भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

हिंसा खत्म करने के लिए 21वीं सदी को बनाएं संवाद की सदी : दलाई लामा

February 4, 2014

जनसत्ता, 3 फ़रवरी 2014

dalai-lama-guawahatiगुवाहाटी। तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने दुनिया में हिंसा की समस्या को तमाम स्तर पर बातचीत से हल करने का आह्वान किया। दलाई लामा ने शांति पर एक व्याख्यान में कहा कि सिर्फ यह कहना काफी नहीं होगा कि हम शांति चाहते हैं।

हिंसा के कारणों को वार्ता के माध्यम से हल किया जाना चाहिए। तिब्बती आध्यात्मिक नेता ने कहा कि वैश्विक समस्याओं के समाधान दिमाग में रखते हुए स्थानीय समस्याओं को हल करने का प्रयास करें। उन्होंने नेहरू स्टेडियम में तिब्बती शरणार्थियों और अन्य के एक बड़े जलसे को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वैश्विक समस्याओं के समाधान को ध्यान में रखते हुए स्थानीय समस्याएं हल नहीं की गईं तो हिंसा फूटेगी। ताकत का इस्तेमाल अनापेक्षित नतीजे देगा। बलप्रयोग आज पुराना पड़ गया है।

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने दुनिया भर के संघर्षों और युद्धों का जिक्र करते हुए कहा कि युद्धों के लिए मकसद भले ही अच्छा हो सकता है लेकिन जब तरीका सही नहीं हो तो उसके अनपेक्षित परिणाम निकलते हैं। यही वजह है कि हमें हर स्तर पर लागों को अहिंसा के बारे में शिक्षित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अहिंसा का तरीका हालांकि एकतरफा विजय और एकतरफा पराजय नहीं हो सकता। उसके बाद संघर्ष से हिंसा को बढ़ावा मिलेगा।

तिब्बती आध्यात्मिक नेता ने कहा, ‘इस सिद्धांत के साथ हम (तिब्बत) चीन से स्वतंत्रता नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ की ओर देखिए। वहां के लोग अधिक परिपक्व हैं और वे वास्तविकता के अनुरूप सोचते हैं। उनके सहयोगी पहले एक दूसरे से युद्ध करते थे। लेकिन अब उन्होंने ईयू के बारे में विचार विकसित कर लिया है… काफी व्यवहारिक।’

उन्होंने कहा कि मैं अपने अफ्रीकी मित्रों से कहता हूं कि उनका भविष्य एकजुटता पर निर्भर करता है। उत्तर और दक्षिण अमेरिका भी मानवीय तरीकों से अपनी समस्याओं का हल कर सकते हैं। मैं अक्सर लोगों से कहता हूं कि वैज्ञानिक और आर्थिक विकास की दृष्टि से 20वीं सदी वास्तव में काफी आश्चर्यजनक विशेष सदी रही है। लेकिन साथ ही काफी हिंसक सदी रही है।

 दलाई लामा ने कहा कि 21वीं सदी की शुरुआत में भी यहां वहां हिंसा हुई है। वे विगत की असहमतियों का नतीजा हैं। हिंसा से कभी भी समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता, इसलिए इस 21वीं सदी को वार्ता की सदी होनी चाहिए। अन्य लोगों की भलाई और समस्याओं के प्रति चिंता से समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में हर कोई अपने बारे में या अपने देश के बारे में सोचता था लेकिन स्थिति बदली है और आज वैश्विक अर्थव्यवस्था ने विभिन्न देशों को एक दूसरे के करीब ला दिया है।

दलाई लामा ने कहा कि वास्तविकता यह है कि सोचने का पुराना तरीका अब अप्रासंगिक हो गया है। वास्तविक बदलनी चाहिए। ‘हम लोग’ और ‘वे लोग’ पर दिया जा रहा जोर बदलना चाहिए। अन्यथा उत्पीड़न, हिंसा और युद्ध जारी रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि पंथ के नाम पर सीरिया और अफ्रीका के अन्य देशों में हत्याएं हो रही हैं। क्यों? क्योंकि ‘हम’, ‘वे लोग’ और ‘मुझे’ पर जरूरत से ज्यादा जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानव के बारे में स्वकेंद्रित रवैया बदलना होगा। पृथ्वी के सात अरब लोगों को पूरी मानवता के कल्याण के बारे में विचार करना होगा और उन्हें पर्यावरण के बारे में चिंता करनी होगी।

उन्होंने आह्वान किया कि लोग एक प्रसन्न समाज बनाने के बारे में विचार करें। विभिन्न पड़ोसियों से मित्रता करने का प्रयास करें। आज का दुश्मन कल का मित्र हो सकता है। इस प्रेरक विचार से समस्याओं का हल करने के तरीकों पर सोचें।


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन का आधिकारिक उत्सव

6 Jul at 8:22 am

रम पावन 14वें दलाई लामा का 90वें जन्मदिन पर संदेश

5 Jul at 11:29 am

परम पावन की घोषणा दलाई लामा की परंपरा चलती रहेगी

2 Jul at 8:20 am

परमपावन दलाई लामा ने धोमेय चोलखा द्वारा आयोजित अपने 90वें जन्मदिन समारोह में भाग लिया।

30 Jun at 9:15 am

तिब्बत पर विश्व सांसदों का नौवां सम्मेलन टोक्यो घोषणा-पत्र, टोक्यो कार्य योजना और परम पावन १४वें दलाई लामा के ९०वें जन्मदिन के सम्मान में प्रस्ताव पारित करने के साथ संपन्न

5 Jun at 9:29 am

संबंधित पोस्ट

परम पावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन का आधिकारिक उत्सव

1 week ago

रम पावन 14वें दलाई लामा का 90वें जन्मदिन पर संदेश

1 week ago

परम पावन की घोषणा दलाई लामा की परंपरा चलती रहेगी

2 weeks ago

परमपावन दलाई लामा ने धोमेय चोलखा द्वारा आयोजित अपने 90वें जन्मदिन समारोह में भाग लिया।

2 weeks ago

तिब्बत पर विश्व सांसदों का नौवां सम्मेलन टोक्यो घोषणा-पत्र, टोक्यो कार्य योजना और परम पावन १४वें दलाई लामा के ९०वें जन्मदिन के सम्मान में प्रस्ताव पारित करने के साथ संपन्न

1 month ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service