भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

परमपावन दलाई लामा ने हिमाचल प्रदेश के लोगों और सरकार को धन्यवाद दिया

October 16, 2018

तिब्बत.नेट, 15 अक्तूबर, 2018

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बड़े पैमाने पर आयोजित ‘थैंक यू हिमाचल प्रदेश’ समारोह के अवसर पर परमपावन दलाई लामा ने राज्य सरकार और वहां के लोगों को बधाई दी और उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। सात मिनट के वीडियो संदेश में परम पावन ने खुद को हिमाचल प्रदेश के स्वाभिमानी नागरिक और समृद्ध भारतीय परंपरा के छात्र के रूप में व्यक्त किया। परम पावन ने कहा कि जैसा कि उन्होंने पाया, भारत एक समृद्ध सभ्यता का इतिहास वाला दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र रहा है, जिसे वह दुनिया को बताना चाहते हैं। प्राचीन भारतीय परंपरा के छात्र के रूप में परम पावन ने देश में और खासकर हिमाचल प्रदेश में सरकारी कॉलेज और तिब्बती बौद्ध केंद्रों के बीच अकादमिक सहयोग के माध्यम से ज्ञान को पुनर्जीवित करने में अपना योगदान देने की पेशकश की। पूर्व और वर्तमान राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए परम पावन ने दिल से कृतज्ञता ज्ञापित की और देश की सफलता और सेवा के लिए प्रार्थना की।

नीचे उनके पूरे संदेश का हिन्दी अनुवाद दिया जा रहा है।

सम्मानित राज्यपाल, मुख्यमंत्री और भाइयो एवं बहनो, मैं हमेशा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को अपना राज्यपाल और मुख्यमंत्री मानता हूं क्योंकि लगभग 59 वर्षों से मैं यहां रहता आया हूं। 1960 की गर्मियों में मैं यहां पहुंचा, इसलिए तब से मैं खुद को इस राज्य का नागरिक मानता हूं।

पिछले कुछ दशकों में मैंने कांगड़ा जिले में रहने का वास्तविक आनंद लिया है। हाल के कुछ दिनों में मैंने विभिन्न स्थानों और देशों के दौरे के परिणामस्वरूप जो पाया है और फिर वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के साथ चर्चा के माध्यम से मुझे एहसास हुआ कि ’आज की दुनिया किसी तरह के भावनात्मक संकट से गुज़र रही है।’ उस स्थिति में मुझे लगता है कि हमारी भावनाओं से निपटने के तरीके के बारे में प्राचीन भारतीय ज्ञान बहुत ही प्रासंगिक है।

पिछले कुछ दशकों में मैंने हमेशा मानवता के लिए योगदान करने की कोशिश की है। सबसे पहले देश के भीतर। जहां तक भारत का संबंध है, यहां एकमात्र सवाल पुनरुत्थान का है क्योंकि यह कोई विदेशी अवधारणा नहीं हैं। जो ज्ञान हमें प्राप्त हुआ है और जो साधना हमारे पास है, वह सब भारत से आया है। इसलिए मुझे लगता है कि इस प्राचीन भारतीय ज्ञान को हमारे दिमाग और भावनाओं के बारे में पुनर्जीवित करना काफी आसान है। तो यहां हिमाचल में ऐतिहासिक रूप से पहले से ही लाहौल और स्पीति क्षेत्रों में कुछ बौद्ध समुदाय हैं। इन क्षेत्रों में लोग अब इस प्राचीन भारतीय ज्ञान का अध्ययन करने के लिए संकल्पित हैं। एक ऐसा संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य पूरे उत्तरी हिमालयी सीमा क्षेत्र में सभी बौद्ध मठों में एक-एक शिक्षा का केंद्र स्था्पित करना है। अब हिमाचल न केवल उस का हिस्सा है बल्कि आप देखते हैं कि इस राज्य में कई तिब्बती शरणार्थी बौद्ध केंद्र हैं।

फिर जैसा कि मुख्यमंत्री जानते हैं, हाल ही में मैंने सरकारी कॉलेज के प्रमुखों से चर्चा की। मैंने उनसे कहा कि समय आ गया है कि आधुनिक भारत में प्राचीन भारतीय ज्ञान को पुनर्जीवित किया जाए। हमें कुछ कार्यक्रम शुरू करना चाहिए। सबसे पहले कुछ शिक्षक- प्रशिक्षण। यहां धर्मशाला में हम आसानी से व्यवस्था कर सकते हैं और यह इस राज्य के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना है।

इस राज्य में कई हज़ार तिब्बतियों की तरफ से मैं राज्य सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं और पिछले कुछ दशकों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों के लिए प्रार्थना भी करना चाहता हूं। उनमें से कई अब केवल हमारी याद में हैं। जैसा कि उन्होंने हमारे लिए जबरदस्त समर्थन दिखाया है, मैं हमेशा उन्हें अपनी प्रार्थना में याद करता हूं।

वर्तमान राज्यपाल के साथ-साथ वर्तमान मुख्यमंत्री और अन्य संबंधित मंत्रियों को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं और आपकी सफलता और आपकी महान सेवा के लिए भी मैं प्रार्थना करता हूं। हिमाचल भारत का हिस्सा है। व्यापक रूप से आप इस महान राष्ट्र की इस ग्रह पर लंबे प्राचीन ज्ञान के साथ सबसे अधिक जनसंख्या वाले लोकतांत्रिक देश की आप सेवा कर रहे हैं। मुझे लगता है कि चीनी सभ्यता और मिस्र सभ्यता के बीच भारत की सभ्यता एक बहुत ही परिष्कृत सभ्यता है, इसलिए आपको गर्व महसूस करना चाहिए। मुझे इस प्राचीन ज्ञान के छात्र के रूप में भी गर्व महसूस होता है।

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।


विशेष पोस्ट

परमपावन दलाई लामा ने तिब्बत पर 9वें विश्व सांसद सम्मेलन को संदेश भेजा

3 Jun at 7:22 am

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

संबंधित पोस्ट

परमपावन दलाई लामा ने तिब्बत पर 9वें विश्व सांसद सम्मेलन को संदेश भेजा

4 days ago

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

4 weeks ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

4 weeks ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

4 weeks ago

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

1 month ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service