भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

चीन के साथ रहने में आपत्ति नहीं : रिनपोचे

March 27, 2012

दैनिक जागरण, 27 मार्च, 2012

देवघर : तिब्बत सरकार के निर्वासित पूर्व प्रधानमंत्री समधोंग रिनपोचे का कहना है कि देश के लोगों को चीन के साथ रहने में कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते वे हमारे धर्म, संस्कृति व सभ्यता एवं स्वायत्तता के मामले में दखलंदाजी न करें।

सोमवार को श्याम सुन्दर शिक्षा सदन में रिनपोचे ने पत्रकारों से कहा कि चीन अपने संविधान के तहत ही तिब्बतियों को रखना चाहता है, इसलिए स्वायत्तता की मांग को लेकर पिछले 50 वर्ष से आंदोलन चला आ रहा है और आगे भी जारी रहेगा। यह आंदोलन पूरी तरह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शो पर अहिंसात्मक रहेगा और इसका पूरा ख्याल किया जाएगा कि लोगों को असुविधा न हो। इस आंदोलन में अभी तक 30 लोग आत्मदाह कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले में भारत को जो करना चाहिए वह कर रहा है तथा तिब्बत के 90 हजार लोग भारत में ही रह रहे हैं। लेकिन भारत के बहुत कम लोग तिब्बत की पृष्ठभूमि को जानते हैं। तिब्बत क्या था और अभी क्या है, इसकी सीमा आज भारत व चीन की सीमा हो गई, इसे जानने वाले बहुत कम हैं। ऐसे में सूचना माध्यमों को सशक्त करने की जरूरत है।

गांधी के आदर्शो को नहीं हो रहा पालन

रिनपोचे ने कहा कि भारत में गांधीजी के आदर्शो का पालन नहीं हो रहा है। ग्राम स्वराज का सपना आज भी अधूरा है। अर्थनीति में भारत विदेश का नकल कर रहा है। इसका परिणाम है कि देश सशक्त नहीं हो रहा है तथा भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। अन्ना का आंदोलन जायज है। लेकिन संपूर्ण क्रांति व परिवर्तन के लिए अभी बहुत कुछ करना होगा। भ्रष्टाचार समाप्त होने के बाद राजनीतिक, सामाजिक व अर्थव्यवस्था का स्वरूप भी बताना होगा।

उन्होंने कहा कि एशिया को बाजार बनाने के लिए लोगों को अपनी सभ्यता व संस्कृति से तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में युवाओं को अपनी सभ्यता व संस्कृति के अलावा महात्मा गांधी व जेपी को जानना होगा। बता दें कि समधोंग रिनपोचे वर्ष 2001 से 2011 तक तिब्बत के प्रधानमंत्री थे। इसके पूर्व उन्होंने बनारस के सारनाथ में 30 वर्ष तक शिक्षा देने का काम किया तथा हजारी प्रसाद द्विवेदी के सानिध्य में भी रह चुके हैं। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या निर्मला ठाकुर, संस्थापक लक्ष्मीकांत ठाकुर, हरेन्द्र कुमार व राजेन्द्र दास आदि उपस्थित थे।


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

7 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

2 weeks ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

2 weeks ago

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

2 weeks ago

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

2 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: indiatibet7@gmail.com

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service