भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

दलाई लामा के दूतों के साथ तत्काल वार्ता बहाल करें – यूएस रिलीजियस फ्रीडम एंबेसडर ने चीन से कहा

March 19, 2019

तिब्बत.नेट, 18 मार्च, 2019

अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अमेरिकी राजदूत सैमुअल ब्राउनबैक

धर्मशाला। सीटीए के मध्यम मार्ग दृष्टिकोण के प्रति अमेरिकी सरकार के पूर्ण समर्थन की आधिकारिक पुष्टि करते हुए अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अमेरिकी राजदूत सैमुअल ब्राउनबैक ने कहा कि अमेरिका दलाई लामा के मध्यम मार्ग दृष्टिकोण का समर्थन जारी रखेगा और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना से आग्रह किया कि परम पावन या उनके प्रतिनिधियों के साथ तुरंत बातचीत शुरू करे।

 

राजदूत सैमुअल डी ब्राउनबैक ने पिछले हफ्ते 2019 क्षेत्रीय धार्मिक स्वतंत्रता फोरम की बैठक के लिए अपनी ताइवान की रणनीतिक यात्रा के दौरान यह टिप्पणी की। इस मौके पर वहां के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन भी उपस्थित थे।

राजदूत ब्राउनबैक ने अपने भाषण में कहा कि मार्च 2019 ‘परमपावन दलाई लामा का निर्वासन में आने का 60वीं वर्षगांठ हो रहा है।’

उन्होंने तिब्बत पर चीन के कब्जे की आलोचना करते हुए कहा कि यह ‘तिब्बती सभ्यता के मूल में निहित बौद्ध आस्था पर बर्बर हमला करता है और उसका अपराधीकरण करता है।’

‘तिब्बतियों ने समझदारी से तिब्बत से अपनी अनुपस्थिति को कम करना जारी रखा है यानी वे तिब्बत में अधिक से अधिक रुक रहे हैं और उस दिन के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं जब वह अपने सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक नेता को उनकी सही जगह पर लौटाने में सक्षम हो जाएंगे।’

अमेरिकी राजदूत ने कहा, ‘हम चीनी अधिकारियों से परम पावन या उनके प्रतिनिधियों के साथ औपचारिक बातचीत फिर से शुरू करने का आग्रह करते हैं’। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि, ‘हम तिब्बत के चीन के एक हिस्से में रखने के विचार समेत तिब्बती पठार में सभी तिब्बतियों के लिए सार्थक स्वायत्तता के लिए दलाई लामा के मध्यम मार्ग दृष्टिकोण का समर्थन करना जारी रखेंगे।‘

उन्होंने फोरम में ताइवान स्थित तिब्बत कार्यालय के प्रतिनिधित्व दवा त्सेरिंग की भागीदारी का भी स्वागत किया।

उन्होंने कहा, ‘ताइवान में यहाँ परमपावन दलाई लामा के प्रतिनिधि, दाव त्सेरिंग का स्वागत करते हैं जो तिब्बत में कम्युनिस्ट शासन में पले-बढ़े हैं। जिन्होंने तिब्बती सभ्यता के मूल में निहित बौद्ध धर्म का दानवीकरण और अपराधीकरण किया है। हम इस सम्मेलन में दाव की उपस्थिति की सराहना करते हैं।’

इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम के राजदूत ने चीन के शिनजियांग में उइगर मुसलमानों, तिब्बती बौद्ध, फालुन गोंग साधकों और चीन में ईसाई समुदायों के उत्पीड़न का हवाला देते हुए चीनी सरकार की कड़ी निंदा की।

‘चीन प्रशासन ने अप्रैल 2017 से 10 लाख से अधिक उइगर, जातीय कज़ाकों और अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के लोगों को नज़रबंदी शिविरों में हिरासत में रख रखा है। तिब्बती बौद्ध सरकारी अनुमति के बिना अपने धार्मिक नेताओं के चयन, शिक्षण या पूजा करने के लिए भी अधिकृत  नहीं हैं। हाउस चर्च के नेताओं को हिरासत में लिया जाता है और उनके चर्चों को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लागू धर्म के कड़े प्रतिबंधों के अनुसार बंद कर दिया जाता है। और फालुन गोंग साधकों को चीनी सरकार द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित किया जाता है और हिरासत में रखा जाता है।‘

1998 के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत अमेरिकी सरकार द्वारा चीन को उसके द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता पर दमन और घोर उल्लंघन के कारण ‘चिंता का विषय’ देश के रूप में श्रेणीबद्ध किया गया था।


विशेष पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

12 Jun at 6:09 am

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

5 Jun at 5:42 am

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 Jun at 10:32 am

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 May at 9:50 am

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

संबंधित पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

2 weeks ago

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

3 weeks ago

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

4 weeks ago

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

4 weeks ago

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

2 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service