भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

चीन ने जेल में ही दिवंगत हुए लोकप्रिय तिब्बती भिक्षु की यादें मिटाईं

October 28, 2021

टुल्कु तेनज़िन डेलेक

टुल्कु तेनज़िन डेलेक की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। समर्थकों ने उनकी सजा को गलत करार दिया था।

rfa.org

तिब्बती सूत्रों का कहना है कि चीनी अधिकारियों ने सिचुआन जेल में एक लोकप्रिय तिब्बती धार्मिक शिक्षक की मृत्यु के छह साल बाद उनके बारे में सार्वजनिक चर्चाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। उनके बारे में जानकारी आधिकारिक धार्मिक इतिहास से हटा दिया गया है और उनकी याद में चलाए जा रहे एक ऑनलाइन चैट समूह को बंद कर दिया है।

सिचुआन की प्रांतीय राजधानी चेंगदू में एक सार्वजनिक चौक पर अप्रैल २००२ में बमबारी के आरोप में गिरफ्तार ६५ वर्षीय टुल्कु तेनज़िन डेलेक को २२ साल की सजा सुनाई गई थी। इसमें से १३ साल की सजा काटने के बाद १२ जुलाई, २०१५ कोजेलमें ही उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। अधिकार समूहों और समर्थकों ने उनकी इस सजा को गलत तरीके से दिया गया बताया।

तिब्बती संस्कृति और पर्यावरण की रक्षा के उनके प्रयासों के लिए तिब्बतियों के बीच व्यापक रूप से सम्मानित डेलेक को शुरू में मौत की सजा दी गई थी। लेकिन बाद में उनकी सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया। उनके एक सहायक लोबसांग डोंड्रब को लगभग तुरंत ही फांसी दे दी गई थी, जिसके कारण अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस मुकदमे की निष्पक्षता पर सवाल उठाया था।

निर्वासन में रह रहे एक तिब्बती स्रोत के अनुसार, सिचुआन के कार्दजे (चीनी : गांज़ी) तिब्बती स्वायत्त प्रिफेक्चर में न्यागचु (चीनी : यजियांग) काउंटी में मठों को अब चीनी अधिकारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के इतिहास से कार्दज़े के इस विख्यात धार्मिक व्यक्ति के संदर्भों को हटाने के लिए मजबूर कर दिया है।

क्षेत्र में अपने संपर्कों की सुरक्षा के लिए नाम न छापने की शर्त पर आरएफए के सूत्र ने कहा, ‘इन मठों के इतिहास का दस्तावेजीकरण का आदेश चीनी सरकार द्वारा दिया गया था। इसी आधार पर तिब्बतियों ने इनके इतिहासों को संकलित किया और फिर उन्हें जनता के बीच वितरित किया।’

सूत्र ने कहा, ‘इन पुस्तकों को पढ़ने वाले कई तिब्बती यह देखकर निराश हुए कि उनमें टुल्कु तेनज़िन डेलेक के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ इस बारे में चर्चा करना शुरू कर दिया। सूत्र ने बताया कि इसके बाद चीनी सरकार ने आदेश दिया कि ‘इस चैट ग्रुप को बंद किया जाए।’

उन्होंने कहा कि लगभग ५०० सदस्यीय ऑनलाइन समूह के कई सदस्यों को बाद में पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया।

उन्होंने कहा, ‘टुल्कु तेनज़िन डेलेक ने खाम नालंदा थेकचेन जंगचुब चोलिंग मठ के पुनरुद्धार में मुख्य भूमिका निभाई। लेकिन इस मठ के इतिहास में न तो उनका नाम और न ही इससे जुड़ी उनकी किसी भी गतिविधि का उल्लेख किया गया है।’

अगस्त २०१६ में तिब्बत से भागने के बाद अमेरिका में रह रहीं टुल्कु तेनज़िन डेलेक की भतीजी न्यिमा ल्हामो ने बताया कि डेलेक तिब्बतियों के बीच उनकी भलाई का काम करने के लिए प्रसिद्ध थे और तिब्बत की भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए व्यापक रूप से काम कर रहे थे।

ल्हामो ने सम्मानित रिनपोछे को टुल्कु तेनज़िन डेलेक के बारे में बयान देते हुए उद्धृत करते हुए कहा, ‘चीनी सरकार द्वारा तिब्बतियों के दिमाग से रिनपोछे की सभी यादों को मिटाने का प्रयास उसकी गलती है।’

उन्होंने कहा, ‘सरकार तिब्बतियों के घावों पर नमक छिड़क रही है। लेकिन वे कितनी भी कोशिश कर लें, तिब्बती और अंतरराष्ट्रीय समुदाय रिनपोछे के बलिदान और विरासत को हमेशा याद रखेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘ये कभी नहीं मिटेंगे।’

पूर्व में स्वतंत्र राष्ट्र रहे तिब्बत पर ७० साल पहले चीन ने आक्रमण किया था और बलपूर्वक उसे चीन में शामिल कर लिया था।

चीनी अधिकारियों ने तिब्बत और पश्चिमी चीन के तिब्बती क्षेत्रों पर अपना कठोर नियंत्रण बना रखा है। तिब्बतियों की राजनीतिक गतिविधियों और सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान की शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति को प्रतिबंधित कर दिया गया है और तिब्बतियों को उत्पीड़न, यातना, कारावास और न्यायेतर हत्याएं की जा रही हैं।

आरएफए की तिब्बती सेवा के लिए संग्याल कुंचोक द्वारा रिपोर्ट की गई। तेनज़िन डिक्की द्वारा अनूदित। रिचर्ड फिने द्वारा अंग्रेजी में लिखित।


विशेष पोस्ट

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

25 Mar at 10:05 am

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

11 Mar at 9:07 am

संबंधित पोस्ट

प्रतिनिधि केलसांग ग्यात्सेन बावा ने Buddha’s Birthday समारोह और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लिया, जो Hsuan Chuang University, Taiwan में आयोजित किया गया।

4 days ago

परम पावन दलाई लामा के कार्यालय (OHHDL) के सचिव Tenzin Taklha को Thiksey Medal से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 9th Thiksey Rinpoche के 84वें जन्मदिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया।

5 days ago

तेज़ू धर्ग्येलिंग के तिब्बती सेटलमेंट अधिकारी ने युम्बुलागांग सामुदायिक भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

6 days ago

तेनजिंगांग तिब्बती बस्ती की 12वीं स्थानीय तिब्बती सभा के नए उपाध्यक्ष ने शपथ ली

6 days ago

तिब्बत म्यूज़ियम ने 11वें पंचेन लामा के जबरन गायब होने की 31वीं सालगिरह मनाकर इंटरनेशनल म्यूज़ियम डे मनाया

7 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service