भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्बतियों का जबरदस्ती विस्थापन बंद करे चीनः HRW

June 28, 2013

आईबीएन खबर, 27 जून 2013

tibbetenबीजिंग।पश्चिमी मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच एचआरडब्ल्यू ने तिब्बती लोगों को जबरदस्ती दूसरी जगह विस्थापित करने के मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। एचआरडब्ल्यू द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि तिब्बतियों को जबरन दूसरी जगह बसाकर चीन सरकार न सिर्फ उनके जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है बल्कि उन्हें पर्याप्त मुआवजा, अच्छा घर और नौकरियां भी उपलब्ध नहीं करा पा रहीं।

एचआरडब्ल्यू के अनुसार पिछले सात सालों में बीस लाख तिब्बतियों को उनके मूल स्थान से विस्थापित कर दूसरी जगहों पर बसाया गया। एचआरडब्ल्यू की चीन इकाई की निदेशक सोफी रिचर्डसन ने इस बारे में कहा कि माओ त्से तुंग के बाद के समय में जिस पैमाने और गति से तिब्बत की ग्रामीण आबादी के जीवन को ढालने का प्रयास किया जा रहा है वह वाकई चौंकाने वाला है। रिचर्डसन ने कहा कि जो नीतियां तिब्बतियों के जीवन पर असर डाल रही है। उन्हें बनाने में उनकी कोई भूमिका नहीं है और हद तो तब हो जाती है जब वे उसे चुनौती भी नहीं दे पाते।

एचआरडब्ल्यू की रिपोर्ट में बताया गया कि साल 2006 से अब तक तिब्बत के बीस लाख लोगों को विस्थापित किया गया। इसके अलावा छिंघाई प्रांत से भी सैकड़ों हजारों खानाबदोश जातियों को भी विस्थापित किया गया। रिपोर्ट के अनुसार चीन सरकार की इस नीति का लक्ष्य जहां तिब्बतियों और दूसरे समुदायों का आर्थिक उत्थान करने का है। वहीं अलगाववादी भावनाओं को कुचलकर तिब्बत की ग्रामीण आबादी के ऊपर राजनीतिक नियंत्रण में इजाफा करने का भी है।

इस रिपोर्ट पर टिप्पणी लेने के लिए तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र की सरकार को मिलाई गई फोन कॉलों का कोई जवाब नहीं दिया गया। गौरतलब है कि तिब्बत पर साल 1950 से ही चीन का नियंत्रण कायम है। तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा साल 1959 में वहां चीनी बलों की सशस्त्र कार्रवाई के बाद पलायन कर भारत आ गए थे। चीन दलाई लामा को एक खतरनाक अलगाववादी करार देता आया है। चीन की नीतियों के प्रति विरोध व्यक्त करते हुए साल 2009 से अब तक 117 तिब्बती आत्मदाह कर चुके हैं जिसमें से 90 लोगों की मौत हुई है।


विशेष पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

12 Jun at 6:09 am

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

5 Jun at 5:42 am

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 Jun at 10:32 am

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 May at 9:50 am

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

संबंधित पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

1 week ago

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

2 weeks ago

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

3 weeks ago

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

3 weeks ago

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

1 month ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service