भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

नागपुर में तिब्बत समर्थक समूहों की बैठक आयोजित

October 24, 2023

tibet.net 

नागपुर। तिब्बत समर्थक समूहों के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ावा देने और सातवें अखिल भारतीय तिब्बत समर्थक समूह सम्मेलन की कार्ययोजना का पालन करने के लिए कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज- इंडिया (सीजीटीसी-आई) और भारत-तिब्बत समन्वय कार्यालय (आईटीसीओ) ने २३ अक्तूबर-२०२३ को संयुक्त रूप से नागपुर और उसके आसपास स्थित तिब्बत समर्थक समूहों की बैठक आयोजित की।

इस बैठक में भारत-तिब्बत मैत्री संघ (आईटीएफएस), भारत-तिब्बत सहयोग आंदोलन (बीटीएसएम), नेशनल कंपेन फॉर फ्री तिब्बत सपोर्ट (एनसीएफटीएस), बौद्ध सोसायटी ऑफ इंडिया जैसे संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले ३० से अधिक सदस्यों और व्यक्तिगत तिब्बत समर्थकों ने भाग लिया। उपस्थिति उल्लेखनीय हस्तियों में आईटीएफएस महाराष्ट्र के अध्यक्ष श्री अमृत बंसोड़, भारत-तिब्बत सहयोग आंदोलन के अध्यक्ष श्री अशोक मेंढे और बौद्ध सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्र बोधि पटेल शामिल थे। क्षेत्र में भविष्य के सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देने के लिए बुलाई गई बैठक में क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस (आरटीवाईसी) और क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ (आरटीडब्ल्यूए) के प्रतिनिधियों के साथ-साथ नॉर्ग्येलिंग तिब्बती सेटलमेंट अधिकारी धोंदुप सांगपो को भी आमंत्रित किया गया था। आईटीसीओ, नई दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाली ताशी डेकी ने बैठक में आए लोगों का गर्मजोशी से स्वागत और इसके उद्देश्यों के बारे में बताने के साथ बैठक की शुरुआत की। उन्होंने तिब्बत की वर्तमान स्थिति और तिब्बत मुक्ति साधना में नवीनतम विकास के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने सातवें अखिल भारतीय तिब्बत समर्थक समूह सम्मेलन की घोषणा और कार्य योजनाएं प्रस्तुत कीं और सदस्यों से इन योजनाओं का पालन करने और उन पर कार्रवाई करने का आग्रह किया।          

श्री अशोक मेंढे ने अपने संबोधन में भारत सरकार द्वारा परम पावन दलाई लामा को भारत रत्न से सम्मानित करने की वकालत की। उन्होंने तिब्बत में पर्यावरण संबंधी मुद्दों के समाधान के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने तिब्बत और तिब्बतियों के लिए निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया और तिब्बती मुद्दे पर सभी सदस्यों के बीच एकता का आह्वान किया। श्री अमृत बंसोड़ ने परम पावन दलाई लामा को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया और स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय युवाओं के बीच तिब्बत के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। बैठक में तिब्बत समर्थक समूहों की पिछले कुछ महीनों की गतिविधियों और कार्यक्रमों की समीक्षा की गईं, जिनमें सातवें अखिल भारतीय तिब्बत समर्थक समूह सम्मेलन की कार्ययोजना के अनुरूप आगामी पहलों पर चर्चा शामिल थी। सदस्यों ने क्षेत्र में तिब्बती आंदोलन को और मजबूत करने और आने वाले वर्षों में समन्वय में सुधार के लिए सुझाव और प्रतिक्रियाएं भी दीं। श्री अरविंद निकोसे ने बैठक में खासकर नागपुर के व्यस्त त्योहारी सीजन के दौरान भाग लेने के लिए सीजीटीसी-आई की ओर से सभी उपस्थित लोगों के प्रति‍ आभार व्यक्त किया। उन्होंने सदस्यों से तिब्बती मुद्दे और तिब्बती स्वतंत्रता आंदोलन के लिए अपना अटूट समर्थन जारी रखने का आह्वान किया।


विशेष पोस्ट

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

10 Mar at 9:41 am

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

10 Mar at 9:36 am

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

संबंधित पोस्ट

परमपावन 14वें दलाई लामा के सम्मान में लिम्बर्ग में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया

2 weeks ago

ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड के मंत्रियों ने 2026 ANZMIN वार्ता में तिब्बत पर चिंता जताई

4 weeks ago

टीम तिब्बत करुणा के वर्ष के सम्मान में फ़ूड बैंक के लिए 16वें सालाना मार्च में शामिल हुई

5 months ago

भंडारा में परम पावन दलाई लामा के जीवन और उपलब्धियों को दर्शाने वाली फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई।

6 months ago

तिब्बतियों और समर्थकों ने कार-मुक्त रविवार को साइकिल रैली के साथ करुणा वर्ष और परम पावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन का जश्न मनाया

7 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service