भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

जापान के तिब्बत समर्थक समूह ने चीन को तिब्बती धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी दी

February 13, 2023


tibet.net
टोक्यो। जापान के तिब्बत समर्थक समूह के सदस्यों ने १३ फरवरी को पांच सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया, जिसमें अन्य बातों के अलावा चीन को तिब्बती धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी दी गई है। इसमें सर्वोच्च तिब्बती लामाओं, विशेष रूप से १४वें दलाई लामा के पुनर्जन्म का चयन शामिल है। प्रस्ताव में चीनी आवासीय स्कूलों में तिब्बती बच्चों को जबरन शिक्षा देने की नीति को तत्काल वापस लेने का भी आह्वान किया गया है।

‘सेव तिब्बत नेटवर्क’ और जापान में तिब्बती समुदाय ने १३ फरवरी को ही संयुक्त रूप से ऑनलाइन समर्थक समूह की वार्षिक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में १० प्रमुख समर्थक समूहों और २८ लोगों ने भाग लिया। इसमें अतिथि के तौर पर जापान के राष्ट्रीय और स्थानीय वकीलों और तिब्बत हाउस के प्रतिनिधि एवं कर्मचारि‍यों ने भी भाग लिया।

पूर्व संसद सदस्य और ‘सेव तिब्बत नेटवर्क’ के अध्यक्ष माकिनो सेशु ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और जापान में तिब्बत समर्थक नेटवर्क और स्वतंत्रता और न्याय के लिए तिब्बती संघर्ष के साथ अपने सहयोग की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्‍तुत की। इसके अलावा, उन्होंने परम पावन दलाई लामा के साथ अपनी बैठकों के बारे में बताया। उन्‍होंने आगे यह भी बताया कि कैसे सभी सदस्यों को काम करना चाहिए और परम पावन द्वारा बताए गए अहिंसक मार्ग का पालन करना चाहिए।

प्रतिनिधि डॉ. आर्य छेवांग ग्याल्पो ने आयोजकों, सांसदों और प्रतिभागियों को तिब्बत मुद्दे में उनकी रुचि और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कार्यालय की गतिविधियों पर बात की और उन्हें तिब्बत में हो रही सांस्कृतिक क्रांति के दिनों जैसे अत्याचारों और धार्मिक प्रतीकों के अपमान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वकीलों और सदस्यों से तिब्बत में होने वाले मानवाधिकारों के उल्लंघन, धार्मिक उत्पीड़न और तिब्बती पहचान के उन्मूलन पर अधिक मुखर होने की अपील की। जापान के संसदीय तिब्बत समर्थक समूह के वर्तमान महासचिव इशिकावा अकिमासा और पूर्व महासचिव नागाओ ताकाशी ने क्रूर कम्युनिस्ट शासन के खिलाफ अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता और न्याय के लिए संघर्ष के रूप में तिब्बत मुद्दे के महत्व पर बात की। उन्होंने अपने निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया और जापानी जनता को तिब्बत मुद्दे के बारे में शिक्षित करने में समर्थक समूह के सदस्यों के सहयोग का अनुरोध किया।

तिब्‍बत समर्थक समूहों के प्रतिनिधियों ने समूहों की गतिविधियों के बारे में बात की और तिब्बती पहचान, धर्म और संस्कृति को मिटाने की चीनी नीति की निंदा की। उन्होंने चीन द्वारा धार्मिक मूर्तियों, प्रार्थना चक्रों और झंडों को नष्ट करने के कुकृत्‍यों के बाद लामाओं के अवतार के चयन पर अधिकार का दावा करने के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के सूचना और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के सचिव कर्मा चोयिंग ने आयोजकों को उन्‍हें  आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया और तिब्बती मुद्दे का समर्थन करने के लिए सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।

तिब्बत के लिए स्थानीय संसदीय समर्थक समूह के अध्यक्ष तागुची योशिनोरी और उपाध्यक्ष अरिसावा युमा ने तिब्बत मुद्दे के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए समर्थन समूह के सदस्यों को अपना समर्थन दिया और उनके साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की।

अंत में सदस्यों ने पांच सूत्रीय प्रस्ताव पारित करने का संकल्प लिया। ये  संकल्प इस प्रकार हैं:-

हम  जापान के तिब्बत समर्थक समूहों के प्रतिनिधि और सदस्य १२ फरवरी, २०२३ को संकल्प लेते हैं और मांग करते हैं कि :-

१. चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के नेतृत्व को तिब्बत में मानवाधिकारों के उल्लंघन को रोकना चाहिए और तिब्बतियों को अपने मौलिक अधिकारों का उपयोग करने देना चाहिए।
२. सीसीपी नेतृत्व को कम्युनिस्ट माहौल वाले आवासीय स्कूलों में तिब्बती बच्चों को जबरन शिक्षा देना बंद करना चाहिए।
३. सीसीपी नेतृत्व को अल्पसंख्यक अधिकार कानून लागू करना चाहिए, जहां अल्पसंख्यक नागरिकों को अपनी भाषा का उपयोग करने और उसे संरक्षित करने की पूर्ण स्वतंत्रता दी जाती है।
४. नास्तिक सीसीपी नेतृत्व को तिब्बती धार्मिक मामलों में दखल देने से बचना चाहिए और दलाई लामा के पुनर्जन्म का चयन करने के अधिकार का दावा करना बंद कर देना चाहिए।
५. हम जापान के तिब्बत समर्थक समूहों के प्रतिनिधि और सदस्य सीसीपी नेतृत्व द्वारा नियुक्त किसी लामा या दलाई लामा को कभी स्वीकार नहीं करेंगे और उनका विरोध करेंगे।


विशेष पोस्ट

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

10 Mar at 9:41 am

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

10 Mar at 9:36 am

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

संबंधित पोस्ट

परमपावन 14वें दलाई लामा के सम्मान में लिम्बर्ग में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया

2 weeks ago

ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड के मंत्रियों ने 2026 ANZMIN वार्ता में तिब्बत पर चिंता जताई

1 month ago

टीम तिब्बत करुणा के वर्ष के सम्मान में फ़ूड बैंक के लिए 16वें सालाना मार्च में शामिल हुई

5 months ago

भंडारा में परम पावन दलाई लामा के जीवन और उपलब्धियों को दर्शाने वाली फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई।

6 months ago

तिब्बतियों और समर्थकों ने कार-मुक्त रविवार को साइकिल रैली के साथ करुणा वर्ष और परम पावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन का जश्न मनाया

7 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service