भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

सितंबर २०२० में गिरफ्तारी के बाद से ही बारोंग मठ से तिब्बती भिक्षु गायब हैं

December 20, 2021

भिक्षु तेनज़िन दरग्ये 

tibet.net / धर्मशाला। चीनी अधिकारियों ने एक साल से पहले ही सेरशुल (चीनी: सिकू) काउंटी से तेनज़िन दरग्ये को मनमाने ढंग से हिरासत में लिया था। लेकिन अब तक उनकी नजरबंदी और शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बताया गया है।

सितंबर २०२० में तिब्बत के पारंपरिक खाम प्रांत के कर्ज़े स्थित बारोंग मठ से भिक्षु तेनज़िन दरग्ये (उम्र की पुष्टि नहीं हुई) को चीनी पुलिस द्वारा एक अन्य अज्ञात भिक्षु के साथ उस समय हिरासत में लिया गया था, जब उन्होंने तथाकथित ‘तिब्बत की शांतिपूर्ण मुक्ति’ की ७०वीं वर्षगांठ का उत्सव मनाने से मना कर दिया था। हमारे स्रोत के अनुसार, उन्हें वर्तमान में सेरशुल काउंटी डिटेंशन सेंटर में तनहाई हिरासत में रखा जा रहा है। कर्जे को अब सिचुआन प्रांत में शामिल कर लिया गया है।

हमारे स्रोत के अनुसार, दरग्ये ने तिब्बत की तथाकथित शांतिपूर्ण मुक्ति की ‘७०साल की सालगिरह नहीं होनी चाहिए’ कहकर बार-बार इस वर्षगांठ का पुरजोर विरोध किया था। हमारे सूत्र ने कहा कि यह व्यापक रूप से माना जाता है कि उन्हें चीनी सरकार द्वारा राजनीतिक रूप से संवेदनशील समझे जाने वाली जानकारी और लेखन को सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए गिरफ्तार किया गया हो सकता है।

अज्ञात भिक्षु भी सेरशुल काउंटी में वोनपो टाउनशिप स्थित बारोंग मठ के हैं।

अन्य समाचार रिपोर्टों के अनुसार, दरग्ये को उनके मोबाइल फोन में परम पावन १४वें दलाई लामा के चित्र समेत समेत कई अन्य राजनीतिक रूप से संवेदनशील सामग्री पाए जाने के बाद पुलिस हिरासत में ले लिया गया। उसके साथ कई अन्य भिक्षुओं को भी गिरफ्तार किया गया हो सकता है। आरएफए ने एक सूत्र के हवाले से बताया, ‘उनकी गिरफ्तारी को अब एक साल से अधिक समय हो गया है, लेकिन उनके परिवार को अभी भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उन्हें कहां रखा गया है या उन पर अब तक मुकदमा चलाया जा चुका है या नहीं।’

उनके आस-पास की स्थिति अब और खराब हो गई है, क्योंकि न तो दरग्ये के स्वास्थ्य के बारे में समाचारों में कोई प्रगति हुई है और न ही उनकी कुशलता और ठिकाने के बारे में कोई खबर मिली है, जिससे हिरासत में उसकी स्थिति पर कई लोगों को गंभीर चिंता हो रही है।

परम पावन दलाई लामा के खिलाफ चीन के अभियान में हालिया उछाल और तिब्बतियों पर दमन के बीच दरग्ये तिब्बतियों की लंबी विस्तृत सूची में नवीनतम मामला है, जिसे चीनी सरकार द्वारा तनहाई हिरासत में रखा गया और जबरन गायब कर दिया गया था।


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

संबंधित पोस्ट

बजट अनुमान समिति की बैठक CTA 2026-2027 बजट की समीक्षा के लिए हुई

1 month ago

पर्यावरण विशेषज्ञों ने निर्वासित तिब्बती संसद का दौरा किया

1 month ago

क्याब्जे कुंडलिंग तत्सक जेद्रुंग रिनपोछे ने कोल्लेगल धोंडेनलिंग में परम पावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की

1 month ago

एस्टोनियाई संसद के तिब्बत सपोर्ट ग्रुप की ओर से शोक संदेश

1 month ago

तिब्बती और स्थानीय भारतीय पत्रकार सालाना इंटरैक्टिव लंच के लिए धर्मशाला में इकट्ठा हुए

1 month ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service