भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

चीन ने तिब्बतियों को निर्वासित महंत के जन्मदिन की बधाई ऑनलाइन पोस्ट न करने की चेतावनी दी

August 4, 2022

तिब्बत में तख्तसांग ल्हामो कीर्ति मठ

(अधिकारियों का कहना है कि आदेश न मानने वालों को गिरफ्तार कर दंडित किया जाएगा।)

rfa.org / सांग्याल कुंचोकी 

चीनी सरकार ने एक प्रमुख तिब्बती बौद्ध आध्यात्मिक गुरु के आनेवाले जन्मदिन के मद्देनजर प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है।स्थिति के जानकार सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दो तिब्बती क्षेत्रों में स्थानीय नेताओं से  कहा गया है कि वे स्‍थानीय लोगों को आध्यात्मिक गुरु की तस्वीर या शुभकामनाएं ऑनलाइन पोस्ट करने से रोकें।

अधिकारियों ने न्गाबा और द्ज़ोगे क्षेत्रों में ११वें क्याबजे कीर्ति रिनपोछे  (सम्मानित) लोबसांग तेनज़िन जिग्मे येशे ग्यामत्सो रिनपोछे के ८०वें जन्मदिन पर ०८अगस्त को कोई शुभकामना संदेश पोस्ट करके इस आदेश की अवहेलना करने वाले तिब्बतियों को गिरफ्तार करने की धमकी दी है।

रिनपोछे निर्वासन में कीर्ति मठ के मुख्य मठाधीश हैं, जो तिब्बत के सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली मठों में से एकहै।  तिब्बत के अंदर के एक तिब्बती सूत्र ने पहचाने जाने के भय से खुलकर बोलने से इनकार करते हुए कहा, ‘सरकार ने तिब्बतियों द्वारा इस तरह की गतिविधि के बारे में चेतावनी दी हैऔर अगर लोग इसका उल्लंघन करते पाए गए तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और कड़ी सजा दी जाएगी।

चीनी अधिकारियों ने २०२१ में सिचुआन प्रांत के न्गाबा तिब्बती स्वायत्त प्रि‍फेक्‍चर के द्ज़ोगे काउंटी में ताकत्संग ल्हामो कीर्ति मठ और न्गाबा काउंटी में कीर्ति मठ के भिक्षुओं को रि नपोछे का जन्मदिन मनाने सेप्रतिबंधित कर दिया था। यह पूरा क्षेत्र तिब्बती मूल की घनी आबादी वाला है। उस समय भिक्षुओं को अपने मठों को छोड़ने की अनुमति नहीं दी गई थीऔर सभाओं की अनुमति नहीं थी। निर्वासन में रहने वाले एक तिब्बती ने कहा, ‘पिछले साल तिब्बत के अंदर तिब्बतियों को कीर्ति रिनपोछे का ८०वां जन्मदिन मनाने पर चीनी सरकार की ओर से प्रतिबंधों और जांच का सामना करना पड़ा था, इसलिए वे पीछे हट गए।‘

सूत्र ने आध्यात्मिक धर्मगुरुओं के लिए की गई लंबी उम्र की प्रार्थना का जिक्र करते हुए कहा कि, ‘लेकिन इस सालनिर्वासन में और तिब्बत के अंदर रह रहे तिब्बती रिनपोछे का जन्मदिन मनाने और तेनशुग की पेशकश करने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि हम न्‍गाबाऔर द्जोगे में अधिकारियों को प्रतिबंध लगाते और जांच करते देख रहे हैं।‘

कीर्ति मठ तिब्बत में चीन की दमनकारी नीतियों का विरोध करने वाले अधिकांश भिक्षुओं द्वारा आत्मदाह करने का प्रमुख केंद्र रहा है।

निर्वासित सूत्र ने कहा, ‘कुछ ऑनलाइन तिब्बती चैट समूहों के बीच प्रसारित एक पोस्ट में सदस्यों को कीर्ति रिनपोछे या उनके जन्मदिन के बारे में बात नहीं करने और सावधान रहने की चेतावनी दी गई है।‘

निर्वासि‍त तिब्बती ने कहा कि इस साल के अंत में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की आगामी २०वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के होनेवाले आयोजन के कारण अब न्गाबा क्षेत्र में प्रतिबंध अधिक हैं।

रिनपोछे का जन्म किंघई-तिब्बत पठार के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित तिब्बत के अमदो क्षेत्र में थेवो तकमो गैंग में हुआ था। जब वे बच्चे थे तो प्रमुख लामाओं ने उन्हें १०वें कीर्ति रिनपोछे के पुनर्जन्म के रूप में मान्यता दी और उन्हें १९४६ में ताकत्संग ल्हामो कीर्ति मठ में रखा गया।

एक दशक बाद चीन द्वारा १९५९में तिब्बत पर आक्रमण के बाद रिनपोछे तिब्बती आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा के साथ भारत के धर्मशालामें निर्वासन में चले आए। उन्होंने भारत में बौद्ध धर्म और दर्शन का गहन उच्‍च अध्ययन कियाऔर १९६२ में दलाई लामा से बौद्ध भिक्षु की उच्च दीक्षा ग्रहण की।

१९८०के दशक के उत्तरार्ध सेरिनपोछे ने निर्वासन में तिब्बती सरकार ‘केंद्रीय तिब्बती प्रशासन’में विभिन्न पदों पर कार्य किया।


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने टीसीसीसी तिब्बती भाषा एवं संस्कृति स्कूल में तिब्बतियों को संबोधित किया

2 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने बेलेविले-ट्रेंटन तिब्बती समुदाय का पहला आधिकारिक दौरा किया

2 days ago

सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग ने अपर टीसीवी स्कूल में 11वें पंचेन लामा के जबरन गायब होने की 30वीं वर्षगांठ मनाई

4 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने कनाडाई संसद सदस्य य्वोन बेकर से मुलाकात की

4 days ago

सांसद तेनपा यारफेल और फुरपा दोरजी ग्यालधोंग ने नेपाल में दोथांग नोरज़िनलिंग का दौरा किया

5 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service