भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

March 11, 2026

–dalailama.com

11 मार्च 2026 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मुख्य तिब्बती मंदिर के प्रांगण में परम पावन दलाई लामा के लिए लंबी उम्र की प्रार्थना के दौरान अनुष्ठान करते हुए अरुणाचल प्रदेश के आम साधकों का एक समूह। फोटो: वेन ज़मलिंग नोरबू

धर्मशाला। परम पावन दलाई लामा ने अपने ९०वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित हो रहे समारोहों के तहत ११ मार्च, २०२६ की सुबह अखिल भारतीय तिब्बत समर्थक समूहों द्वारा उनकी दीर्घायु के लिए की गई प्रार्थनाओं में भाग लिया। उनके निवास के द्वार पर ‘कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज-इंडिया’ के प्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया और फिर वे मंदिर के प्रांगण में ऊंचे पर स्थापित अपने सिंहासन पर विराजमान होने के लिए आगे बढ़े।

शुरुआत में, अरुणाचल प्रदेश के रूपा और कलाकतंग से आए गृहस्थ साधकों के एक समूह ने ‘छोड’ साधना से संबंधित एक अनुष्ठान किया। उन्होंने अपनी रस्म का समापन परम पावन की दीर्घायु के लिए एक ही श्लोक में की गई प्रार्थना के साथ किया।

तिब्बत के दिव्य लोक में, जो बर्फीले पहाड़ों की शृंखला से घिरा है,

सभी प्राणियों के लिए समस्त सुखों और सहायता का स्रोत

स्वयं तेनजिन ग्यात्सो-साक्षात चेनरेजिग हैं,

कामना है कि उनका जीवन युगों- युगों तक सुरक्षित रहे!

इसके बाद चाय और खीर का प्रसाद अभिमंत्रित कर उपस्थित जनसमूह में वितरित किया गया।

जब नामग्याल मठ के भिक्षुओं ने श्लोकों का पाठ कर लिया, तब कोर ग्रुप के संयोजक और तिब्बत समर्थक समूहों के दो वरिष्ठ सदस्यों ने परम पावन को एक ‘मंडल’ तथा बुद्ध के मन, वचन और कर्म के प्रतीक अर्पित किए।

इसके बाद परम पावन दलाई लामा के दो गुरुओं द्वारा रचित ‘परम पावन दलाई लामा की दीर्घायु के लिए विस्तृत प्रार्थना- अमरता का गीत’ का गायन सर्वप्रथम हिंदी में (जिसका नेतृत्व कैलाश चंद्र बौद्ध ने किया) तत्पश्चात तिब्बती भाषा में किया गया। इस अवसर पर परम पावन को तिब्बती और भारतीय ध्वज भी भेंट किए गए। कोर ग्रुप के कार्यकारी सदस्यों ने परम पावन के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें खटक अर्थात् रेशमी दुपट्टे अर्पित किए।

‘कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज- इंडिया’ के राष्ट्रीय संयोजक श्री आर. के. खिरमे ने सभा को संबोधित करते हुए इस बात का उल्लेख किया कि किस प्रकार परम पावन लंबे समय से कोर ग्रुप के सदस्यों के लिए प्रेरणा के स्रोत बने रहे हैं। उन्होंने तथा अखिल भारतीय तिब्बत समर्थक समूहों के वरिष्ठ सदस्यों ने मिलकर एक ‘तेनशुक स्मारिका’ का विमोचन भी किया। इसके बाद, उन्होंने परम पावन को ‘करुणा रत्न’, यानी करुणा का एक रत्न-भेंट किया, इसमें सोने का बना एक बोधि-पत्र था, जिसकी एक ओर ‘धर्म चक्र’ और दूसरी ओर ‘शिक्षण मुद्रा’ में एक हाथ बना हुआ था। समारोह के संचालक ने इस पर अंकित शब्द पढ़कर सुनाए:-

भारत में तिब्बत समर्थक समूहों द्वारा १४वें दलाई लामा- तेनजिन ग्यात्सो को विश्व शांति, करुणा और भारत की प्राचीन आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देने में उनके आजीवन समर्पण की पहचान के रूप में अत्यंत श्रद्धापूर्वक ‘करुणा रत्न’ अर्पित किया जाता है।

हम परम पावन के ‘चार महान प्रतिबद्धताओं’ की पूर्ति और तिब्बत की स्वतंत्रता को पुन: हासिल करने के उनके प्रयासों के प्रति अपने अडिग समर्थन को पुनः दोहराते हैं।

अरुणाचल प्रदेश की महिलाओं के एक समूह ने एक प्रस्तुति में गीत गाए और नृत्य किया, इस प्रस्तुति में राज्य की छह प्रमुख जनजातियों की लोक परंपराओं, वेशभूषा आदि को विशेष रूप से दर्शाया गया था। इसके बाद तमिलनाडु के कलाकारों द्वारा देवी काली को समर्पित एक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने दक्षिण भारतीय नृत्य शैलियों की ‘कथा-वाचन’ भूमिका को बखूबी प्रदर्शित किया।

तत्पश्चात, अखिल भारतीय तिब्बत समर्थक समूहों के ४०० से अधिक सदस्यों को परम पावन के समक्ष से गुजरते हुए उन्हें अपना सम्मान अर्पित करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान नामग्याल मठ के भिक्षुगण ‘सत्य के शब्दों की प्रार्थना’ का पाठ कर रहे थे।

धर्मशाला स्थित ‘भारत-तिब्बत मैत्री संघ’ के अध्यक्ष अजीत नेहरिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किए जाने के उपरांत, परम पावन अपने आसन से नीचे उतरे, एक गोल्फ-कार्ट में सवार हुए और धीरे-धीरे अपने निवास की ओर प्रस्थान कर गए, इस दौरान वे मार्ग में उपस्थित अपने शुभचिंतकों की ओर देखकर मुस्कुराते रहे और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार करते रहे।

कोर ग्रुप फॉर द तिब्बतन कॉज—इंडिया के नेशनल कन्वीनर 11 मार्च 2026 को धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश, भारत में मुख्य तिब्बती मंदिर प्रांगण में दीर्घायु प्रार्थना के दौरान परम पावन दलाई लामा को पारंपरिक प्रसाद भेंट करते हुए। फोटो: तेनज़िन चोएजोर
परम पावन दलाई लामा करुणा रत्न के साथ, जो उन्हें कोर ग्रुप फॉर द तिब्बतन कॉज—इंडिया द्वारा ऑल इंडिया तिब्बत सपोर्ट ग्रुप्स की ओर से 11 मार्च 2026 को धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश, भारत में मुख्य तिब्बती मंदिर प्रांगण में दीर्घायु प्रार्थना के दौरान भेंट किया गया। फोटो: तेनज़िन चोएजोर
तमिलनाडु के कलाकार 11 मार्च 2026 को धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश, भारत में मुख्य तिब्बती मंदिर प्रांगण में परम पावन दलाई लामा के लिए लंबी उम्र की प्रार्थना के दौरान क्लासिकल डांस करते हुए। फोटो: तेनज़िन चोएजोर

विशेष पोस्ट

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

25 Mar at 10:05 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

10 Mar at 9:41 am

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

10 Mar at 9:36 am

संबंधित पोस्ट

हरबर्टपुर स्थित गोंगकर त्सेदुप लखांग ने घोटन पहल के तहत सामूहिक भोजन कार्यक्रम आयोजित किया।

2 days ago

शिक्षा विभाग ने बच्चों की पांच कहानियों की किताबों और पांच सचित्र बच्चों के विश्वकोशों की समीक्षा की

3 days ago

गृह विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने ओडिशा में फुंटसोकलिंग तिब्बती बस्ती का निरीक्षण किया

3 days ago

शिक्षा परिषद ने कक्षा XI और XII के लिए तिब्बती टेक्स्टबुक पर दो दिवसीय समीक्षा बैठक आयोजित की

4 days ago

नॉर्थ ईस्ट के स्कूलों में समावेशी शिक्षा पर वर्कशॉप आयोजित की गईं

4 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service