भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

स्वीडिश संसदीय शिष्टमंडल ने तिब्बतियों के साथ एकजुटता व्यक्त की

September 2, 2023

tibet.net                                           

धर्मशाला।तिब्बती लोकतंत्र दिवस की ६३वीं वर्षगांठ में भाग लेने के लिए धर्मशाला पहुंचेस्वीडिश संसदीय प्रतिनिधिमंडल नेतिब्बती लोगों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए एक संवाददाता सम्मेलन किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व माननीय मार्गरेटा एलिज़ाबेथ सीडरफेल्ट ने किया।

दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल में मॉडरेट पार्टी से माननीय सांसद मार्गरेटा एलिज़ाबेथ सीडरफेल्ट, जोहाना हॉर्नबर्गर, मैरी चार्लोट निकोलसन, मारिया विक्टोरिया स्टॉकहॉस, एलेक्जेंड्रा एंस्ट्रेल, एन-सोफी लिफवेनहेज, जॉन ई वेनरहॉल, स्वीडन डेमोक्रेट्स पार्टी के सांसद माननीय रिचर्ड जोहान्स जोम्शॉफ़ और ब्योर्न सॉडर, क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स पार्टी से सांसद माननीय गुडरून मार्गरेटा ब्रुनेगार्ड, ग्रीन पार्टी से सांसद जैनीन सोफिया अल्म एरिक्सन और स्वीडिश तिब्बत समिति के माननीय कार्ल मैटियास और क्रिस्टीना इवा मारिया ब्योर्नरस्टेड शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल के साथ लंदन स्थित तिब्बत कार्यालयसे प्रतिनिधि सोनम छेरिंग फ्रासी और सचिव लोबसांग चोएडन सैमटेन भी थे।

डीआईआईआर सचिव कर्मा चोयिंग ने दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल केप्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने की सराहना की और कहा कि इससे तिब्बतियों को बल मिलेगा कि दुनिया उन्हें भूली नहीं है। प्रतिनिधिमंडल की नेता सांसद मार्गरेटा एलिज़ाबेथ सीडरफेल्ट ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में चार पार्टियों से ११ सांसद हैं। उन्होंने परम पावन दलाई लामा के साथ अपनी सकारात्मक मुलाकात के बारे में भी बताया और शांति को बढ़ावादेनेवाले उनके संदेश के महत्व पर जोर दिया।

निर्वासित तिब्बती लोकतंत्र की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इसने लिंग, आयु और अन्य सामाजिक वर्गीकरणों को समाहित करते हुए सभी को समान मतदान का अधिकार दिया और इसी तरह सभी को चुनाव में खड़े होने का समान अधिकार दिया है। चीन द्वारा तिब्बत में चलाए जा रहे औपनिवेशिक आवासीय स्कूल प्रणाली की निंदा करते हुए उन्होंने चीन से आग्रह किया कि वह तिब्बतियों को अपने धर्म, संस्कृति, भाषा का पालन करने और अपनी तिब्बती पहचान को संरक्षित करने की स्वतंत्रता दे। उन्होंने कहा कि स्वीडिश तिब्बती संसदीय समर्थक समूह तिब्बत के मुद्दे को उठाने और विधेयक को लिखने में व्‍यस्‍त है।

इसके बाद सांसद ने स्थानीय प्रेस कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। स्वीडिश सरकार द्वारा तिब्बती लोगों के लिए कल्याण कार्यक्रम चलाए जाने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब मेंउन्होंने कहा कि हालांकि स्वीडिश सरकार अमेरिका की तरह राजनीतिक और वित्तीय सहायता नहीं दे सकती है, लेकिनवहअपने लोगों और तिब्बती समुदाय के साथ इस विषय पर चर्चा करके यह तय करने की कोशिश करेंगी कि इस तरह का कार्यक्रम चलाने में स्‍वीडेन कहां तक सक्षम हो सकता है। तिब्बत के अंदर रहनेवालेतिब्बतियों के लिए संदेश देने के बारे में पूछे जाने परउन्होंने कहा कि सांसद समझते हैं कि तिब्बत में रहनेवालेतिब्बती दमनकारी परिस्थितियों में किस हद तक पीड़ित हैं लेकिन तिब्बती अपने संघर्ष में अकेले नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने तिब्बत के अंदर रहनेवाले तिब्बतियों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।


विशेष पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

12 Jun at 6:09 am

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

5 Jun at 5:42 am

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 Jun at 10:32 am

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 May at 9:50 am

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

संबंधित पोस्ट

टीपीएचसी डेकाइलिंग के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने देहरादून के सीएमओ के साथ पब्लिक हेल्थ इनिशिएटिव पर चर्चा की

4 days ago

तिब्बती छात्रों ने ब्रुसेल्स में तिब्बती राष्ट्रीय पहचान संरक्षण सप्ताह मनाया

5 days ago

पाओंटा चोलसम तिब्बती बस्ती ने तिब्बती राष्ट्रीय पहचान संरक्षण सप्ताह मनाया

6 days ago

तिब्बती समुदाय ने टोक्यो में नमस्ते इंडिया महोत्सव में भाग लिया

6 days ago

साउथईस्ट विक्टोरियन तिब्बती लैंग्वेज एंड कल्चरल स्कूल ने तिब्बती नेशनल आइडेंटिटी प्रिजर्वेशन वीक मनाया

6 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service