन्होंने यह भी चर्चा की कि कैसे परम पावन की १९६७ में एशिया और १९७३ में यूरोप की यात्राओं ने मध्यम मार्ग दृष्टिकोण के विकास को जन्म दिया, जो तिब्बत के अस्तित्व और सांस्कृतिक संरक्षण, विशेष रूप से चीन की सांस्कृतिक क्रांति द्वारा किए गए विनाश के बाद की चिंताओं पर आधारित एक अवधारणा है।

सिक्योंग ने फिर मध्यम मार्ग के विकास यात्रा का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने १९७९ में अमेरिकी कांग्रेस के सामने परम पावन द्वारा पांच सूत्री शांति योजना की प्रस्तुति का उल्लेख करते हुए कहा कि इस विवरण को पूरा किया। इस योजना में चीन-तिब्बत संवाद पर जोर दिया गया था। १९८८ में परम पावन ने यूरोपीय संसद में अपने संबोधन के दौरान इस दृष्टिकोण को और स्पष्ट किया, जो तिब्बती निर्वासित समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बन गया। सिक्योंग ने इस बात पर जोर दिया कि मध्यम मार्ग दृष्टिकोण भविष्य के तिब्बत में परम पावन के दृष्टिकोण के साथ शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में समुदाय के प्रयासों का मार्गदर्शन करने वाला है।

सिक्योंग पेन्पा शेरिंग ने तिब्बतियों से अपने इतिहास को समझने और तिब्बत की गंभीर स्थिति के बारे में जानकारी रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तिब्बत में बढ़ते चीनी प्रतिबंधों ने पारिवारिक रिश्तों को खराब कर दिया है और २००८ से निर्वासन में जाने वाले तिब्बतियों की संख्या में कमी आई है। इसका निर्वासित तिब्बती मठों और स्कूलों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कोरोना महामारी के बाद चीन की कमजोर आर्थिक स्थिति और बढ़ती युवा बेरोजगारी को देखते हुए व्यापक भू-राजनीतिक संदर्भ के बारे में भी चिंता व्यक्त की। हालांकि, यह तिब्बत के पक्ष में माहौल बनाने के लिए भी अवसर प्रस्तुत कर सकती है।

सिक्योंग ने तिब्बत की अंतरराष्ट्रीय अपील को मजबूत करने के लिए उग्यूर, दक्षिणी मंगोल, हांगकांग के कार्यकर्ता, चीनी लोकतंत्र समर्थक और ताइवान सहित वैश्विक सहयोगियों के साथ जुड़ने की १६वीं काशाग की रणनीति पर प्रकाश डाला। उन्होंने जोर देकर कहा कि अलग-थलग होकर तिब्बत के पक्ष में अभियान चलाना अप्रभावी है, जबकि संयुक्त मोर्चा अधिक वैश्विक ध्यान आकर्षित करता है। अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि अपने इतिहास की गहरी समझ के बिना तिब्बतियों को अपनी सांस्कृतिक पहचान और परम पावन दलाई लामा के प्रयासों की विरासत को खो देने का खतरा है। उन्होंने समुदाय से भविष्य की पीढ़ियों के लिए इस ज्ञान को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।


विशेष पोस्ट

रम पावन 14वें दलाई लामा का 90वें जन्मदिन पर संदेश

5 Jul at 11:29 am

परम पावन की घोषणा दलाई लामा की परंपरा चलती रहेगी

2 Jul at 8:20 am

तिब्बत पर विश्व सांसदों का नौवां सम्मेलन टोक्यो घोषणा-पत्र, टोक्यो कार्य योजना और परम पावन १४वें दलाई लामा के ९०वें जन्मदिन के सम्मान में प्रस्ताव पारित करने के साथ संपन्न

5 Jun at 9:29 am

दीर्घायु प्रार्थना समारोह में शामिल हुए परम पावन दलाई लामा

4 Jun at 10:59 am

तिब्बत पर विश्व सांसदों के नौवें सम्मेलन के लिए दुनिया भर के सांसद टोक्यो पहुंचे

3 Jun at 3:17 pm

संबंधित पोस्ट

परमपावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर उनके सम्मान में ‘शुद्ध दर्शन और आध्यात्मिक अनुभूतियाँ’ पुस्तक का विमोचन

12 hours ago

सिक्योंग ने तिब्बत एक्शन इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट “जब वे हमारे बच्चों को लेने आए: चीन के औपनिवेशिक बोर्डिंग स्कूल और तिब्बत का भविष्य” के विमोचन में भाग लिया

12 hours ago

नेपाल में तिब्बती लोग परमपावन दलाई लामा का 90वां जन्मदिन मना रहे हैं

12 hours ago

सचिव पलदेन धोंडुप ने अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू के साथ बैठक की

12 hours ago

रम पावन 14वें दलाई लामा का 90वें जन्मदिन पर संदेश

2 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service