भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

सीसीपी की राजनीतिक ‘पुनः शिक्षा’ का विरोध करने वाले छह बच्चों के तिब्बती पिता की 2019 में यातना से मौत

May 5, 2021

नोरसँग की तस्वीर।

tibet.net,

धर्मशाला। तिब्बती खाम प्रांत के पारंपरिक शग रोंगपो क्षेत्र में तथाकथित तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र नागचू (चीनी: नाकू) काउंटी के ताचेन टाउनशिप में जबरन राजनीतिक पुन: शिक्षा अभियानों में भाग लेने से इनकार करने पर 2019 में हिरासत में लिए गए एक तिब्बती व्यक्ति की चीनी पुलिस की हिरासत में पीटे जाने के बाद मौत हो गई। एक सूत्र ने इस बात की सूचना दी है।

लगभग 36 वर्षीय नोरसांग का 2019 में पुलिस हिरासत में पिटाई और प्रताड़ना के कारण मौत हो गई। चीनी अधिकारियों ने शुरू में उन्हें सितंबर 2019 के अंत में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) शासन की 70 वीं वर्षगांठ से कुछ दिन पहले शग रोंगपो के त्साल्ही गांव से कई अन्य तिब्बतियों के साथ हिरासत में लिया था। स्थानीय अधिकारियों द्वारा नागरिक अशांति या सीसीपी के संवेदनशील कार्यक्रम से पहले विद्रोह के किसी भी खतरे से निपटने के प्रयास में उन्हें बड़े पैमाने पर राजनीतिक पुन: शिक्षा अभियान या देशभक्तिपूर्ण शिक्षा कार्यक्रम से जोड़ा गया था। बाद में, अधिकारियों ने अन्य को रिहा कर दिया लेकिन नोरसांग को हिरासत में ही रखा। उनके परिवार के सदस्यों को उनके पास जाने से मना कर दिया गया था, जिससे उनकी सेहत के लिए डर बढ़ रहा था।

शग रोंगपो क्षेत्र और अन्य तिब्बती क्षेत्रों में लगाए गए ऑनलाइन संचार पर चीन के उच्च प्रतिबंध के कारण नोरसांग की मृत्यु अब तक तिब्बत के बाहर की दुनिया के लिए अज्ञात बनी हुई थी।

सूत्र ने कहा, ‘चीनी अधिकारियों ने उनके परिवार और उनके गांव के निवासियों को उनकी मौत के बारे में कुछ भी जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रखी थी।’

मौत की जिम्मेदारी से साफ-साफ बचने के प्रयास में चीनी अधिकारियों ने कहा कि कर्ज के बोझ के कारण नोरसांग ने शगचू ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली है। लेकिन स्थानीय निवासियों ने चीनी बयान का उपहास उड़ाते हुए कहा कि नोरसांग के नाम पर एक भी कर्ज नहीं था और वह गांव का संपन्न व्यक्ति माना जाता था। चीनी बयान जनता को गुमराह करने का एक प्रयास है। ग्रामीणों का मानना ​​है कि उसकी मौत का कारण चीनी अधिकारियों द्वारा की गई गंभीर पिटाई और प्रताड़ना है। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि चीनी पुलिस के हाथों प्रताड़ना और दुर्व्यवहार से बचने के लिए उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए पुल से छलांग लगा ली होगी। यह कहना मुश्किल है कि दोनों में से कौन सा कारण सही है। क्योंकि चीनी अधिकारियों ने किसी भी ग्रामीण को उसके शव को देखने या उसके करीब आने से रोक दिया था।

उनके निधन के बाद कई दिनों तक अधिकारियों ने गेसो सबा गांव में उनके घर को घेरे रखना और तलाशी लेना जारी रखा। इस प्रक्रिया में उनकी गर्भवती पत्नी और परिवार ने भी विरोध किया। स्थानीय लोगों ने उस समय कई दिनों तक क्षेत्र के आसपास पुलिस वाहनों को आते-जाते देखा है। नोरसांग के निधन की खबर और पुलिस की लगातार व्यवस्थिति तलाशी उसकी पत्नी के मानसिक उत्पीड़न और आघात का कारण बना जिसने संभवतः उन्हें अस्थिर मानसिक स्थिति में डाल दिया। घटना के बाद से उनके परिवार की स्थिति और खराब हो गई है और वे वर्तमान में कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं।

हमारे सूत्र के अनुसार, नोरसांग परम पावन दलाई लामा के प्रति प्रबल श्रद्धा के साथ तिब्बती राष्ट्रीयता के जबर्दस्त समर्थक थे। वह एक ऐसे दृढ़ रुख वाले व्यक्ति थे, जिसने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रचार अभियानों की नीतियों को स्वीकार करने और उनका पालन करने से इनकार कर दिया। इसमें पार्टी के काम की प्रशंसा करना, घर पर पांच चीनी नेताओं की फ़्रेमयुक्त तस्वीर को अनिवार्य रूप से लटकाना और चीनी झंडे को अनिवार्य तौर फहराना शामिल है। नोरसांग खाम प्रांत के पारंपरिक शग रोंगपो इलाके के गेसो सबा नामक गांव से ताल्लुक रखते थे। वह सोनम यांग और गंगचुंग के पुत्र थे। उनके परिवार में पिता, पत्नी और छह बच्चे हैं।

शग रोंगपो क्षेत्र पर कड़ी निगरानी और कड़े प्रतिबंध जारी हैं क्योंकि स्थानीय तिब्बतियों से लगातार पूछताछ की जा रही है जबकि संदिग्ध व्यक्तियों के सेलफोन जब्त किए जा रहे हैं और उनके घरों की तलाशी ली जाती है ताकि ‘अलगाववाद’ से लड़ने के नाम पर स्थानीय लोगों का निर्वासित लोगों के साथ किसी भी संभावित संबंध का पता लगाया जा सके।

– डीआईआईआर के संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और मानवाधिकार डेस्क द्वारा जारी

 


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने टीसीसीसी तिब्बती भाषा एवं संस्कृति स्कूल में तिब्बतियों को संबोधित किया

2 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने बेलेविले-ट्रेंटन तिब्बती समुदाय का पहला आधिकारिक दौरा किया

2 days ago

सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग ने अपर टीसीवी स्कूल में 11वें पंचेन लामा के जबरन गायब होने की 30वीं वर्षगांठ मनाई

4 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने कनाडाई संसद सदस्य य्वोन बेकर से मुलाकात की

4 days ago

सांसद तेनपा यारफेल और फुरपा दोरजी ग्यालधोंग ने नेपाल में दोथांग नोरज़िनलिंग का दौरा किया

5 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service