भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

अमेरिकी सत्‍ता केंद्र कैपिटोल हिल मे परम पावन दलाई लामा को अमेरिकी कांग्रेस के स्वर्ण पदक दि‍ए जाने की १६वीं वर्षगांठ मनाई गई

October 18, 2023

tibet.net 

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी कांग्रेस द्वारा परम पावन १४वें दलाई लामा को स्वर्ण पदक से सम्मानित किए जाने की १६वीं वर्षगांठ १८ अक्तूबर को वाशिंगटन डीसी के कैपिटोल हिल में मनाई गई। समारोह में अमेरिका के कुछ उच्चस्तरीय अधिकारियों और सांसदों ने भाग लिया। समारोह में स्पीकर एमेरिटा नैन्सी पेलोसी, कांग्रेस सदस्य जिम मैकगवर्न और क्रिस स्मिथ, कांग्रेस की महिला सदस्‍य बेट्टी मैक्कलम और जान शाकोव्स्की जैसे परम पावन और तिब्बत के घनिष्‍ठ मित्र भी शामिल हुए।

समारोह में सिक्योंग पेन्पा छेरिंग, इंटरनेशनल कंपेन फॉर तिब्बत के अध्यक्ष रिचर्ड गेरे, आईसीटी अध्यक्ष तेनचो ग्यात्सो, सीटीए के पूर्व कालोन तेनज़िन नामग्याल टेथोंग और विदेश विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ यूएसएआईडी कर्मचारी भी उपस्थित थे। स्पीकर एमेरिटा नैन्सी पेलोसी ने परम पावन को सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने को ‘गर्व का विषय’ बताया और ‘न केवल परम पावन के प्रति, बल्कि तिब्बत के हित के लिए भी लोगों को आकर्षित करने के लिए’ अथक प्रयास करने के लिए आईसीटी अध्यक्ष रिचर्ड गेरे की सराहना की। इस पर गेरे ने भी अपनी अनंत कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने परम पावन दलाई लामा के प्रति अमेरिका के दोनों दलों के सांसदों के समर्थन पर भी जोर दिया।

परम पावन दलाई लामा और तिब्बत के मुद्दे के प्रति द्विदलीय समर्थन को दोहराते हुए कांग्रेस सदस्‍य क्रिस स्मिथ ने सभी राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठते हुए परम पावन के जबरदस्त प्रभाव की सराहना की। उन्होंने तिब्बत मुद्दे की पक्षधरता के लिए आईसीटी अध्‍यक्ष की भी प्रशंसा की और तिब्बत के मुद्दे को बहुत लाभ पहुंचाने का श्रेय उनकी ‘अत्यधिक प्रेरक शक्ति’ को दिया। कांग्रेसी जिम मैकगवर्न ने परम पावन के युद्ध-विरोधी रुख के लिए उनके प्रति प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने चीन-तिब्बत संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए दलाई लामा के साथ जुड़ने के लिए चीन पर दबाव डाला। कांग्रेस की महिला सांसद बेट्टी मैक्कलम ने तिब्बत के हित के प्रति प्रतिबद्धता के लिए आईसीटी अध्यक्ष को धन्यवाद दिया और हर जगह मानवाधिकारों पक्ष में बोलने के लिए उनसे आग्रह किया।

बेट्टी ने कहा कि तिब्बत में जो चल रहा है उसके बारे में हम आंखें बंद नहीं रख सकती हैं। उन्‍होंने इस महत्वपूर्ण समारोह में आमंत्रित करने के लिए तिब्बती समुदाय को धन्यवाद दिया। कांग्रेस की महिला सांसद जान शाकोव्स्की ने जीवन के एक कठिन समय के दौरान परम पावन से मुलाकात का अपना एक संस्‍मरण सुनाया। तब उन्होंने अपने परिवार के एक सदस्य को खो दिया था। उसने गहरी कृतज्ञता के साथ अपना अनुभव सुनाया। सिक्योंग पेन्पा छेरिंग ने अपने मुख्य भाषण में परम पावन को इतने महत्वपूर्ण पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस के प्रति‍ आभार व्यक्त किया।

निर्वासित तिब्बत सरकार के सिक्योंग ने कहा, ‘यह पुरस्कार तिब्बत के अंदर पीड़ित तिब्बतियों के लिए एक बड़ा सम्मान है, क्योंकि यह ६४ वर्षों के चीनी दमन के बाद भी उनकी अदम्य भावना को बनाए रखने के साहस का प्रतीक है।‘इसके बाद उन्होंने लैटिन अमेरिका की अपनी हालिया यात्राओं, राजनीतिक रूप से केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की नई सीमाओं और उत्तरी अमेरिका के बारे में संक्षेप में जानकारी दी, जहां वह तिब्बत के लिए पक्षधरता अभियान जारी रखे हुए हैं। इसके अलावा, उन्होंने सभा को परम पावन दलाई लामा के अच्छे स्वास्थ्य के प्रति आश्‍वस्‍त किया।

आईसीटी अध्यक्ष रिचर्ड गेरे ने उस ऐतिहासिक क्षण का स्‍मरण किया, जब परम पावन दलाई लामा को अमेरिकी कांग्रेस का स्वर्ण पदक प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बात से बहुत गर्व महसूस हुआ कि अमेरिकी प्रयोग दलाई लामा को हमारे लोकतंत्र के देवताओं की श्रेणी में शामिल कर रहा था। ऐसा लग रहा था मानो वह पुरस्कार हमें मिल रहा हो। उन्होंने हमें और इस अमेरिकी प्रयोग को अपने दिल में समा लिया। ‘उन्होंने इस महत्वपूर्ण अवसर का श्रेय उपस्थित लोगों के कार्यों और प्रेरणाओं को शुद्ध और ताज़ा करने को भी दिया। अंत में उन्होंने परिस्थितियों की चुनौतियों पर काबू पाने और अपने पद पर खरा उतरने के लिए आध्यात्मिक नेता की प्रशंसा की। स्थानीय तिब्बती समुदाय द्वारा परम पावन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक तिब्बती गीत के गायन के साथ समारोह का समापन हुआ।


विशेष पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

12 Jun at 6:09 am

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

5 Jun at 5:42 am

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 Jun at 10:32 am

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 May at 9:50 am

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

संबंधित पोस्ट

CTA कॉम्पिटेंसी फ्रेमवर्क रिव्यू, वैलिडेशन और एप्लीकेशन वर्कशॉप खत्म हुई

6 days ago

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

6 days ago

शिक्षा विभाग ने बेंगलुरु में दलाई लामा इंस्टीट्यूट फॉर हायर एजुकेशन के छात्रों के लिए तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया।

6 days ago

गंगटोक घोटन कमेटी ने तिब्बती समुदाय के साथ मिलकर परम पावन दलाई लामा के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना सभा की

7 days ago

मियाओ चोएफेलिंग तिब्बती बस्ती ने जाने वाले असिस्टेंट कमिश्नर का आभार जताया, नए अधिकारी का स्वागत किया

7 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service