भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

उत्तर बंगाल के सालुगाड़ा में तिब्बत समर्थक समूहों (टीएसजी) का सशक्तिकरण और नवीकरण

August 29, 2023

tibet.net

दिल्ली। भारत-तिब्बत समन्वय कार्यालय (आईटीसीओ) और तिब्बत पर कार्रवाई के लिए हिमालय समिति (हि‍मकैट) ने सिक्किम और उत्तर बंगाल में तिब्बत समर्थक समूहों (टीएसजी) के सशक्तिकरण और पुनर्जीवित करने के प्रयासों के तहततिब्बत समर्थक समूहों की बैठक आयोजित की। पश्चिम बंगाल के उत्‍तरी हिस्‍से में अवस्थित सालुगाड़ा में२८ अगस्त, २०२३ कोहिमालयन बुद्धिस्ट कल्चरल स्कूल (एचबीसीएस) में यह बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़-इंडिया (सीजीटीसी-आई) के राष्ट्रीय सह-संयोजक श्री सुरेंद्र कुमार जीऔर विशिष्ट अतिथि के रूप में सीजीटीसी-आईके क्षेत्रीय संयोजक श्री सौम्यदीप दत्ता जी उपस्थित थे। साथ ही संगठन केअन्य लोग शामिल हुए।

उपस्थित लोगों में गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के प्रतिनिधि, स्थानीय निवासी और स्कूल के वरिष्ठ छात्र शामिल थे।हिमकैट सिलीगुड़ी के सचिव और कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया (सीजीटीसी-आई) के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक श्री सोनम लुंडुप ने हिमकैट और एचबीसीएस की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए मेहमानों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में सालुगाड़ा के आसपास सक्रिय विभिन्न तिब्बत समर्थक समूहों (टीएसजी) और तिब्बती गैर सरकारी संगठनों के साथ सहयोग और समन्वय के महत्व पर जोर दिया।

श्री सौम्यदीप दत्ता ने भारत की सुरक्षा के साथ तिब्बती मुद्दे के नाभिनाल संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तिब्बत पर चीनी अति‍क्रमण के बाद भारत की सुरक्षा को खतरा, कैलाश-मानसरोवर जैसे हिंदू धर्मस्थलों की तीर्थयात्रा में बाधाएं पैदा की जाने लगीं। तिब्बत में गतिविधियों के कारण ब्रह्मपुत्र नदी में प्रदूषण फैला और तिब्बती बौद्ध धर्म की रक्षा करने की आवश्यकता पैदा हो गई है। उन्होंने हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए तिब्बती मुद्दे को सांस्कृतिक चश्मे से देखने पर बल दिया।

आईटीसीओ के समन्वयक थुप्टेन रिनज़िन ने भारत-तिब्बत समन्वय कार्यालय (आईटीसीओ) का परिचय दिया। उन्‍होंने अपने संबोधन में चीनी नीति‍ को लेकर संयुक्त राष्ट्र की उसरिपोर्ट का खुलासा किया, जिसमें दस लाख तिब्बती बच्चों को चीनीकम्युनिस्ट शासन द्वारा संचालित अनिवार्य आवासीय विद्यालयों में जबरन भेजे जाने, तिब्बती संस्कृति, धर्म और भाषा को खतरे में डालने की खतरनाक साजिशेंकी गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तिब्बत के साथ ऐतिहासिक संबंध और आत्मीयता के कारण हिमालयी लोगों पर तिब्बती मुद्दे का समर्थन करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी है।

मुख्य अतिथि श्री सुरेंद्र कुमार जी ने तिब्बती मुद्दे के लिए भारत के ऐतिहासिक समर्थन को स्वीकार किया और जागरुकता बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।उन्‍होंने भारत के राजनीतिक दलों के घोषणा-पत्रों में तिब्बत मुद्देको शामिल करने और तिब्बत-समर्थक उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने का आग्रह किया। उन्होंने तिब्बत पर चीन के अवैध कब्जे से उत्‍पन्‍न  मौजूदा सीमा चुनौतियों का जिक्र किया और तिब्बत और भारत के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने १४वें दलाई लामा के नेतृत्व की प्रशंसा की और तिब्बती मुद्दे के लिए स्थानीय समर्थन का अनुरोध किया।

इस कार्यक्रम ने सिलीगुड़ी में हिमकैट की नई कार्य समिति कागठन किया गया। कार्यक्रम का समापन नई समिति को सफल कार्यकाल के लिए आभार और शुभकामनाओं के साथ हुआ। इसके बाद गणमान्य व्यक्ति सालुगाड़ा से दार्जिलिंग के लिए प्रस्थान कर गए।


विशेष पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

12 Jun at 6:09 am

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

5 Jun at 5:42 am

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 Jun at 10:32 am

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 May at 9:50 am

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

संबंधित पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

5 days ago

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

2 weeks ago

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

2 weeks ago

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

2 weeks ago

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

1 month ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service