भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

त्सोल्हो प्रांत में तिब्बती पार्टी के सदस्यों को घर में धार्मिक अनुष्ठान करने पर गंभीर प्रतिबंध लगाए गए

November 25, 2021

tibet.net / धर्मशाला। एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि चीनी सरकार ने हाल ही में आम्दो (चीनी : किंघई) प्रांत के त्सोल्हो (चीनी: हैनान) तिब्बती स्वायत्त प्रिफेक्चर (टीएपी) में सभी तिब्बती पार्टी के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के धार्मिक गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है।

इस प्रतिबंध के तहत पार्टी के सभी सदस्यों को घर पर धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने से बचना होगा। इस कारण उन्हें व्यक्तिगत धार्मिक पीठों और मंदिरों से अलग होने को मजबूर होना पड़ा।

हमारे सूत्र के अनुसार, आदेश का पालन नहीं करने पर सजा के रूप में सरकारी नौकरियों से निष्कासन और सरकारी लाभों और सब्सिडी से वंचित करने सहित मौलिक अधिकारों से वंचित होना पड़ सकता है।

सूत्र ने हमारे कार्यालय को बताया, ‘इस तरह के उपायों ने क्षेत्र में तिब्बती पार्टी के सदस्यों को अपनी इच्छा के विरुद्ध अपने घरों में व्यक्तिगत बौद्ध मंदिरों और वेदियों को हटाने के लिए मजबूर किया है।’

वेदियां आमतौर पर तिब्बती घरों में देखी जाती हैं, जिनमें बुद्ध या अन्य आध्यात्मिक लामा या नेताओं की तस्वीरें होती हैं, जिन्हें वे अनुष्ठान और प्रसाद अर्पण करके अपना सर्वोच्च सम्मान देते हैं। यह तिब्बती बौद्ध धर्म की रिवाजों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और चीनी अधिकारियों को तिब्बती संस्कृति और पहचान की याद दिलाता है।

इसके अलावा, बौद्ध रीति-रिवाजों पर हमले के तौर पर मृतक परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के लिए अंतिम संस्कार पर और प्रतिबंध लगाए गए हैं और उनके प्रार्थना सभाओं के आयोजन पर भी सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं।

सूत्र ने कहा कि हालांकि, वर्तमान डिक्री केवल कुछ क्षेत्रों में लागू की जा रही है, लेकिन भविष्य में इसे अन्य क्षेत्रों में विस्तारित किए जाने की पूरी आशंका है।

२२ अप्रैल २०२१ को, चीनी सरकार ने ‘तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों के लिए धर्म में विश्वास नहीं करने के लिए आचार संहिता (परीक्षण कार्यान्वयन के लिए)’ लागू की है। इसमें ‘तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र’ में पार्टी के सदस्यों के लिए धार्मिक रिवाजों पर प्रतिबंधों का व्यापक विवरण दिया गया।

‘आचार संहिता’ पार्टी के सदस्यों को साफ तौर पर सार्वजनिक और निजी जीवन- दोनों में किसी भी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने से मना करती है, जिसमें ‘अपने परिवार के धार्मिक सदस्यों और रिश्तेदारों को भी घर पर वेदियां स्थापित करने, धार्मिक सामग्रियों को रखने, धार्मिक चित्रों और धार्मिक हस्तियों की तस्वीरें नहीं लटकाने की सलाह देना शामिल है।’

तिब्बत से सूचनाओं के बाहर भेजने पर चीनी सरकार के सख्त नियंत्रण और गंभीर प्रतिबंधों के कारण धार्मिक प्रतिबंधों के कार्यान्वयन पर अब तक सीमित जानकारी या कोई रिपोर्ट नहीं है। इस डिक्री के तहत त्सोल्हो टीएपी के पार्टी सदस्यों पर लगाए गए प्रतिबंध की रिपोर्ट इसके अस्तित्व में आने के बाद से व्यापक रूप से लागू किए जाने का संकेत देती है और वहीं की स्थितियों का चित्रण करती है।

‘धर्म में विश्वास न करने के लिए तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों के लिए आचार संहिता’ में पार्टी के सदस्यों को मार्क्सवाद, भौतिकवाद और नास्तिकता का पालन करने का निर्देश दिया गया है। उन्हें पार्टी और उसके संविधान के प्रति पूरी तरह से वफादार रहने और अपने परिवार के सदस्यों को यह समझाने की भी आवश्यकता है कि धर्म पार्टी के संस्थापक सिद्धांतों और मिशन के विपरीत है।’


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने टीसीसीसी तिब्बती भाषा एवं संस्कृति स्कूल में तिब्बतियों को संबोधित किया

2 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने बेलेविले-ट्रेंटन तिब्बती समुदाय का पहला आधिकारिक दौरा किया

2 days ago

सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग ने अपर टीसीवी स्कूल में 11वें पंचेन लामा के जबरन गायब होने की 30वीं वर्षगांठ मनाई

4 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने कनाडाई संसद सदस्य य्वोन बेकर से मुलाकात की

4 days ago

सांसद तेनपा यारफेल और फुरपा दोरजी ग्यालधोंग ने नेपाल में दोथांग नोरज़िनलिंग का दौरा किया

5 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service