भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्बती विद्रोह दिवस के पहले सैन्य बल का विशाल प्रदर्शन

March 12, 2020

savetibet.org, इंटरनेशनल कैंपेन फाॅर तिब्बत

ऐसे समय में जब तिब्बती लोग तिब्बती विद्रोह की 61 वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहे थे, चीनी सरकार ने सैन्य बल का एक विशाल प्रदर्शन कर तिब्बतियों के इस हिमालयी मातृभूमि पर अपने अटूट वर्चस्व को स्पष्ट करने का काम किया।

6 मार्च को तिब्बत की राजधानी ल्हासा के मध्य में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के “कंबैट रेडी” दस्ते के साथ पीपुल्स आर्म्ड पॉलिसी के अग्निशामकों और अधिकारियों को लेकर संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया।

इस राजनीतिक रूप से संवेदनशील समय में यह सैन्य अभ्यास लगभग एक अनुष्ठान बन कर रह गया है, क्योंकि इसे लगभग खाली सड़कों पर आयोजित किया गया था। शहर में चीन का राजनीतिक लॉकडाउन पहले से लागू है जो इस साल कोरोना वायरस (कोविड-19) आपातकाल के कारण और भी बदतर हो गया है।

मार्च की वर्षगांठ

10 मार्च, 1959 को तिब्बतियों ने चीनी सैनिकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विदोह कर दिया क्योंकि चीन ने उनके देश पर हमला किया था और जाहिर तौर पर उनके आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे थे।

कुछ दिनों के भीतर ही दलाई लामा निर्वासन में भागने को मजबूर कर दिए गए और ऐतिहासिक रूप से स्वतंत्र देश तिब्बत में आधिकारिक तौर पर चीनी शासन की शुरुआत हो गई।

2008 के बीजिंग ओलंपिक के समय तिब्बतियों ने मार्च के महीने में फिर से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके कारण तिब्बतियों पर भीषण दमन चक्र शुरू हुआ जो पिछले 12 वर्षों में बद से बदतर ही होता गया है।

तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में विशेष कर ल्हासा और पश्चिमी और मध्य तिब्बत के अधिकांश क्षेत्रों में इस वर्ष के सैन्य अभ्यास को चीन की सरकारी मीडिया ने “स्थिरता की संवेदनशील अवधि” की संज्ञा दी है।

तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के एक शहर नागचू (चीनीरू नाकू) में, स्वायत्त क्षेत्र पार्टी समिति की स्थायी समिति के सदस्य वांग वेदोंग ने एक बैठक में कहा, “मार्च में हमारा जिला स्थिरता के एक संवेदनशील दौर में पहुंच गया है।”

स्थिरता को बनाए रखना

चीन की सरकारी मीडिया में प्रसारित सैन्य अभ्यास की तस्वीरें और फुटेज चीन के “स्थिरता को बनाए रखने” के तंत्र को दर्शाती हैं। असल में यह तिब्बत में असंतोष को दबाने और उस पर नियंत्रण कठोर करने की सांकेतिक शब्दावली है। ये तस्वीरें इस बात का ज्वलंत उदाहरण है कि किस तरह से चीन ने उस तिब्बत में इतनी बड़ी संख्या में सैन्य बल का बेजा इस्तेमाल किया है, जहां की आबादी पहले से ही विरल है और जहां कोई हिंसक विद्रोह नहीं है। जहां तक तिब्बती प्रतिरोध का सवाल है, तो वह काफी हद तक अहिंसक रहा है।

एक सरकारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, “विभागों और अन्य एजेंसियों के पास सामाजिक स्थिरता बनाए रखने के लिए एक मजबूत संयुक्त बल है और उन्हें हिंसक आतंकवादी अपराधों पर नकेल कसने का पूरा अधिकार मिला हुआ है।”

तस्वीरों में ल्हासा में इंटर कांटिनेंटल होटल के बाहर कुछ सैनिकों को देखा जा सकता है। इंटर कांटिनेंटल का दूसरा दरवाजा ल्हासा, गुत्सा का सबसे कुख्यात यातना केंद्र है, जिसमें तिब्बती भिक्षुओं, भिक्षुणियों और आम नागरिकों को कठोर यातनाएं दी जाती हैं।

स्थिरता को बनाए रखने की आक्रामकता पर पूरे तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में जोर दिया जा रहा है, जिसमें शिगात्से (चीनीरू रिक्जे) और निंगेट्री (चीनीरू लिनझी) भी शामिल हैं, जो भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य की सीमा से लगती है। यहां पर भारी सैन्य जमाव किया गया है।

10 मार्च की सालगिरह से एक दिन पहले, ल्हासा में राष्ट्रीय सुरक्षा कमान ने क्षेत्र में सुरक्षा और सुरक्षा कार्य के अगले चरण की की व्यवस्था को लेकर एक वीडियो बैठक की थी।


विशेष पोस्ट

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

25 Mar at 10:05 am

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

11 Mar at 9:07 am

संबंधित पोस्ट

प्रतिनिधि केलसांग ग्यात्सेन बावा ने Buddha’s Birthday समारोह और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लिया, जो Hsuan Chuang University, Taiwan में आयोजित किया गया।

4 days ago

परम पावन दलाई लामा के कार्यालय (OHHDL) के सचिव Tenzin Taklha को Thiksey Medal से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 9th Thiksey Rinpoche के 84वें जन्मदिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया।

5 days ago

तेज़ू धर्ग्येलिंग के तिब्बती सेटलमेंट अधिकारी ने युम्बुलागांग सामुदायिक भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

6 days ago

तेनजिंगांग तिब्बती बस्ती की 12वीं स्थानीय तिब्बती सभा के नए उपाध्यक्ष ने शपथ ली

6 days ago

तिब्बत म्यूज़ियम ने 11वें पंचेन लामा के जबरन गायब होने की 31वीं सालगिरह मनाकर इंटरनेशनल म्यूज़ियम डे मनाया

7 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service