भाषा
བོད་ཡིག中文English

शांतिदूत हैं परम पावन दलाई लामा: मनीष जायसवाल

July 7, 2019

जागरण, 6 जुलाई 2019

जासं, हजारीबाग : भारत तिब्बत मैत्री संघ के तत्वाधान में परमपावन दलाई लामा का 84 वां जन्मदिवस हजारीबाग जैन भवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुदेश चंद्रवंशी ने की।

कार्यक्रम का शुरुआत अतिथि विधायक मनीष जयसवाल, वन संरक्षक अजीत कुमार सिंह, पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा, मेयर रोशनी तिर्की, उपमहापौर राजकुमार लाल, बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव आदि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

रामगढ़ से आए कलाकारों द्वारा स्वागत तथा भारत तिब्बत के मैत्री से संबंधित कई गीत प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का स्वागत करते संघ के अध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि चीन द्वारा तिब्बत में मानव अधिकार का हनन हो रहा है पूरे विश्व को इसके लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए ताकि लोगों का शोषण दोहन बंद हो।

परमपावन दलाई लामा को कई देशों से सैकड़ों पुरस्कार मिल चुका है। इतना ही नहीं 1989 में शांति नोबेल पुरस्कार से भी नवाजा गया है। भारत सरकार भी दलाई लामा जी को भारत रत्न से अभिलंब सम्मानित करें। बतौर मुख्य अतिथि मनीष जयसवाल ने कहा कि भारत विरोधी गुट को हमेशा चाइना का समर्थन रहता है पर भारत कभी चीन के सामने ना झुका है और ना कभी झुकेगा। तिब्बत को चीन से मुक्त करवाने के लिए जिस प्रकार दलाई लामा शांति के साथ आंदोलन कर रहे हैं निश्चित रूप से एक दिन तिब्बत आजाद होगा। वन संरक्षक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि परमपावन दलाई लामा पर्यावरण के प्रति काफी गंभीर है तिब्बत में चीन द्वारा पर्यावरण से खिलवाड़ करने से भारत भी प्रभावित हो रहा है, चीन द्वारा तिब्बत में मानो तो दूर पशु-पक्षी भी सुरक्षित नहीं है।

कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में महावीर लाल विश्वकर्मा, महापौर रोशनी तिर्की, उपमहापौर राजकुमार लाल, जेपी जैन, गंगाधर दुबे, हरीश श्रीवास्तव, अजीत कुमार, टुन्नू गोप, और रवींद्र लाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ. ललिता राणा, प्रो. जटाधर दुबे, बैजनाथ कुमार, नंदकिशोर प्रसाद, श्याम किशोर प्रसाद, छेदी ठाकुर, चंद्रशेखर आजाद, अमरेंद्र विद्यार्थी, अजीत गुप्ता, दीपक नाथ सहाय, जितेंद्र सिन्हा, रामकिशोर सावंत, शैलेश चंद्रवंशी, मंजू मिश्रा, प्रभा देवी, ममता चंद्रवंशी, मोना देवी, पूनम सिंह, वार्ड पार्षद काजल चौरसिया, अतिशय जैन, पप्पू जैन, संतोष छाबड़ा, दिलीप सिंह चंद्रवंशी, नारायण साव, गणेश वर्मा सीटू, महेंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह, उपेंद्र सिन्हा, विजय ठाकुर, मोहित वर्मा, अभिनव वर्मा, शिवम कुमार, अंशु सिंह, विजय शंकर वर्मा, रविद्र प्रसाद, महेश्वर चंद्रवंशी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

मौके पर सभी लोगों ने दलाई लामा जी की दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन राजन वर्मा द्वारा किया गया।


विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

1 month ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

1 month ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

1 month ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

2 months ago

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service