भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्बती राजनीतिक कैदी ने सजा पूरी की, लेकिन रिहाई की कोई खबर नहीं

August 2, 2021

तिब्बती राजनीतिक कैदी भंगरी रिनपोछे

ल्हासा के एक अनाथालय में प्रबंधक और शिक्षक बांगरी रिनपोछे ने ‘अलगाववाद’ के आरोप में २० साल तक जेल की सजा काटी।

rfa.org

०२ अगस्त, २०२१

अलगाववाद के आरोप में २० साल से अधिक समय से जेल में बंद एक तिब्बती स्कूल के शिक्षक को सजा पूरी करने के बाद पिछले हफ्ते जेल से रिहा किया जाना था। लेकिन उनकी रिहाई के बारे में कुछ भी पता नहीं चल रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं पैदा हो गई। एक तिब्बती अधिकार समूह ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी है।

भारत के धर्मशाला स्थित ‘तिब्बती सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड डेमोक्रेसी’ ने ०१ अगस्त को बताया कि तिब्बती धार्मिक शिक्षक बांगरी रिनपोछे, जिसे जिग्मे तेनज़िन न्यिमा के नाम से भी जाना जाता है, को एक मुकदमे में २६ सितंबर, २००० को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। बाद में 3१ जुलाई, २००3 को उनकी आजीवन कैद की सजा को कम करके १९ साल के कारावास में बदल दिया गया था।

टीसीएचआरडी में शोधकर्ता तेनजिन दावा ने सोमवार को आरएफए को बताया कि उनकी सजा 3१ जुलाई को पूरी होने वाली थी, लेकिन उनकी रिहाई के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है। दावा ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि बांगरी रिनपोछे ने अपने जीवन के २२ साल जेल में बिताए हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी जेल की सजा पूरी कर ली है, लेकिन हम नहीं जानते कि उन्हें रिहा किया गया है या नहीं, या उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में हमें कुछ भी पता नहीं है। दावा ने कहा, ‘चूंकि हमने उनकी रिहाई के बारे में कुछ नहीं सुना है, इसलिए हम अभी बहुत चिंतित हैं।’ यह एक सर्वविदित तथ्य है कि चीनी जेलों के अंदर तिब्बती कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि ‘चीनी सरकार को तुरंत (बांगरी रिनपोछे की) स्थिति, ठिकाने और सेहत के बारे में स्पष्ट करना चाहिए।’

तिब्बत की राजधानी ल्हासा में एक अनाथालय तथा स्कूल के प्रबंधक और तिब्बती भाषा, चीनी भाषा, अंग्रेजी भाषा और गणित के अध्यापक बांगरी रिनपोछे को उनकी पत्नी न्यिमा चोएड्रोन के साथ अगस्त १९९९ में गिरफ्तार किया गया था। उनपर आरोप था कि वह स्कूल के एक कर्मी द्वारा शहर के मुख्य चौराहे पर प्रतिबंधित तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज फहराने और फिर खुद को विस्फोटकों से उड़ा लेने की साजिश में शामिल थे।

टीसीएचआरडी ने कहा कि चोएड्रोन की दस साल की सजा को बाद में कम कर दिया गया और फरवरी २००६ में उन्हें रिहा कर दिया गया। उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद अनाथालय को बंद कर दिया गया था। ज्ञातव्य है कि पूर्व में स्वतंत्र राष्ट्र रहे तिब्बत पर ७० साल पहले चीन द्वारा आक्रमण किया गया था और बलपूर्वक इसे चीन में शामिल किया गया था।

सूत्रों का कहना है कि हाल के वर्षों में तिब्बती राष्ट्रीय अस्मिता का दावा करने के लिए तिब्बती भाषा अधिकार आंदोलन विशेष फोकस बन गया है। इस कारण से मठों और कस्बों में अनौपचारिक रूप से आयोजित तिब्बती भाषा की शिक्षा प्रदान करने को आम तौर पर ‘अवैध समागम’ माना जाता है और ऐसे शिक्षकों को हिरासत में लिया जाता है और गिरफ्तार किया जाता है।

आरएफए की तिब्बती सेवा के लिए लोबसांग गेलेक द्वारा रिपोर्ट किया गया। तेनज़िन डिकी द्वारा अनूदित। रिचर्ड फिनी द्वारा अंग्रेजी में लिखित।


विशेष पोस्ट

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

25 Mar at 10:05 am

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

11 Mar at 9:07 am

संबंधित पोस्ट

प्रतिनिधि केलसांग ग्यात्सेन बावा ने Buddha’s Birthday समारोह और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लिया, जो Hsuan Chuang University, Taiwan में आयोजित किया गया।

4 days ago

परम पावन दलाई लामा के कार्यालय (OHHDL) के सचिव Tenzin Taklha को Thiksey Medal से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 9th Thiksey Rinpoche के 84वें जन्मदिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया।

5 days ago

तेज़ू धर्ग्येलिंग के तिब्बती सेटलमेंट अधिकारी ने युम्बुलागांग सामुदायिक भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

6 days ago

तेनजिंगांग तिब्बती बस्ती की 12वीं स्थानीय तिब्बती सभा के नए उपाध्यक्ष ने शपथ ली

6 days ago

तिब्बत म्यूज़ियम ने 11वें पंचेन लामा के जबरन गायब होने की 31वीं सालगिरह मनाकर इंटरनेशनल म्यूज़ियम डे मनाया

7 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service