भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

समर्पित तिब्बत समर्थक स्वर्गीय मोहन सिंह के आवासीय एवं निर्वाचन क्षेत्र जिला देवरिया में एक दिन

November 26, 2021

स्वर्गीय मोहन सिंह जी 

tibet.net / देवरिया, यूपी। अगर आज अनुभवी राजनेता या सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में लोकप्रिय शख्सियतों में से एक ऐसी हस्ती का नाम लेने के लिए कहा जाए जो पिछले कई दशकों और खासकर ८० और ९० के दशक में तिब्बत के लिए अडिग होकर खड़ा रहा और तिब्बत के पक्ष में आवाज उठाते रहे हों, तो उस सूची में दिवंगत श्री मोहन सिंह का नाम न होने से वह सूची अधूरी रहेगी।

श्री मोहन सिंह समाजवादी नेता और एक राजनीतिज्ञ थे जो उत्तर प्रदेश के देवरिया से तीन बार लोकसभा के लिए चुने गए। उन्होंने श्री जॉर्ज फर्नांडीस की अध्यक्षता में गठित ‘ऑल पार्टी इंडियन पार्लियामेंटरी फोरम फॉर तिब्बत (एपीआईपीएफटी)’ के संयोजक के रूप में कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप ११९४ में नई दिल्ली में तिब्बत पर प्रथम विश्व सांसद सम्मेलन (डब्ल्यूपीसीटी) का सफल आयोजन हुआ।

२३ से २८ नवंबर २०२१ तक क्रमशः पडरौना के उदित नारायण पीजी कॉलेज और कुशीनगर के बुद्ध पीजी कॉलेज में आयोजित किए जा रहे ‘ए डे फॉर तिब्बत’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए आईटीसीओ समन्वयक ने अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान दिवंगत मोहन सिंह के आवासीय और निर्वाचन क्षेत्र देवरिया जिले का दौरा करने का प्रयास किया गया। समन्वयक का यह प्रयास बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के महज संयोग था जो तिब्बत मुक्ति साधना के लिए मोहन सिंह द्वारा किए गए कार्यों के प्रति तिब्बतियों की कृतज्ञता को फिर से उजागर करना था।

श्री मोहन सिंह की पुत्री श्रीमती कनक लता सिंह देवरिया में नहीं, लखनऊ में रहती हैं। लेकिन वहां पर श्री विनोद जायसवाल ने न केवल श्री मोहन सिंह के मार्गदर्शन में काम करने के अपने अनुभव को साझा किया, बल्कि उनके आशीर्वाद और प्रेरणा को भी याद किया। उनको भरोसा है कि मोहन सिंह से मिली सहायता और मिले मार्गदर्शन उनके जीवन के बचे दिनों में उनको राह दिखा सकते हैं।

इसके अलावा, गांधी शांति प्रतिष्ठान और अवार्ड के पूर्व सचिव और वर्तमान में कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज-इंडिया के राष्ट्रीय सह-संयोजक श्री सुरेंद्र कुमार ने कुछ अन्य विशिष्ट सदस्यों से मिलने का सुझाव दिया, जिनके योगदान और विचारधाराओं ने तिब्बत के आत्मनिर्णय की यात्रा में और अधिक ऊर्जा प्रदान की हैं।

श्री हरदयानन्द जायसवाल (बाएं) और श्री विनोद जायसवाल (दाएं) के साथ समन्वयक जिग्मे सुलट्रिम

इस यात्रा के दौरान आईटीसीओ के समन्वयक न केवल स्वर्गीय श्री मोहन सिंह के आवास पर गए, बल्कि पूर्व एमएलसी श्री रामाशीष राय; प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं में से एक श्री हरदानंद जायसवाल; इलाहाबाद छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री अवनीश यादव और अन्य लोगों से भी मिले, जिन्होंने तिब्बत मुक्ति साधना के साथ जुड़ाव के अपने अनुभव साझा किए। इन लोगों ने तिब्बत मुद्दे को लेकर भारत और भारतीयों की अपेक्षाओं के बारे में अपने अनुभव बयां किए कि किस तरह से तिब्बतियों की पहचान को बचाए रखने के लिए तिब्बत मुद्दे के प्रति अपनी आवाज को बुलंद कर सकते हैं और करना चाहिए और चीनी कम्युनिस्ट विस्तारवादी नीति के खिलाफ तिब्बती की दुर्दशा को दर्शाते हुए आवाज को और अधिक बुलंद करना चाहिए।

बाएं से – श्री अवनीश यादव, पूर्व अध्यक्ष, इलाहाबाद छात्र संघ; श्री रामाशीष राय, पूर्व एमएलसी; समन्वयक जिग्मे त्सुल्ट्रिम, श्री विनोद जायसवाल

विशेष पोस्ट

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

25 Mar at 10:05 am

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

11 Mar at 9:07 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

10 Mar at 9:41 am

संबंधित पोस्ट

ITCO ने नई दिल्ली में डॉ. निर्मला देशपांडे की याद में ABRS ग्लोबल पीस सिम्पोजियम में हिस्सा लिया

1 week ago

परमपावन 14वें दलाई लामा के सम्मान में लिम्बर्ग में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया

1 month ago

ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड के मंत्रियों ने 2026 ANZMIN वार्ता में तिब्बत पर चिंता जताई

2 months ago

टीम तिब्बत करुणा के वर्ष के सम्मान में फ़ूड बैंक के लिए 16वें सालाना मार्च में शामिल हुई

6 months ago

भंडारा में परम पावन दलाई लामा के जीवन और उपलब्धियों को दर्शाने वाली फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई।

7 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service