भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

अपने ही कानून को मानने से इनकार कर रहा चीन

November 30, 2012

दैनिक भास्कर २९ नवम्बर 2012

नई दिल्ली . निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डा. लोबसांग सांगे ने बुधवार को कहा कि चीन अपने ही कानून को मानने से इनकार कर रहा है और तिब्बत को वास्तविक स्वायत्तता नहीं दे रहा है। सांगे ने कहा कि तिब्बत में न तो धार्मिक आजादी है, न ही स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इतना ही नहीं, स्थानीय माध्यमिक स्कूल और कॉलेजों के अलावा प्राइमरी स्कूलों में भी पढ़ाई का माध्यम चीनी भाषा बनाई जा रही है। जबकि चीनी संविधान के अनुच्छेद 4 और 12 के तहत और अल्पसंख्यक राष्ट्रीयता अधिनियम 1984 के अनुरूप तिब्बत को धार्मिक और भाषाई स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। सांगे ने कहा है कि चीन भले कह रहा हो कि उसके कब्जा करने के बाद तिब्बत का विकास हुआ है लेकिन स्थिति उलट है। मठों में कम्युनिस्ट पार्टी के लोगों ने कब्जा कर लिया है। भिक्षुओं को हजारों जगह पुलिस चौकियों पर अपनी पहचान सिद्ध करनी होती है। तिब्बत की राजधानी ल्हासा में 70 प्रतिशत कारोबार पर चीनी नागरिकों का कब्जा है। तिब्बती मजदूरों को चीनी मजदूरों के मुकाबले आधी मजदूरी दी जाती है। ल्हासा में खिड़कियों से ज्यादा निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी हैं।

सांगे ने कहा कि हम आजादी की मांग नहीं कर रहे हैं। हम मध्यम मार्ग चाहते हैं। हम सिर्फ यह कह रहे हैं कि हमें वास्तविक स्वायत्तता दी जाए लेकिन चीन ऐसा नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि तिब्बत में आत्मदाह की घटनाएं चरम पर है। यह गलत है। लेकिन स्थानीय लोगों के पास अपनी लाचारी-हताशा-बेबसी जाहिर करने का और काई रास्ता नहीं है। ऐसे में साफ हो जाता है कि वहां कैसा विकास हो रहा है।

वैश्विक नेताओं से तिब्बत में मानवाधिकार उल्लंघन की ओर ध्यान देने की अपील करते हुए सांगे ने कहा कि वह अपने 1 साल 3 महीने के कार्यकाल से अभी तक संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि इस बीच वह वैश्विक स्तर पर तिब्बत की समस्या रखने के लिए अमेरिका, स्वीट्जरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के 8-9 देशों की यात्रा कर चुके हैं।

डा. सांगे ने कहा कि १० दिसम्बर २०१२  में मानवाधिकार दिवस के दिन दुनिया भर में चीन के खिलाफ तिब्बती प्रदर्शन करेंगे। सांगे ने कहा कि स्वायत्तता हमारा हक है। चीन विकास का नाम लेकर सिक्के का एक ही पहलु दुनिया को दिखा रहा है जबकि तिब्बत के दमन को उसने अंधेरे में रखा हुआ है।

हम वह दुनिया को दिखा रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि भारत में एक वर्ग मानता है कि तिब्बत की वजह से चीन के साथ भारत की कटुता बढ़ी है, डा. सांगे ने कहा कि यह सही नहीं है। चीन ही भारत के पड़ोस में पाकिस्तान, वर्मा, श्रीलंका, नेपाल में अपनी क्षमता बढ़ाकर भारत को चिंतित करने की चेष्टा करता रहा है।


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

2 weeks ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

2 weeks ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

2 weeks ago

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

2 weeks ago

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

2 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service