भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

प्रधानमंत्री द्वारा दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई देने पर चीन की आपत्ति को भारत ने खारिज किया

July 8, 2022

tibetexpress.net 

धर्मशाला, ०८ जुलाई। भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दलाई लामा को उनके ८७वें जन्मदिन पर बधाई देने पर चीन द्वारा की गई आलोचना को खारिज कर दिया। भारत ने कहा कि तिब्बती आध्यात्मिक नेता भारत के सम्मानित अतिथि हैं।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने पिछले साल भी दलाई लामा को जन्‍मदिन की बधाई दी थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने एक संवाददाता सम्मेलन में बीजिंग की आपत्तियों की निंदा करते हुए कहा कि यह हमारी सरकार की एक सतत नीति रही है कि उन्हें भारत में एक अतिथि के रूप में और एक सम्मानित धार्मिक नेता के रूप में माना जाए। दलाई लामा के भारत में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं।‘

इससे पहले चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने भारत की इस नीति की तीखी आलोचना की थ। झाओ ने कहा कि नई दिल्ली को ‘१४वें दलाई लामा के चीन विरोधी अलगाववादी चरित्र को अच्‍छी तरह से पहचानना चाहिएऔर चीन के प्रति बोलने और कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता का विवेकपूर्ण ढंग से पालन करना चाहिए और चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए तिब्बत संबंधित मुद्दों का उपयोग करना बंद करना चाहिए।‘बागची ने इसका जवाब देते हुए कहा कि दलाई लामा के ‘इस देश में बड़ी संख्‍या में अनुयायी हैं और उनका जन्मदिन भारत और विदेशों में भी मनाया जाता है।‘

उन्होंने कहा, ‘परम पावन को भारत में उनकी धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों का संचालन करने के लिए सभी उचित शिष्टाचार और स्वतंत्रता प्रदान की जाती है। परम पावन को उनके ८७वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री द्वारा जन्मदिन की बधाई को इस समग्र संदर्भ में देखा जाना चाहिए।‘

इसके अलावा, चीन ने दलाई लामा को बधाई देने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को भी आड़े हाथों लिया।

इस बीच, केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के प्रवक्ता तेनजिन लेक्षे ने कहा कि चीन दलाई लामा को अलगाववादी कहना सच्चाई से परे है और यह चीन की एक थोथी दलील भर है।

लेक्षे ने एक ट्वीट में कहा,‘परम पावन दलाई लामा चीन द्वारा तिब्बत पर कब्जा करने के बाद भारत में निर्वासन में आए। परम पावन राजनीति से परे हैं और सार्वभौमिक रूप से शांति और अहिंसा के प्रतीक के रूप में पहचाने जाते हैं। चीनी विदेश मंत्रालय का उन्हें अलगाववादी कहना उसकी थोथी दलील है, जिसमें सच्चाई का लेशमात्र भी आधार नहीं है।‘

परम पावन १४वें दलाई लामातेनज़िन ग्यात्सो का जन्म ०६जुलाई १९३५को पारंपरिक तिब्बती प्रांत अमदो के तकत्सेर गांव में एक किसान परिवार में हुआ था।


विशेष पोस्ट

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

10 Mar at 9:41 am

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

10 Mar at 9:36 am

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

संबंधित पोस्ट

संदेश

2 weeks ago

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

1 month ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

1 month ago

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 months ago

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

4 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service