भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने १९८९ के शहीदों के सम्मान में प्रार्थना सभा का आयोजन किया

March 8, 2023

tibet.net / धर्मशाला।केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के धर्म और संस्कृति विभाग ने चीनी सरकार के खिलाफ १९८९ के विरोध- प्रदर्शन में भाग लेने वाले शांतिपूर्ण तिब्बती प्रदर्शनकारियों द्वारा दिए गए बलिदानों को याद करने और उनका सम्मान करने के लिए एक घंटे की प्रार्थना सभा का आयोजन किया।

प्रार्थना सभा का आयोजन केंद्रीय तिब्बती प्रशासन द्वारा कार्यवाहक मुख्य न्यायि‍क आयुक्त कर्मा दादुल, निर्वासित तिब्‍बती संसद के अध्यक्ष खेनपो सोनम तेनफेल, सिक्योंग पेन्पा छेरिंग, न्यायिक आयुक्तों, कलोंन और सीटीए के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्‍व में किया गया।

०८ मार्च १९८९ को चीनी सरकार ने हजारों शांतिपूर्ण तिब्बती प्रदर्शनकारियों को दबाने के लिए मार्शल लॉ लागू कर दिया था। इन प्रदर्शनकारियों में भिक्षु, भिक्षुणियां और आम लोग शामिल थेजो चीनी अधिकारियों के विरोध में सड़कों पर उतर आए थे। इस दिन को तिब्बत के राजनीतिक इतिहास में सबसे दुखद क्षण माना जाता है क्‍योंकि सरकारी दमन में अनेक तिब्बती मारे गए थे। मार्शल लॉ के दमन में अनेक प्रदर्शनकारी अपंग हुए और कई कैद कर लिए गए थे।  तब से हर साल सीटीए ०८ मार्च को प्रार्थना सभा का आयोजन करता है ताकि उन तिब्बती हमवतनों को याद किया जा सके और उन्हें श्रद्धांजलि दी जा सके,जिन्होंने तिब्बत के लिए अपने जीवन और अंगों को बलिदान कर दिया।

प्रार्थना सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सिक्योंग पेन्पा छेरिंग ने कहा, ‘इस वार्षिक प्रार्थना सभा के माध्यम सेहम शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के बलिदानों को याद करते हैं और हम उनके साथ अपनी हार्दिक एकजुटता व्यक्त करते हैं। जब हम इस घटना का स्मरण करते हैं तो साथ ही में हम यह भी याद करते हैं कि तिब्बत अब भी गंभीर स्थिति में है और तिब्बतियों को शृंखलाबद्ध दमनकारी उपायों से दबाया जा रहा है।‘सिक्योंग ने लंबे समय से चले आ रहे चीन-तिब्बत संघर्ष को हल करने के लिए अपने प्रशासन की दृढ़ प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

सिक्योंग ने हाल ही में परम पावन के साथ अपनी व्यक्तिगत मुलाकात के दौरान परम पावन दलाई लामा द्वारा की गई शुभ भविष्यवाणी का भी उल्लेख किया। परम पावन की वह शुभ भविष्यवाणी इस वर्ष तिब्बत और चीन की यात्रा करने की उनकी चिरस्थायी इच्छा के लिए अनुकूल और आशापूर्ण होने का संकेत देती है। इसी तरह, परम पावन ने इस वर्ष तिब्बत की यात्रा करने की गहरी इच्छा व्यक्त की है। सिक्योंग ने अपने संबोधन का समापन करते हुए कहा,‘हमें आशावान और आश्वस्त रहना चाहिए कि हमारा संघर्ष सफल होगा।‘


विशेष पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

12 Jun at 6:09 am

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

5 Jun at 5:42 am

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 Jun at 10:32 am

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 May at 9:50 am

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

संबंधित पोस्ट

CTA कॉम्पिटेंसी फ्रेमवर्क रिव्यू, वैलिडेशन और एप्लीकेशन वर्कशॉप खत्म हुई

1 week ago

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

1 week ago

शिक्षा विभाग ने बेंगलुरु में दलाई लामा इंस्टीट्यूट फॉर हायर एजुकेशन के छात्रों के लिए तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया।

1 week ago

गंगटोक घोटन कमेटी ने तिब्बती समुदाय के साथ मिलकर परम पावन दलाई लामा के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना सभा की

1 week ago

मियाओ चोएफेलिंग तिब्बती बस्ती ने जाने वाले असिस्टेंट कमिश्नर का आभार जताया, नए अधिकारी का स्वागत किया

1 week ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service