भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

मनाया गया दलाई लामा का 78वां जन्मदिन

July 6, 2013

पर्दाफाशा, 6 जुलाई, 2013

597

धर्मशाला| हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और कर्नाटक के बाइलाकुप्पे में शनिवार सुबह हजारों की संख्या में तिब्बती शरणार्थी अपने आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के 78वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में जमा हुए।

धर्मशाला में दलाई लामा के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया की शरणार्थी बौद्धभिक्षु और दलाई लामा के शुभचिंतक उनके जन्मोत्सव में भाग लेने पहुंचे। आध्यात्मिक गुरु की दीर्घायु और अच्छे सवास्थ्य के लिए प्रार्थना भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में स्थित तिब्बती शरणार्थी शिविरों में की गई। धर्मशाला में तिब्बत की निर्वासित सरकार का मुख्यालय है।

अधिकारी ने बताया कि दलाई लामा बाइलाकुप्पे में समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। बाइलाकुप्पे, भारत में तिब्बती शरणार्थियों का एक सबसे बड़ा गढ़ है।

तिब्बती भाषा में दिए गए अपने संक्षिप्त संबोधन में नोबल पुरस्कार से सम्मानित दलाई लामा ने निर्वासित तिब्बतियों के प्रति आतिथ्य प्रदर्शित करने के लिए भारत सरकार और भारतीय जनता को धन्यवाद दिया।

सेंट्रल तिब्बतन एडमिनिस्ट्रेशन (सीटीए) के मंत्रिमंडल के सदस्य और निर्वासित प्रधानमंत्री लोब्सांग सांगेय भी बाइलाकुप्पे में आयोजित समारोह में मौजूद थे। धर्मशाला के पास मैक्लियोडगंज में स्थित दलाई लामा के आधिकारिक भवन के समीप शिखर पर स्थित सुगलगखांग मंदिर में भी विशेष प्रार्थना की गई जहां भारी वर्षा के बावजूद सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

तिब्बत के लोगों के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राजनेता और दलाई लामा के राजनीतिक उत्तराधिकारी सांगेय ने एक बयान में कहा कि निर्वासित तिब्बती लोकतंत्र दलाई लामा के दशकों के प्रयास का परिणाम है।

छह जुलाई, 1935 को पूर्वोत्तर तिब्बत के तक्तसर गांव में जन्मे दलाई लामा की जिंदगी में उस समय एक नया मोड़ आया, जब वह दो वर्ष के थे और उन्हें 13वें दलाई लामा थुबतेन ज्ञात्सो का अवतार माना गया। 1959 में तिब्बत में चीनी सरकार के खिलाफ असफल विद्रोह के बाद उन्हें देश छोड़कर भारत में शरण लेना पड़ा था।

तिब्बत में अहिंसा और लोकतंत्र की स्थापना के लिए चलाए गए अभियान के लिए दलाई लामा को 1989 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। देश छोड़कर भारत में बसने के समय से ही तिब्बत की स्वायत्तता के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी है।

Here is the link of news item: http://hindi.pardaphash.com/news/-78–735980/735980.html

 


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

2 weeks ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

2 weeks ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

2 weeks ago

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

2 weeks ago

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

2 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service