भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्बतियों को एक-दूसरे की जासूसी के लिए पुरस्कृत करने का चीनी अभियान

April 6, 2020

rfa.org

तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र में चीनी अधिकारियों ने हाल ही में अफवाहों और गलत सूचनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से एक अभियान चलाने की घोषणा की। लेकिन तिब्बती विश्लेषकों का कहना है कि इसका असली मकसद, खासकर तिब्बती स्वतंत्रता के पैरोकारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को खत्म करना है।

चीन तिब्बत ऑनलाइन में 01 अप्रैल को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, 17 सूत्रीय ष्अफवाह और प्रतिक्रियावादी गतिविधियां रोकोष् अभियान के तहत उन लोगों के लिए पुरस्कार दिया जाएगा जो अधिकारियों को अवैध गतिविधियों की विस्तृत सूचना प्रदान करेंगे।

इस अभियान के तहत अनधिकृत प्रकाशनों के मुद्रण या वितरण, तिब्बत के लिए अत्यधिक स्वायत्तता की पैरोकारी और अंधविश्वासों को प्रोत्साहन देकर धार्मिक अनुयायियों को ष्गुमराह करनेष् जैसी गतिविधियों की सूचना देने पर इन खबरियों को 1000 से 10,000 युआन (141 से 1,410 अमेरिकी डॉलर) तक का पुरस्कार दिया जाएगा।

इन उपायों में विशेष रूप से “उन लोगों के बारे में विचार विमर्श किया गया है जो तिब्बती स्वतंत्रता का आह्वान करने जैसी अवैध गतिविधियों की पैरोकारी करते हैं।”

भय फैलाना

कई तिब्बती विश्लेषकों का कहना है कि अभियान तिब्बतियों को एक-दूसरे की सुरागरसी करने और उनकी राष्ट्रीय पहचान की भावना को नष्ट करने के लिए है।

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के प्रवक्ता आर्य त्सावांग ग्यालपो ने आरएफए की तिब्बती सेवा को बताया कि “वास्तव में इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा और तिब्बती धर्म और संस्कृति के संरक्षण की वकालत करने वालों के लिए भय और संदेह का वातावरण पैदा करना है।”

प्रवक्ता ने कहा “यह अभियान उन साहसी तिब्बतियों की गिरफ्तारी और नजरबंदी की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करता है जो तिब्बती भाषा और संस्कृति के पक्ष में खड़े होते हैं।”

तिब्बत नीति संस्थान के एक शोधकर्ता तेनजिन डेल्हा ने आरएफए को बताया, “ये तथाकथित मानक कोई नई बात नहीं है। चीनी अधिकारियों ने बहुत पहले इन नीतियों को लागू किया था ताकि तिब्बती लोगों पर दमन चक्र को तेज किया जा सके और उन पर आसानी से नियंत्रण स्थापित किया जा सके।”

उन्होंने कहा ष्खबरियों को पुरस्कृत करके यह अभियान तिब्बतियों के बीच ही आपसी कलह का बीज बोता है। पहले की नीतियों के विपरीत यह (अभियान) तिब्बतियों में अधिक आक्रोश और अविश्वास पैदा करेगा।”

खबरियों को पुरस्कृत करने की नीति की पहले भी मिशालें रही हैं। इसी तरह के अभियान वर्ष 2000 में और फिर सितंबर 2019 में चलाए गए थे।


विशेष पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

12 Jun at 6:09 am

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

5 Jun at 5:42 am

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 Jun at 10:32 am

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 May at 9:50 am

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

संबंधित पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

1 week ago

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

2 weeks ago

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

3 weeks ago

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

3 weeks ago

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

1 month ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service