भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन ने तिब्बती जन डीएनए संग्रह पर चिंता जताई

May 11, 2023


tibet.net

धर्मशाला। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकेन ने बुधवार को तिब्बत में बड़े पैमाने पर डीएनए संग्रह अभियान की खबरों पर चिंता व्यक्त की, जिसमें पांच वर्ष तक के बच्चों सहित १२ लाख तिब्बतियों के डीएनए नमूने अब तक लिए गए हैं। इस सार्वजनिक चिंता को विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने फ़्रीडम हाउस के वार्षिक फ़्रीडम अवार्ड्स में उठाया था और इस चिंता को उजागर करने वाले वह अब तक के सबसे वरिष्ठ अमेरिकी प्राधिकारी बन गए है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ‘हम तिब्बती आबादी पर नियंत्रण और निगरानी की एक अतिरिक्त चीनी कवायद के तौर पर तिब्बत में बड़े पैमाने पर डीएनए संग्रह के प्रसार की रिपोर्ट से काफी चिंतित हैं।’

तिब्बतियों को सामाजिक रूप से नियंत्रित करने के प्रयास में चीनी प्राधिकरण ने लगातार निगरानी और अति-पुलिसिंग का सहारा लिया है। इसमें तिब्बतियों से डीएनए नमूनों का मनमाना संग्रह भी शामिल है।

ह्यूमन राइट्स वॉच द्वारा सितंबर- २०२२ में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि डीएनए संग्रह के लिए रक्त के नमूने किंडरगार्टन में बच्चों और अन्य स्थानीय निवासियों से व्यवस्थित रूप से एकत्र किए जा रहे थे। दिसंबर- २०२० में किंघई प्रांत में एक तिब्बती टाउनशिप की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि पांच वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लड़कों से डीएनए एकत्र किया जा रहा था।

इसने आगे कहा कि तिब्बती पठार के पश्चिमी भाग में अवस्थित टीएआर के सभी सात प्रिफेक्चरों या नगर पालिकाओं में इस तरह के सामूहिक डीएनए संग्रह अभियान चलाए गए। रिपोर्ट में खुलासा किए गए संग्रह अभियान चीनी अधिकारियों द्वारा पूरे क्षेत्र में जमीनी स्तर पर पुलिस निगरानी स्थापित करने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। हालांकि रिपोर्ट उन परिस्थितियों के बारे में अस्पष्ट है कि डीएनए नमूना देने से इनकार करने वाले तिब्बतियों के साथ किस तरह का व्यवहार किया गया।

एचआरडब्ल्यू की जांच के अनुसार, यह पाया गया कि अभियान को क्षेत्र के सात प्रीफेक्चर-स्तरीय क्षेत्रों में १४ अलग-अलग इलाकों (१ प्रीफेक्चर, २ काउंटी, २ कस्बों, २ टाउनशिप और ७ गांवों) में चलाया गया था, जो दर्शाता है कि अभियान पूरे क्षेत्र में चल रहे हैं, या शुरू होने वाले हैं।

“डीएनए जानकारी अत्यधिक संवेदनशील है और बिना सहमति से इसे एकत्र या साझा किए जाने पर व्यापक पैमाने पर लोगों से दुर्व्यवहार किए जाने की आशंका पैदा हो जाती है। सरकार द्वारा कोई भी जबरन संग्रह या उपयोग निजता के अधिकार का गंभीर उल्लंघन भी है। हालांकि चीनी सरकार द्वारा डीएनए संग्रह को कभी-कभी स्वीकार्य जांच उपकरण के रूप में उचित ठहराया जाता है, लेकिन निजता के अधिकार के साथ इस प्रकार के हस्तक्षेप को व्यापक रूप से विनियमित किया जाना चाहिए। इस तरह के अभियान को छोटे दायरे में और केवल वैध सुरक्षा लक्ष्य को पूरा करने के लिए ही संतुलित आधार पर होना चाहिए।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘फिर भी चीनी सरकार के डेटा संग्रह अभियान में हर किसी से डीएनए जानकारी एकत्र की जा रही है। इस अभियान में इस बात से कोई मतलब नहीं है कि जिनका डीएनए  उेटा संग्रह किया जा रहा है वे किसी तरह से आपराधिक आरोप में हैं या नहीं। साथ ही डीएनए नमूने संग्रह किए जाने के दौरान न तो व्यक्ति को सूचित किया जा रहा है और न ही उनकी सहमति ली जा रही है और कोई स्पष्टीकरण दिया जा रहा है।’


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

संबंधित पोस्ट

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

3 days ago

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

2 months ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

2 months ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

2 months ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

2 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service