भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्बतियों के लिए गौरवशाली दिन : दुनिया भर में तिब्बतियों ने अगले सिक्योंग और चिथाउ के लिए मतदान किया

April 11, 2021

tibet.net
धर्मशाला। ऐसे समय में जब चीन के कब्जे वाले तिब्बत में लोकतंत्र एक दूर का सपना है, दसियों हजार निर्वासित तिब्बतियों को लोकतंत्र का महापर्व मनाते हुए अपने अगले सिक्योंग और निर्वासित तिब्बती संसद के सदस्यों को निर्वाचित करने के लिए अंतिम चुनाव में रविवार को मतदान करते हुए देखा गया।
इस अवसर पर आज सुबह निर्वासित तिब्बती सरकार के मुख्यालय गंगचेन क्येशांग में एक मतदान पर वोट डालने के बाद निवर्तमान सिक्योंग डॉ. लोबसांग सांगेय ने कहा कि ‘निर्वासित तिब्बती लोकतंत्र तिब्बत के अंदर हमारे भाई-बहनों की आकाक्षांओं वातस्तविक प्रतिनिधित्व करता है।’  11 अप्रैल को 26 देशों में बिखरे हुए लगभग 83,000 तिब्बती शरणार्थियों ने केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के सिक्योंग और 17वीं निर्वासित तिब्बती संसद के सदस्यों का चुनाव करने के लिए अपना वोट देना शुरू किया, जिसे दुनिया में सबसे अलग लोकतांत्रिक अभ्यास माना जा सकता है।

सांगये ने कहा, ‘इसके द्वारा, हम बीजिंग को सीधे संदेश भेज रहे हैं कि जब उनके पास लोकतंत्र नहीं है और न ही वे तिब्बत में तिब्बतियों को स्वतंत्रता प्रदान करते हैं। वैसे में, परम पावन दलाई लामा के महान नेतृत्व में हम निर्वासित तिब्बतियों को लोकतंत्र का उपहार दिया गया है।’
डॉ. सांगेय ने कहा, ‘दुनिया भर के तिब्बतियों के लिए आज गर्व का दिन है।’सिक्योंग के पद के लिए दो अंतिम प्रतियोगी- पेन्पा त्सेरिंग और केलसांग दोरजी औकातत्संग हैं, जिनमें से एक मई के अंत में दो बार सिक्योंग रह चुके डॉ. सांगेय से केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की बागडोर संभालेंगे।

45 सीटों वाले निर्वासित तिब्बती संसद के लिए 93 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो तिब्बत के तीन पारंपरिक प्रांतों, तिब्बती बौद्ध धर्म और बॉन धर्म के चार स्कूलों और उत्तरी अमेरिका, यूरोप और आस्ट्रेलेशिया के तिब्बती समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

2021 का आम चुनाव 2011 में परम पावन दलाई लामा द्वारा राजनीतिक अधिकार को पूर्ण रूप से हस्तांतरित किए जाने के बाद से तिब्बती नेतृत्व का तीसरा प्रत्यक्ष चुनाव है।पिछले साल 27 दिसंबर को अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पारित होकर कानून बन चुके तिब्बतन पॉलिसी एंड सपोर्ट ऐक्ट- 2020 में परम पावन दलाई लामा की इस बात के लिए सराहना की गई है कि उन्होंने ‘तिब्बती राजनीति के भीतर लोकतंत्रीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया है और निर्वासित तिब्बती लोगों के चुने हुए प्रतिनिधियों के लिए अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों का त्याग किया।’ इस कानून में अपने नेताओं को चुनने के लिए लोकतांत्रिक संस्थानों के साथ स्वशासन की प्रणाली को अपनाने के लिए दुनिया भर में तिब्बती निर्वासित समुदायों की सराहना की गई है।

निर्वासित तिब्बती लोकतंत्र की यह सफलता की कहानी परम पावन दलाई लामा की निर्विवाद रूप से निर्वासित समुदाय को अपनी सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए और एक भावी, मुक्त तिब्बत के लिए लोकतांत्रिक नींव रखने के प्रति उन्हें एक श्रद्धांजलि है।


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

2 weeks ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

2 weeks ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

2 weeks ago

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

2 weeks ago

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

2 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service