भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

धर्मशाला स्थित सीटीए के नेतृत्व में तिब्बतियों ने डिंगरी भूकंप पीड़ितों के साथ एकजुटता में प्रार्थना सेवा आयोजित की

January 8, 2025

धर्मशाला स्थित सीटीए के नेतृत्व में तिब्बतियों ने डिंगरी भूकंप पीड़ितों के साथ एकजुटता में प्रार्थना सेवा आयोजित की


धर्मशाला।
निर्वासित तिब्बती और उनसे सहानुभूति रखने वाले लोग आज ०८ जनवरी की दोपहर धर्मशाला के सुगलाखांग मंदिर में एकत्रित हुए और तिब्बत के शिगात्से के डिंगरी क्षेत्र में आए विनाशकारी भूकंप में मारे गए और घायलों के प्रति अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त करने के लिए प्रार्थना सेवा की।

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के धर्म और संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस सामूहिक प्रार्थना की शुरुआत सिक्योंग पेन्पा शेरिंग की संक्षिप्त शोक संवेदना के साथ हुई। विनाशकारी भूकंप के कारण हुए व्यापक विनाश और दुखद जानमाल के नुकसान का संक्षिप्त विवरण देने के बाद सिक्योंग ने स्थिति पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गरीबी उन्मूलन नीतियों के सफल कार्यान्वयन के बारे में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) के बार-बार के दावों के बावजूद व्यापक क्षति- विशेष रूप से पारंपरिक घरों सहित पुराने बुनियादी ढांचे को हुई क्षति चीन के इन दावों की वास्तविक प्रभावशीलता के बारे में गंभीर सवाल खड़े करती है। विनाश स्पष्ट रूप से पीआरसी की झूठी कथानक और जमीन पर वास्तविकता के बीच विसंगति को उजागर करता है।

सिक्योंग ने डिंगरी और आसपास के क्षेत्रों में बसे तिब्बतियों के कल्याण के लिए गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘समुद्र तल से ४००० मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस क्षेत्र को देखते हुए यह अपरिहार्य है कि लोगों को ठंड के गंभीर जोखिमों का सामना करना पड़ेगा और कठोर सर्दियों की स्थिति को सहना होगा। इस पर भी तुर्रा यह कि आने वाले दिनों में तापमान शून्य से नीचे गिरने की आशंका है। तत्काल और प्रभावी बचाव और पुनर्प्राप्ति प्रयासों के बिना, स्थिति और भी विकट हो सकती है।’

सिक्योंग ने तिब्बत में अपने साथी तिब्बतियों के प्रति भी, विशेष रूप से पीड़ितों की सहायता करने के उनके प्रयासों के लिए अपनी हार्दिक प्रशंसा व्यक्त की, जो सोशल मीडिया वीडियो में सामने आए हैं। उन्होंने विश्व भर में निर्वासित तिब्बती समुदायों से अपने-अपने स्थानों पर प्रार्थना सभाएं आयोजित करने, क्षति पर शोक व्यक्त करने तथा प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने तथा उनकी सहनशीलता के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया।

सिक्योंग ने अपने संबोधन के अंत में कहा, ‘यह भी तय किया गया है कि परम पावन दलाई लामा कल सुबह ताशी ल्हुनपो मठ में इस दुखद आपदा के पीड़ितों के लिए एक प्रार्थना समारोह की अध्यक्षता करेंगे।’

प्रार्थना समारोह में स्पीकर खेन्पो सोनम तेनफेल, सिक्योंग पेन्पा शेरिंग, तिब्बती न्याय आयुक्त तेनज़िन लुंगटोक, कलोन थरलाम डोल्मा चांगरा, कलोन नोरज़िन डोल्मा, चुनाव आयुक्त लोबसंग येशी, लोक सेवा आयुक्त कर्मा येशी, निर्वासित तिब्बती संसद की स्थायी समिति के सदस्य, धर्मशाला में उपस्थित तिब्बती सांसद, केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के सचिव और सिविल सेवक शामिल हुए।

इसके अलावा, बड़ी संख्या में तिब्बती, हिमालयी समुदायों के सदस्य, स्थानीय सहानुभूति रखने वाले और कुछ पर्यटक अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए सभा में शामिल हुए।


विशेष पोस्ट

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

25 Mar at 10:05 am

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

11 Mar at 9:07 am

संबंधित पोस्ट

तिब्बती इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स ने चेक रिपब्लिक का दौरा किया, तिब्बती संस्कृति पर चीन के नैरेटिव को चुनौती दी

26 minutes ago

प्रतिनिधि केलसांग ग्यात्सेन बावा ने Buddha’s Birthday समारोह और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लिया, जो Hsuan Chuang University, Taiwan में आयोजित किया गया।

4 days ago

परम पावन दलाई लामा के कार्यालय (OHHDL) के सचिव Tenzin Taklha को Thiksey Medal से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 9th Thiksey Rinpoche के 84वें जन्मदिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया।

5 days ago

तेज़ू धर्ग्येलिंग के तिब्बती सेटलमेंट अधिकारी ने युम्बुलागांग सामुदायिक भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

6 days ago

तेनजिंगांग तिब्बती बस्ती की 12वीं स्थानीय तिब्बती सभा के नए उपाध्यक्ष ने शपथ ली

6 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service