भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

अभ्यास से बोधिसत्व की प्राप्ति संभव

January 12, 2011

वाराणसी। अभ्यास से बोधिसत्व की प्राप्ति संभव है। आचार्य शांतिदेव कृत बोधिचर्यावतार [चुंचुक] और आचार्य कमलशील द्वारा रचित भावनाक्रम [गोमदिन पर्पा] इस अभ्यास के क्रम को वैज्ञानिक तरीके से बताते हैं। यह कहना था परम पावन दलाई लामा का। श्री दलाई लामा बुधवार को केन्द्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय प्रांगण में पांच दिवसीय प्रवचन के शुभारंभ सत्र में विचार व्यक्त कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बोधिचर्यावतार को हिमाचल प्रदेश के खुनु लामा तेनजिन ग्यलछेन से प्राप्त किया था। भावनाक्रम शाक्य संप्रदाय के महागुरु सांगे तेनजिन से प्राप्त किया था। उन्होंने इस दौरान प्रवचन सुनने के नियम, इसके फायदे व उद्देश्यों की जानकारी दी। दूसरे सत्र श्री दलाई लामा ने कहा कि बौद्ध नरक, प्रेत, तिर्यक या दुर्गति, देव, असुर व मनुष्य इन छह योनियों को मानते हैं। इन योनियों से मुक्ति के बाद ही निर्वाण संभव है। मनुष्य के अच्छे बुरे कर्मो का प्रभाव दूसरों पर भी पड़ता है। इसलिए हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए। उन्होंने इस दौरान बौद्धों से पाखंड व अंधविश्वासों से दूर रहने का आह्वान किया। उनका कहना था कि केवल वस्त्र पहन लेने से कोई भिक्षु नहीं हो जाता। भिक्षु को हमेशा अध्ययनरत रहना चाहिए। उन्होंने दु:ख एवं निवृत्ति की भी व्याख्या की। कहा कि दु:ख के स्वभाव को जाने बिना इससे मुक्ति नहीं मिल सकती। उन्होंने कहा कि प्राणियों के दु:ख को दूर करना ही मनुष्यता है।

इससे पूर्व काल चक्र मंडप में पहुंचने पर उनका परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। विशेष सिंहासन पर बैठकर उन्होंने दिन में दो चरणों में प्रवचन दिया। श्री दलाई लामा के प्रवचन को सुनने के लिए श्रद्धालुओं के जत्थे सुबह साढ़े छह बजे से ही पंडाल में पहुंचने शुरू हो गए थे। नौ बजे तक पंडाल पूरा भर गया था। लोग क्यारियों में व पंडाल में आने जाने के लिए छोड़े गए मार्गो पर बैठकर प्रवचन सुन रहे थे। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार पंडाल में करीब 15 हजार श्रद्धालु जुटे थे। सैंकड़ों श्रद्धालु आस पास के परिसर व मुख्य मार्गो पर जमा थे। इनमें बच्चे, बूढ़े, विकलांग समेत सभी शामिल थे। कई गंभीर रूप से बीमार श्रद्धालु भी प्रवचन सुनने के लिए डटे रहे। प्रवचन के दौरान परम पावन गादेन ट्री रिनपोछे व अन्य वरिष्ठ लामा मंच पर उपस्थित रहे।


विशेष पोस्ट

परमपावन दलाई लामा ने तिब्बत पर 9वें विश्व सांसद सम्मेलन को संदेश भेजा

3 Jun at 7:22 am

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

संबंधित पोस्ट

परमपावन दलाई लामा ने तिब्बत पर 9वें विश्व सांसद सम्मेलन को संदेश भेजा

1 week ago

नब्बे वर्षीय दलाई लामा को जन्मदिन पर होगा कृतज्ञतापूर्वक सम्मान

2 weeks ago

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

1 month ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

1 month ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

1 month ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service