भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

टीएसजी अरुणाचल प्रदेश ने ताढ़ तारक को नए अध्यक्ष और नीमा सांगे को महासचिव चुना

November 1, 2023

tibet.net

ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश)।  अरुणाचल प्रदेश के तिब्बत समर्थक समूह (टीएसजीएपी) ने २७ अक्तूबर, २०२३ को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में राज्‍य के पूर्व मंत्री तानयोंग तातक की अध्यक्षता में आयोजित अपनी बैठक में ताढ़ तारक को टीएसजी अरुणाचल प्रदेश का अध्यक्ष और नीमा सांगे को महासचिव के रूप में निर्वाचित किया। साथ ही बैठक में जल्द ही समिति बनाने का निर्णय लिया गया।

२२ अक्तूबर, २०२१ को टीएसजीएपी के तत्‍कालीन अध्यक्ष गिचो कबाक के असामयिक निधन के बाद से यह पद खाली पड़ा था। कबाक की याद में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगरसेवकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। सांगे और टीएसजीएपी के संस्थापक सदस्य अनोक वांग्सा ने तिब्बत की स्थिति, तिब्बती मुद्दों पर प्रकाश डाला और अपने विभिन्न मुद्दों को तिब्‍बत समर्थक समूहों के राष्ट्रीय छतरी निकाय- कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज-इंडिया (सीजीटीसी-आई) में इसके राष्ट्रीय संयोजक आऱ के़  खि‍रमे के परामर्श से उठाने पर जोर दिया।

टीएसजीएपी की विज्ञप्ति के अनुसार, तारक ने अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों को पूरा करने के लिए टीम भावना के साथ संगठन का नेतृत्व करने का आश्वासन दिया और तिब्बत मुद्दे को हल करने के लिए केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के मध्यम मार्ग दृष्टिकोण का समर्थन किया।

भारत भर में फैले विभिन्‍न टीएसजी तिब्बत की आजादी के लिए काम करते हैं। कम्युनिस्ट चीन ने १९५९ में तिब्बती राष्ट्रीय जनक्रांति का दमन कर अवैध रूप से तिब्बत पर कब्जा कर लिया था। तिब्बत के आध्यात्मिक धर्मगुरु और तत्कालीन राजनीतिक नेता परम पावन १४वें दलाई लामा हजारों तिब्बतियों के साथ अरुणाचल प्रदेश के रास्‍ते भारत पलायन कर गए और १९६० के दशक में उन्‍होंने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की स्थापना की।

तिब्बत की अधिकांश भूमि को लेकर चीन द्वारा आधिकारिक तौर पर १९६५ में तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र गठित किया गया। इसमें तिब्बत के यू-छांग, खाम और अमदो प्रांतों के सभी क्षेत्र शामिल हैं।

इसके बाद से दुनिया भर के तिब्बती परम पावन १४वें दलाई लामा के नेतृत्व में सभी तिब्बतियों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं ताकि परम पावन सम्मानजनक रूप से तिब्बत लौट सकें। इस पूरी लड़ाई में दुनिया भर के तिब्बति‍यों का प्रतिनिधित्‍व विभिन्‍न तिब्बत समर्थक समूह कर रहे हैं।


विशेष पोस्ट

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

10 Mar at 9:41 am

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

10 Mar at 9:36 am

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

संबंधित पोस्ट

परमपावन 14वें दलाई लामा के सम्मान में लिम्बर्ग में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया

2 weeks ago

ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड के मंत्रियों ने 2026 ANZMIN वार्ता में तिब्बत पर चिंता जताई

1 month ago

टीम तिब्बत करुणा के वर्ष के सम्मान में फ़ूड बैंक के लिए 16वें सालाना मार्च में शामिल हुई

5 months ago

भंडारा में परम पावन दलाई लामा के जीवन और उपलब्धियों को दर्शाने वाली फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई।

6 months ago

तिब्बतियों और समर्थकों ने कार-मुक्त रविवार को साइकिल रैली के साथ करुणा वर्ष और परम पावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन का जश्न मनाया

7 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service