भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

परम पावन दलाई लामा धर्मशाला लौटे

August 28, 2024

परमपावन दलाई लामा कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर अपने शुभचिंतकों की भीड़ को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। फोटो/तेनजिन फेंडे/सीटीए

थेकचेन चोलिंग, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश, भारत। आज २८ अगस्त की सुबह परम पावन दलाई लामा न्यूयॉर्क से अपनी यात्रा पूरी करके धर्मशाला लौट आए। न्यूयॉर्क में वे पिछले दो महीनों से अपने घुटनों का इलाज करवा रहे थे। ज्यूरिख में २७ अगस्त को एक दिन विश्राम के लिए वे रुके थे। उसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हुए।

धर्मशाला की उड़ान के लिए आज का मौसम अनुकूल था। इसलिए उड़ान समय पर रवाना हुई और लगभग आधे घंटे पहले ही धर्मशाला में उतर गई। परंपरा के अनुसार, गग्गल हवाई अड्डे पर परम पावन का स्वागत सिक्योंग पेन्पा शेरिंग और निर्वासित तिब्बती संसद के स्पीकर भिक्षु खेंपो सोनम तेनफेल ने किया। उनका स्वागत करने के लिए हिंदू धर्म, ईसाई धर्म, इस्लाम और बौद्ध धर्म जैसे विभिन्न धार्मिक परंपराओं के स्थानीय प्रतिनिधि और कई शुभचिंतक वहां मौजूद थे। परम पावन ने उन सबका गर्मजोशी से स्वागत किया।

परम पावन का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में तिब्बती सिविल लाइंस में मेन-शी-खांग के बाहर हरि कोटि चौक पर गंगचेन कइशोंग के द्वार पर और मुख्य तिब्बती मंदिर शुगलागखांग के नीचे और बगल की सड़क पर जमा थे। भिक्षुओं और भिक्षुणियों ने अपने पीले धर्म वस्त्र पहन रखे थे, जबकि आम लोग अपने सबसे अच्छे कपड़े पहने हुए थे। उनमें से कई लोगों के हाथों में सफेद रेशमी स्कार्फ और चमकती धूपबत्ती थी और उनके चेहरे खुशी से भरे हुए थे। परम पावन ने गुजरते समय उन्हें देखकर हाथ हिलाया और खुशी से मुस्कुराए।

ताशी शोल्पा नर्तकियों के तीन समूहों ने हवाई अड्डे पर, गंगचेन कइशोंग के द्वार पर और शुगलागखांग के पास उत्साह से नृत्य और गायन प्रस्तुत किया।

परम पावन के निवास के द्वार के चारों ओर एकत्र हुए पूर्व कालोन, सचिव और केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी कार के गुजरने पर उन्हें नमस्कार किया। उनमें से एक ने टिप्पणी की कि आम तौर पर ऐसा लग रहा था कि आज सुबह धर्मशाला में फिर से जान आ गई है।

परमपावन दलाई लामा का TIPA की एक महिला तिब्बती कलाकार द्वारा पारंपरिक सम्मान के साथ स्वागत किया जा रहा है। फोटो / तेनज़िन फेंडे / CTA
कांगड़ा हवाई अड्डे पर परम पावन का स्वागत करते हुए स्थानीय मुस्लिम समुदाय का एक प्रतिनिधि। फोटो / तेनज़िन फेंडे / सी.टी.ए.
कांगड़ा हवाई अड्डे पर परमपावन दलाई लामा का औपचारिक दीपदान के साथ स्वागत करते स्थानीय हिंदू नेता। फोटो / तेनज़िन फेंडे / सी.टी.ए.
परमपावन दलाई लामा के कार में प्रवेश करते ही TIPA के तिब्बती कलाकारों का एक समूह खुशी से गा रहा है। फोटो / तेनज़िन फेंडे / CTA
परमपावन दलाई लामा के आगमन पर स्वागत समारोह में भाग लेते अरुणाचल के श्रद्धालु। फोटो / तेनज़िन फेंडे / सी.टी.ए.
तिब्बती, स्थानीय लोग और परमपावन दलाई लामा के शुभचिंतक त्सुगलागखांग में परमपावन का स्वागत करते हुए। फोटो / न्गवांग त्सेपाक / सी.टी.ए.

विशेष पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

12 Jun at 6:09 am

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

5 Jun at 5:42 am

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 Jun at 10:32 am

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 May at 9:50 am

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

संबंधित पोस्ट

शिक्षा विभाग द्वारा धर्मशाला में तिब्बती प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए सार्वभौमिक नैतिक शिक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

7 hours ago

चीन के नेशनल डे पर वियना में चीनी दूतावास के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हुआ

8 hours ago

यूरोप तिब्बती संपर्क अधिकारी ने आधिकारिक कार्यक्रमों के साथ यू.के. का अपना पहला दौरा पूरा किया

1 day ago

लद्दाख के तिब्बती लोकल जस्टिस कमिश्नर ने जंगथांग में लीगल अवेयरनेस वर्कशॉप की

1 day ago

धर्मशाला तिब्बती सेटलमेंट ऑफिस ने गांधी जयंती पर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया

1 day ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service