भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

स्पीकर खेन्पो सोनम तेनफेल ने सिक्किम के तुमलोंग में माइंडरोलिंग जांग-डोक-पलरी मंदिर के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

November 12, 2024

सिक्किम के तुमलोंग में मिंड्रोलिंग जांग-डोक-पलरी मंदिर के उद्घाटन समारोह के दौरान स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल और सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग, सिक्किम के माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग-गोले और अन्य श्रद्धालु लामाओं और प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों के साथ।

धर्मशाला। निर्वासित तिब्बती संसद के स्पीकर खेन्पो सोनम तेनफेल ने ०१ नवंबर २०२४ को उत्तरी सिक्किम के तुमलोंग में माइंडरोलिंग जांग-डोक-पलरी मंदिर के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और उसे संबोधित किया।

समारोह में कई प्रतिष्ठित रिनपोछे मौजूद रहे। इनमें क्याब्जे मिनलिंग खेंचेन रिनपोछे, क्याब्जे खोछेन रिनपोछे, जेसुन खांड्रो रिनपोछे, पेनम रिनपोछे के साथ ही सिक्किम के मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग-गोले, स्पीकर खेन्पो सोनम तेनफेल, सिक्योंग पेन्पा शेरिंग, सुरक्षा कालोन (मंत्री) ग्यारी डोल्मा, सांसद खेन्पो जम्पेल तेनज़िन और सिक्किम सरकार के धार्मिक मामलों के मंत्री सोनम लामा जैसे गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। इस धार्मिक समारोह के दौरान मिनलिंग त्से-चू चेमो चाम नामक एक विशेष अनुष्ठानिक नृत्य किया गया।

अपने संबोधन में स्पीकर ने अपनी शुभकामनाएं दीं और मिंड्रोलिंग जांग-डोक-पलरी की स्थापना की धार्मिक वृत्ति पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्टता के पांच प्रमुख पहलुओं- शिक्षक, स्थान, शिक्षण, समय और अनुचर- पर जोर दिया।

सिक्किम में स्थित इस मंदिर को बेयुल के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान गुरु पद्मसंभव से आशीर्वाद प्राप्त भूमि है। इस मंदिर की स्थापना गुरु पद्मसंभव के ज्ञान को धारण करने वाले महान गुरुओं की उपस्थिति में की गई थी। इसमें गुरु त्सेन-ग्ये के गरचम की उत्कृष्ट शिक्षाओं को स्थान दिया गया। यह पवित्र स्थान त्से-चू के शुभ मुहूर्त और सिक्किम में गुरु पद्मसंभव के अनुयायियों के असाधारण दल की उपस्थिति के लिए भी जाना जाता है।

स्पीकर ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय क्याब्जे खोछेन रिनपोछे को दिया और रिनपोछे तथा उन उदार लाभार्थियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपना योगदान देकर मंदिर की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मंदिर को सभी बौद्धों के लिए पुण्य और लाभ का स्रोत बताया।

सिक्किम में बौद्ध धर्म के प्रसार पर अपनी टिप्पणी में स्पीकर ने इस बात पर जोर दिया कि आठवीं शताब्दी में तिब्बत की यात्रा के दौरान गुरु पद्मसंभव ने सिक्किम को आशीर्वाद दिया था, जिसके कारण इस क्षेत्र में बौद्ध धर्म का विकास हुआ। उन्होंने कहा कि सिक्किम को गुरु पद्मसंभव का आशीर्वाद प्राप्त बेयूल या छिपी हुई भूमियों में से एक माना जाता है।

आगे स्पीकर ने तिब्बत पर चीनी कब्जे के बाद की स्थिति पर अपना विचार रखा। उन्होंने याद किया कि कैसे परम पावन दलाई लामा ८०,००० से अधिक तिब्बतियों को भारत में निर्वासन में लेकर आए, जिनमें से हजारों सिक्किम में बस गए। उन्होंने तिब्बत और सिक्किम के लोगों के बीच साझा धर्म और संस्कृति के माध्यम से बने गहरे संबंधों पर प्रकाश डाला और राज्य में रह रहे तिब्बती शरणार्थियों के प्रति अटूट समर्थन के लिए सिक्किम सरकार और लोगों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की।

स्पीकर ने अपने संबोधन का समापन परम पावन दलाई लामा, क्याब्जे मिनलिंग खेंचेन रिनपोछे, क्याब्जे खोछेन रिनपोछे, जेत्सुन खांड्रो रिनपोछे, पेनम रिनपोछे और अन्य महान गुरुओं की लंबी आयु और उनकी महान आकांक्षाओं की शीघ्र पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हुए किया। उन्होंने चीन-तिब्बती संघर्ष के शीघ्र समाधान के लिए भी प्रार्थना की।


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने टीसीसीसी तिब्बती भाषा एवं संस्कृति स्कूल में तिब्बतियों को संबोधित किया

2 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने बेलेविले-ट्रेंटन तिब्बती समुदाय का पहला आधिकारिक दौरा किया

2 days ago

सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग ने अपर टीसीवी स्कूल में 11वें पंचेन लामा के जबरन गायब होने की 30वीं वर्षगांठ मनाई

4 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने कनाडाई संसद सदस्य य्वोन बेकर से मुलाकात की

4 days ago

सांसद तेनपा यारफेल और फुरपा दोरजी ग्यालधोंग ने नेपाल में दोथांग नोरज़िनलिंग का दौरा किया

5 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service