भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

चीनी पुलिस ने कारजे से छह प्रमुख तिब्बतियों को गिरफ्तार किया

April 14, 2021

तिब्बती लेखक और कार्यकर्ता छे-नाम।

rfa.org
निर्वासन में रह रहे एक तिब्बती व्यक्ति ने बुधवार को बताया कि तिब्बती स्वायत्त प्रान्त के सिचुआन के कार्देज़ में चीनी पुलिस ने हाल के सप्ताहों में अपने समुदायों में प्रमुख माने जाने वाले छह तिब्बतियों को गिरफ्तार किया है।

स्विट्जरलैंड में रहने वाले एक पूर्व राजनीतिक कैदी गोलोक जिग्मे ने स्थानीय संपर्कों का हवाला देते हुए आरएफए की तिब्बती सेवा को बताया कि लेखक और पर्यावरण कार्यकर्ता सेये नाम को 02 अप्रैल को कार्देज़ के (चीनी: गंजी) सेथर (सेडा) काउंटी में हिरासत में लिया गया था।जिग्मे ने कहा, ‘क्षेत्र में संचार पर कड़े प्रतिबंधों के कारण, मेरे स्रोत को उनकी गिरफ्तारी का कारण पता नहीं है।

2 अप्रैल को ही तिब्बती कार्यकर्ता और पूर्व राजनीतिक कैदी टॉर्सिंग डोलमा को गिरफ्तार किया गया। डोलमा इससे पहले 2008 में और 2012 में कम से कम दो बार गिरफ्तार हो चुकी हैं। तब उन्होंने तिब्बती क्षेत्रों में चीनी नीतियों और शासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

जिग्मे ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि उनकी यह तीसरी या चौथी बार गिरफ्तारी हुई है। जिग्मे ने कहा कि एक लेखक और पूर्व राजनीतिक कैदी गंगके ड्रूबपा क्याब, जिन्हें गंगमे थाक के नाम से भी जाना जाता है, को 23 मार्च को सेर्था में गिरफ्तार किया गया था। जिग्में ने कहा कि ‘क्याब ने कोई अपराध नहीं किया था और चीन सरकार ने भी उनकी गिरफ्तारी के लिए कोई वैध कारण नहीं दिखाया है।’जिग्मे ने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ता गंगू युडरुम को 22 मार्च को हिरासत में लिया गया था, उनकी गिरफ्तारी का कोई कारण नहीं बताया गया है।

युडरुम ने इससे पहले 2008 में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के आरोप में तीन साल जेल की सजा सुनाई गई थी। उस प्रदर्शन में युडरुम ने प्रतिबंधित तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज लहराया था और निर्वासित तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा की तिब्बत वापसी के समर्थन में नारे लगाए थे।

उन्हें 2012 में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया और 2014 में रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद उन्हें उनके गाँव के लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गांववासियों ने उन्हें ‘सत्य के लिए लड़ने वाला तिब्बती सेनानी’ के रूप में सम्मानित किया। अपनी रिहाई के बाद उन्होंने स्थानीय तिब्बतियों को संबोधित एक पत्र लिखा जिसकी प्रतियां लोगों में वितरित कीं, जिसमें उन्होंने बीजिंग के शासन से तिब्बत को मुक्त करने के लिए काम करने का आग्रह किया था।जिग्मे ने कहा कि हाल में हिरासत में लिए गए इन छह तिब्बतियों में से दो की पहचान नहीं हो सकी है और सभी छह के ठिकाने अभी भी अज्ञात हैं।पूर्व में एक स्वतंत्र राष्ट्र तिब्बत पर 70 साल पहले बलपूर्वक आक्रमण किया गया था और दलाई लामा और उनके हजारों अनुयायी बाद में 1959 के चीन के शासन के खिलाफ तिब्बती राष्ट्रीय विद्रोह के बाद भारत और दुनिया के अन्य देशों में निर्वासन में भाग गए थे।

चीनी अधिकारी इस क्षेत्र पर कड़ी नजर रखते हैं। तिब्बतियों की राजनीतिक गतिविधियों और सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के लिए शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति को प्रतिबंधित करते हैं और तिब्बतियों को उत्पीड़न, यातना, कारावास और न्यायेतर हत्याओं जैसे अमानवीय व्यवहार झेलने पड़ते हैं।

आरएफए की तिब्बती सेवा के लिए लोब सोकत्सांग द्वारा रिपोर्ट की गई। तेनज़िन डिक्सी द्वारा अनुदित। रिचर्ड फनी द्वारा अंग्रेजी में लिखा गया।


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने टीसीसीसी तिब्बती भाषा एवं संस्कृति स्कूल में तिब्बतियों को संबोधित किया

2 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने बेलेविले-ट्रेंटन तिब्बती समुदाय का पहला आधिकारिक दौरा किया

2 days ago

सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग ने अपर टीसीवी स्कूल में 11वें पंचेन लामा के जबरन गायब होने की 30वीं वर्षगांठ मनाई

4 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने कनाडाई संसद सदस्य य्वोन बेकर से मुलाकात की

4 days ago

सांसद तेनपा यारफेल और फुरपा दोरजी ग्यालधोंग ने नेपाल में दोथांग नोरज़िनलिंग का दौरा किया

5 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service