भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्बती उद्यमी और परोपकारी व्यक्ति को अन्यायपूर्ण तरीके से १८ साल कैद की सजा

July 28, 2022

तेनज़िन चोफेल।

tibet.net 

धर्मशाला। एक विश्वसनीय स्रोत की रिपोर्ट है कि चीनी अधिकारियों ने तथाकथित तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (टीएआर) के नागचू (चीनी : नागचू) शहर के सेर्नेय (चीनी : सेनी) जिले में ‘अलगाववाद को उकसाने’ के आरोपों में तेनज़िन चोफेल को १८ साल की जेल की सजा सुनाई है। ४५ वर्षीय तिब्बती उद्यमी पर ‘अवैध रूप से विदेशों में खुफिया जानकारी भेजने’ और ‘राज्य की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली गतिविधियों को वित्तपोषित करने’ का भी झूठा आरोप लगाया गया था।

चोफेल को शुरू में ३० मार्च २०१८ को गिरफ्तार किया गया था।२४ मई २०१९ को उन्‍हें  आधिकारिक तौर पर १८ साल की निश्चित कारावास की सजा और पांच साल तक राजनीतिक अधिकारों से वंचित करने की सजा सुनाए जाने तक तनहाई कैद में रखा गया था। सूत्र का कहना है कि चीनी अधिकारियों ने उनकी सभी निजी संपत्ति को जब्त कर लिया है और उन्हें वर्तमान में ल्हासा के चुशूर (चीनी: कुशुई) जेल में रखा गया है।

चोफेल पर अनुचित फैसले के बाद तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र उच्च पीपुल्स कोर्ट ने अक्तूबर २०१९ में उनके परिवार की अपील को खारिज कर दिया।

तिब्बती सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड डेमोक्रेसी की एक पूर्व रिपोर्ट में चोफेल को चेंगदू की एक सफल व्यावसायिक यात्रा से लौटने के बाद ल्हासा के गोंगकर हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने की सूचना मिली थी। वह तिब्बती संस्कृति और पर्यावरण की रक्षा करने, तिब्बतियों के बीच एकता की भावना को बढ़ावा देने और गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने सहित विभिन्न परोपकारी और सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

चोफेल की कैद तिब्बति‍यों के पर्यावरण और सांस्कृतिक खजाने की रक्षा के लिए विनाशकारी विकास परियोजनाओं का विरोध करने वालों को निरंतर उत्पीडि‍त किए जाने का एक और उदाहरण है। इसके अलावा, यह समुदाय के नेताओं, बुद्धिजीवियों, अधिकार रक्षकों और लेखकों सहित प्रमुख तिब्बतियों पर हमला करके चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ असंतोष को कुचलने के लिए चीन के सुनियोजित प्रयास का हिस्सा भी है।


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा लद्दाख में डेढ़ महीने से अधिक के प्रवास के बाद सुरक्षित धर्मशाला लौटे

Yesterday at 9:56 am

परम पावन दलाई लामा लेह के सिंधु घाट पर उत्सवी दोपहर भोज में शामिल हुए

22 Aug at 9:36 am

लुधियाना के तिब्बती व्यापारी संघ ने परम पावन दलाई लामा के सम्मान में ‘करुणा वर्ष’ और भारत का ७९वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

18 Aug at 10:55 am

लेह स्थित लद्दाख बौद्ध संघ और लद्दाख गोंपा संघ की दीर्घायु प्रार्थना में शामिल हुए परम पावन दलाई लामा १७ अगस्त, २०२५

17 Aug at 10:32 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने वाराणसी में केंद्रीय उच्च तिब्बती अध्ययन संस्थान का दौरा किया, नामांकन में गिरावट पर चिंता व्यक्त की

11 Aug at 9:40 am

संबंधित पोस्ट

परम पावन दलाई लामा लद्दाख में डेढ़ महीने से अधिक के प्रवास के बाद सुरक्षित धर्मशाला लौटे

1 day ago

स्कूल काउंसलर-उन्मुख कार्यशाला जिसका शीर्षक “साइकोमेट्रिक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से करियर मार्गदर्शन” है, एजुकेशन कलोन की उपस्थिति में शुरू हुई

2 days ago

चीनी संपर्क अधिकारी सांगे क्याब ने स्विट्जरलैंड और लिकटेंस्टीन के क्षेत्रीय यू-त्सांग चोल्खा एसोसिएशन के घोटन समारोह में भाग लिया

2 days ago

चीनी संपर्क अधिकारी दावा सांगमो ने ऑस्ट्रेलिया में 8वें ताइवान फिल्म महोत्सव में भाग लिया

2 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने गंगचेन क्यिशोंग में गृह विभाग के नए विश्राम गृह का उद्घाटन किया

2 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service