भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

ऑस्ट्रेलियाई सर्वदलीय संसदीय तिब्बत समूह ने विदेश मंत्री पेनी वोंग को पत्र लिखकर चीन पर संयुक्त राष्ट्र की आवधिक समीक्षा में तिब्बत का मुद्दा उठाने का आग्रह किया

November 20, 2023

tibet.net

कैनबरा। ऑस्ट्रेलियाई सर्वदलीय संसदीय तिब्बत समूह (एएपीपीजीटी) ने गुरुवार १६ नवंबर को विदेश मंत्री पेनी वोंग को पत्र लिखकर जनवरी २०२४ में चीन पर संयुक्त राष्ट्र की आसन्‍न आवधिक समीक्षा में चीन-तिब्बत संघर्ष और चीन के भयावह मानवाधिकार रिकॉर्ड को उठाने का आग्रह किया।

एएपीपीजीटी के सह-अध्यक्षों में सीनेटर डीन स्मिथ, सांसद सुसान टेम्पलमैन और सीनेटर जेनेट राइस शामिल हैं। इन हस्तियों ने विदेश मंत्री से अपील की है कि वे यह सुनिश्चित करें कि चीन की सार्वभौमिक आवधिक समीक्षा में ऑस्ट्रेलिया की प्रस्तुति में चीनी सरकार द्वारा प्रोत्साहित किए गए ‘जातीय अल्पसंख्यक’ या ‘धार्मिक अल्पसंख्यक’ शब्दों के बजाय सीधे तौर पर ‘तिब्बत’ और ‘तिब्बती’ जैसे शब्दों का उपयोग हो।

पत्र में तिब्बत में कई मानवाधिकार संबंधी चिंताओं पर ध्यान दिया गया है। इनमें से कुछ हैं- तिब्बती बच्चों पर थोपे गए आवासीय स्कूलों का विशाल नेटवर्क और उन्हें तिब्बती संस्कृति और राष्ट्रीय पहचान से परिचित होने के अवसर से वंचित करना। तिब्बत पर संसदीय समूह ने राजनीतिक रूप से प्रेरित तिब्बतियों के लिए ‘व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम’ और ‘स्वैच्छिक श्रमि‍क स्‍थानांरण’ के नाम पर जबरन श्रमि‍क स्‍थानांतरण कार्यक्रमों के बारे में चिंता व्यक्त की। इसके अलावा, यह ऑस्ट्रेलियाई सरकार से १४वें दलाई लामा के पुनर्जन्म सहित तिब्बती बौद्ध लामाओं के चयन और मान्‍यता में चीन के कठोर हस्तक्षेप को रोकने की अपील करता है। समूह ने स्वीकार किया है कि ऐसा अधिकार केवल ‘तिब्बती लोगों द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के अनुसार’ निर्धारित किया जाता है। एएपीपीजीटी के सह-अध्यक्षों ने ‘तिब्बती बौद्ध धर्म में जीवित बुद्धों के पुनर्जन्म के प्रबंधन पर उपाय’ और ‘२०१७ के धार्मिक मामलों के विनियम’ जैसे चीनी कानूनों को भी अस्‍वीकार कर दिया।

पत्र का समापन सदस्यों द्वारा यह आशा व्यक्त करते हुए किया गया है कि ऑस्ट्रेलिया यूपीआर प्रक्रिया की अखंडता और ऑस्ट्रेलिया की मानवाधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए तिब्बतियों की पीड़ा को लेकर मजबूती से पक्ष रखेगा और चीन के साथ ऑस्ट्रेलिया के व्यापार संबंधों को सुधारने के प्रयास के नाम पर कोई समझौता नहीं करेगा।


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

संबंधित पोस्ट

सिक्योंग ने D.C. में तिब्बती सपोर्ट को मज़बूत करने के लिए ज़रूरी मीटिंग्स, ज़रूरी थिंक टैंक डिस्कशन में हिस्सा लिया, IRF समिट और अटलांटिक काउंसिल फायरसाइड चैट को संबोधित किया।

4 days ago

ऑस्ट्रेलिया के मल्टीकल्चरल फेस्टिवल में तिब्बत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और करुणा का प्रदर्शन

4 days ago

प्रेस वक्तव्य

5 days ago

तिब्बत के लिए ऑस्ट्रेलियाई संसदीय समूह की बैठक तिब्बत कार्य योजनाओं पर चर्चा के लिए हुई

6 days ago

चीफ रिप्रेजेंटेटिव ऑफिसर ताशी धोंडुप ने कई नए नियुक्त लोकल अधिकारियों से मुलाकात की न्योमा

7 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service