भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

चीन ने अभिभावकों से कहा- तिब्बती स्कूलों में कोई धर्म नहीं होगा छात्रों के माता-पिता अब धार्मिक वस्तुओं को स्कूल के मैदान में नहीं ले जा सकेंगे, क्योंकि चीन तिब्बतियों की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को खत्म करने वाली नीतियों को लगातार लागू करता जा रहा है।

May 10, 2021

तिब्बती स्कूलों में जबरन पढ़ाए जा रही चीनी भाषा।

rfa.org

एक तिब्बती काउंटी में चीनी अधिकारियों का कहना है कि तिब्बती स्कूली बच्चों के माता-पिता अब माला, प्रार्थना- चक्र या अन्य धार्मिक वस्तुओं को स्कूल के मैदान में नहीं ले जा सकते हैं, क्योंकि चीन तिब्बतियों की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को खत्म करने वाली नीतियों को लागू करता ही जा रहा है। तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र नागचु (नाकू) प्रान्त में सोग (चीनी: सूओ) काउंटी में रहने वाले एक तिब्बती ने आरएफए की तिब्बती सेवा को बताया कि परिवार के सदस्यों को अब अपने बच्चों के स्कूलों में जाने पर मंत्र या अन्य प्रार्थनाओं का पाठ करने की मनाही है।

आरएफए के सूत्र ने कहा, अप्रैल से शुरू होने वाले स्कूल सत्र के लिए ब्लैकबोर्ड पर लिखे गए नए नियम छात्रों और उनके परिवारों को याद दिलाते हैं कि ‘स्कूल कम्युनिस्ट विद्वानों को पैदा करने और उन्हें आगे बढ़ाने की जगह हैं और इसका उपयोग अनुष्ठानों और परंपराओं का पालन करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।’

आरएफए के सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘सोग काउंटी के सभी जूनियर और मिडिल स्कूलों में अब प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं और छात्रों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि उनके माता-पिता या अभिभावक को यह बता दिया जाना चाहिए कि नियमों का पालन किया जाना चाहिए।’

सूत्र ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों और सरकारी कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त श्रमिकों को पहले से ही धार्मिक रिवाजों के पालन के खुले प्रदर्शन से मना किया गया है। लेकिन अब छात्रों के माता-पिता के व्यवहार पर लगाए गए ये नए प्रतिबंध उनके अधिकारों का सरासर उल्लंघन और तिब्बती धर्म और संस्कृति का अपमान हैं।

सूत्र ने कहा कि ‘चूंकि चीन इस वर्ष (23 जुलाई) चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कमर कस रहा है, अधिकारी तिब्बती काउंटी, कस्बों, मठों और स्कूलों में पार्टी की विचारधारा को फैलाने के अपने प्रयासों को आगे बढ़ा रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘इन सभी स्थानों को सीसीपी के प्रति अपनी वफादारी सुनिश्चित करने के बारे में वापस रिपोर्ट करने के लिए कहा जा रहा है।’

भाषा अधिकार पर लटकती तलवार

सूत्रों का कहना है कि तिब्बती स्कूलों में तिब्बती भाषा के इस्तेमाल पर पहले से ही प्रतिबंध है और मंदारिन में शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इस बीच तिब्बती बच्चे अपनी भाषा का प्रवाह खोते जा रहे हैं।

हाल के वर्षों में तिब्बती राष्ट्रीय पहचान का दावा करने के मामले में भाषा अधिकार विशेष केंद्रबिंदु बन गया है। मठों और कस्बों में अनौपचारिक रूप से चलाए जा रहे भाषा पाठ्यक्रमों को अवैध घोषित किया गया है। इस भाषा को पढ़ाने वाले शिक्षकों को हिरासत में ले लिया जाता है या उनकी गिरफ्तारी हो जाती है।

पूर्व में स्वतंत्र राष्ट्र रहे तिब्बत पर 70 साल पहले आक्रमण किया गया था और बल प्रयोग द्वारा इसे चीन में शामिल कर लिया गया था।

चीनी अधिकारियों ने तिब्बतियों की राजनीतिक गतिविधियों और सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान की शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति को प्रतिबंधित करते हुए उनका उत्पीड़न, यातना, कारावास और न्यायेतर हत्याएं जारी रखी है औरइस क्षेत्र पर अपनी कड़ी पकड़ बनाए रखी है।

आरएफए की तिब्बती सेवा के लिए ल्हुबूम द्वारा रिपोर्ट तैयार। तेनज़िन डिकी द्वारा अनूदित। रिचर्ड फिनी द्वारा अंग्रेजी में लिखित।


विशेष पोस्ट

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

25 Mar at 10:05 am

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

11 Mar at 9:07 am

संबंधित पोस्ट

प्रतिनिधि केलसांग ग्यात्सेन बावा ने Buddha’s Birthday समारोह और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लिया, जो Hsuan Chuang University, Taiwan में आयोजित किया गया।

4 days ago

परम पावन दलाई लामा के कार्यालय (OHHDL) के सचिव Tenzin Taklha को Thiksey Medal से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 9th Thiksey Rinpoche के 84वें जन्मदिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया।

5 days ago

तेज़ू धर्ग्येलिंग के तिब्बती सेटलमेंट अधिकारी ने युम्बुलागांग सामुदायिक भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

6 days ago

तेनजिंगांग तिब्बती बस्ती की 12वीं स्थानीय तिब्बती सभा के नए उपाध्यक्ष ने शपथ ली

6 days ago

तिब्बत म्यूज़ियम ने 11वें पंचेन लामा के जबरन गायब होने की 31वीं सालगिरह मनाकर इंटरनेशनल म्यूज़ियम डे मनाया

7 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service