भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

गांसु में तिब्बती मठ को बंद करने को मजबूर किया; भिक्षुओं और भिक्षुणियों से चीवर उतरवा लिए गए

August 6, 2021

चीनी सरकार द्वारा तिब्बत के मठ को जबरन बंद कराते हुए

tibet.net

०६ अगस्त, २०२१

हाल के वीडियो फुटेज में दीख रहा है कि गांसु प्रांत में स्थानीय अधिकारी खरमार (चीनी: होंगचेंग) नामक एक तिब्बती मठ से भिक्षुओं और भिक्षुणियों को जबरन निकाल रहे हैं। अधिकारियों द्वारा इस तिब्बती मठ को जबरन बंद कर दिए जाने से इन भिक्षुओं और भिक्षुणियों को मजबूरन मठवासी जीवन का त्याग करना पड़ा है।

एक चीनी मीडिया संस्थान ‘मिंगडे’ के अनुसार, खरमार मठ को बंद करने और वहां से भिक्षुओं और भिक्षुणियों को जबरन निकालने की कार्रवाई ३१ जुलाई २०२१ को शुरू हुई, जब योंगजिंग काउंटी सरकार ने वहां बड़ी संख्या में पुलिस बलों को भेजा। यह कार्रवाई चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की २१ और २२ जुलाई को हुई तिब्बत यात्रा के कई दिनों बाद ही हुई है।

चिंताजनक वीडियो

घटना के वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल रहे थे। ऐसे ही एक क्लिप में एक भिक्षुणी एक विशाल बैनर के नीचे मठ के सामने धरना-प्रदर्शन करते हुए प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। भिक्षुणी द्वारा टांगे गए बैनर में लिखा है जिसका अर्थ है कि ‘मठवासी समुदाय की जबरन बेदखली देश के कानून के अनुरूप सही नहीं है।’

एक अन्य क्लिप में कई भिक्षुणियों को मंदिर के बाहर सादे कपड़ों के जासूसों द्वारा जबरन घसीटते हुए दिखाया गया है, जबकि अन्य भिक्षुणियों को मठ के सभा कक्ष से बाहर निकलते देखा गया था। एक अन्य क्लिप में भिक्षुणियों को रोते हुए देखा जा सकता है, जबकि एक बुजुर्ग लामा शोकग्रस्त भिक्षुणी को सांत्वना देते हुए जाते दिख रहे हैं। एक और चौंकाने वाले क्लिप में एक भिक्षु को मठ की छत के किनारे पर खड़ा देखा गया था, जो अधिकारियों को वहां से ‘चले जाने’ या नहीं जाने पर खुद कूद जाने की धमकी दे रहा था।

मठ को अप्रत्याशित रूप से बंद किए जाने के वास्तविक कारणों के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बताया गया है, क्योंकि योंगजिंग काउंटी के अधिकारियों से जानकारी लेने के लिए रेडियो फ्री एशिया द्वारा प्रयास किए जाने पर अधिकारियों ने या तो टिप्पणी करने से इनकार कर दिया या मिलने से ही इनकार कर दिया। मिंगडे के अनुसार, मठ ने कोविड-१९ राहत कोष के लिए ३,००,००० युआन से अधिक जुटाए और दान किए हैं। इसने स्थानीय सरकार का ध्यान मठ की ओर खींचा। प्रशासन ने मठ के संचालकों से कहा कि वे सरकार के साथ अपने धन को समान रूप से बांटे। जब मठवासी समुदाय ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो स्थानीय अधिकारी मठ को बंद करने के लिए सादे कपड़ों में आ धमके।

प्रसिद्ध मठ

‘इंटरनेशनल कंपेन फॉर तिब्बत’ के अनुसार, तिब्बती भाषा के शब्द खरमार का हिन्दी में शाब्दिक अर्थ ‘लाल किला’ होता है। यह खरमार लिंक्सिया हुई स्वायत्त प्रिफेक्चर में स्थित है, जो सीधे कन्ल्हो तिब्बती स्वायत्त प्रिफेक्चर की सीमा से सटा हुआ है। इतिहास में जब यह क्षेत्र तिब्बती साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था तब इस क्षेत्र को तिब्बती में गाचू के नाम से जाना जाता था।

मंगोल साम्राज्य के दौरान, १३वीं शताब्दी में कुबलई खान के आदेश पर तिब्बती बौद्ध धर्म के शाक्य स्कूल के पांचवें नेता ड्रोगोन चोग्याल फाग्पा को सम्मानित करने के लिए उस स्थान पर एक पैगोडा (बौद्ध मंदिर) की स्थापना की गई थी। इसी पैगोडा के स्थान पर बाद में खरमार मठ का निर्माण किया गया था। माओत्से तुंग की सांस्कृतिक क्रांति के दौरान पैगोडा और मठ- दोनों को ध्वस्त कर दिया गया था। बाद में २०११ में इसका पुनर्निर्माण किया गया। मठ शाक्य मत का अनुयायी है, जो तिब्बती बौद्ध धर्म के चार मतों में से एक है।


विशेष पोस्ट

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

25 Mar at 10:05 am

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

11 Mar at 9:07 am

संबंधित पोस्ट

प्रतिनिधि केलसांग ग्यात्सेन बावा ने Buddha’s Birthday समारोह और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लिया, जो Hsuan Chuang University, Taiwan में आयोजित किया गया।

4 days ago

परम पावन दलाई लामा के कार्यालय (OHHDL) के सचिव Tenzin Taklha को Thiksey Medal से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 9th Thiksey Rinpoche के 84वें जन्मदिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया।

5 days ago

तेज़ू धर्ग्येलिंग के तिब्बती सेटलमेंट अधिकारी ने युम्बुलागांग सामुदायिक भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

6 days ago

तेनजिंगांग तिब्बती बस्ती की 12वीं स्थानीय तिब्बती सभा के नए उपाध्यक्ष ने शपथ ली

6 days ago

तिब्बत म्यूज़ियम ने 11वें पंचेन लामा के जबरन गायब होने की 31वीं सालगिरह मनाकर इंटरनेशनल म्यूज़ियम डे मनाया

7 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service