भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने भारत का ७६वां गणतंत्र दिवस मनाया

January 26, 2025

76वें भारतीय गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण समारोह का नेतृत्व करते हुए कार्यवाहक सिक्योंग थारलाम डोलमा चांगरा, कलोन (शिक्षा विभाग मंत्री)


धर्मशाला।
केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) ने आज २६ जनवरी २०२५ की सुबह गंगचेन क्यिशोंग में भारत का ७६वां गणतंत्र दिवस मनाया। भारत में गणतंत्र दिवस १९५० में संविधान लागू होने की याद में मनाया जाता है। इस वर्ष का गणतंत्र दिवस विशेष महत्व रखता है, क्योंकि भारतीय संविधान को अपनाने के ७५ साल पूरे हो रहे हैं। इस वर्ष का थीम रखा गया था- ‘स्वर्णिम भारत – विरासत और विकास’।

इस समारोह में शिक्षा विभाग की कलोन (मंत्री) प्रभारी सिक्योंग थारलाम डोल्मा चांगरा, डिप्टी स्पीकर डोल्मा शेरिंग तेयखांग, सुरक्षा विभाग (डीओएस) की कलोन डोल्मा ग्यारी, सूचना और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग (डीआईआईआर) की कलोन नोरज़िन डोल्मा, सांसद शेरिंग यांगचेन और सीटीए सचिवों सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

ध्वजारोहण समारोह के बाद कार्यवाहक सिक्योंग कलोन थरलाम डोल्मा चांगरा ने मीडिया को संबोधित किया और तिब्बती लोगों की ओर से भारत सरकार और लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में कलोन थरलाम डोल्मा ने कहा, ‘प्रत्येक वर्ष २६ जनवरी को मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस उस दिन का प्रतीक है, जब भारत ने १९५० में अपना संविधान अपनाया था। यह अत्यधिक राष्ट्रीय गौरव का दिन है, जो भारत की लोकतांत्रिक नींव और संविधान में दिए गए न्याय, स्वतंत्रता और समता के मूल्यों का प्रतीक है।

उन्होंने निर्वासित तिब्बतियों और तिब्बत के अंदर रहने वाले तिब्बतियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘हम तिब्बती लोग, इस शुभ अवसर पर भारत सरकार और उसके लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। परम पावन १४वें दलाई लामा ने हमेशा हमें भारत के प्रति उसके अटूट समर्थन और निर्वासित तिब्बती समुदाय की मेजबानी के लिए अपना आभार व्यक्त करने की याद दिलाई है।’

कलोन थारलाम डोल्मा ने भारत की लोकतांत्रिक परंपरा पर प्रकाश डाला और कहा कि ‘भारत पड़ोसी देशों के लिए लोकतंत्र का एक बेहतरीन उदाहरण है। स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से भारत ने नेतृत्व के सुचारु परिवर्तन और अपने संविधान के विकास को देखा है, जिससे समावेशिता और प्रगति सुनिश्चित हुई है।’ उन्होंने विविधता में भारत की एकता की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘अपनी विशाल आबादी, अपने राज्यों में विविध भाषाओं, धर्मों और संस्कृतियों के साथ, भारत लोकतंत्र की सुंदरता का उदाहरण है और भारत को इस परंपरा को बनाए रखने में गर्व होना चाहिए।’

समारोह का समापन सभी उपस्थित लोगों को चाय और डोनट्स परोसने के साथ हुआ। इससे एक गर्मजोशी भरा और उत्सवी माहौल बना और तिब्बती समुदाय ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारत के प्रति अपना आभार और एकजुटता व्यक्त की।

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने भारत का ७६वां गणतंत्र दिवस मनाया
76वें भारतीय गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण समारोह के बाद कार्यवाहक सिक्योंग थरलाम डोलमा चांगरा, कालोन (शिक्षा विभाग मंत्री) प्रेस को संबोधित करते हुए।


विशेष पोस्ट

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

25 Mar at 10:05 am

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

11 Mar at 9:07 am

संबंधित पोस्ट

तिब्बती इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स ने चेक रिपब्लिक का दौरा किया, तिब्बती संस्कृति पर चीन के नैरेटिव को चुनौती दी

25 minutes ago

प्रतिनिधि केलसांग ग्यात्सेन बावा ने Buddha’s Birthday समारोह और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लिया, जो Hsuan Chuang University, Taiwan में आयोजित किया गया।

4 days ago

परम पावन दलाई लामा के कार्यालय (OHHDL) के सचिव Tenzin Taklha को Thiksey Medal से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 9th Thiksey Rinpoche के 84वें जन्मदिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया।

5 days ago

तेज़ू धर्ग्येलिंग के तिब्बती सेटलमेंट अधिकारी ने युम्बुलागांग सामुदायिक भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

6 days ago

तेनजिंगांग तिब्बती बस्ती की 12वीं स्थानीय तिब्बती सभा के नए उपाध्यक्ष ने शपथ ली

6 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service