भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

प्रख्यात लेखक एवं पर्यावरणविद् कुंचोक त्सेफेल १३ साल जेल में रहने के बाद रिहा हुई।

March 22, 2022

प्रख्यात लेखक एवं पर्यावरणविद् कुंचोक त्सेफेल

phayul.com, चोकेल्हामो

धर्मशाला। प्रसिद्ध तिब्बती लेखक, शिक्षक और पर्यावरणविद् कुंचोक त्सेफेल गोपे त्सांग को कथित तौर पर १३ साल जेल की सजा काटने के बाद १८ मार्च को रिहा कर दिया गया है। उन्हें २००९ में ‘सरकार के गोपनीय सूचनाओं को लीक करने’ के आरोप में १५ साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। धर्मशाला स्थित अधिकार समूह ‘तिब्बतन सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड डेमोक्रेसी (टीसीएचआरडी)’ को पता चला है कि एक साथी कैदी के जीवन को बचाने और जेल में ‘अच्छे व्यवहार’ के लिए त्सेफेल की सजा की अवधि लगभग दो साल कम कर दी गई थी।

सोमवार को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया, ‘टीसीएचआरडी समझता है कि त्सेफेल और उसके परिवार के सदस्य इस तथ्य को देखते हुए कड़ी निगरानी में हैं कि त्सेफेल को अभी भी ’राजनीतिक अधिकारों से वंचित’ रहने की चार साल की पूरक सजा काटनी है। यह पुलिस के विवेक पर निर्भर करता है कि वह त्सेफेल की गतिविधियों और आवागमन पर अत्यधिक प्रतिबंध लगाए या नहीं।’

त्सेफेल पर्यावरण अधिकारी थे और पहली तिब्बती साहित्यिक वेबसाइट छोमेह (बटर लैंप) के सह-संस्थापक थे। इन्होंने प्रसिद्ध तिब्बती कवि क्याबचेन डेड्रोल के साथ ‘तिब्बती कवियों की तीसरी पीढ़ी’ के रूप में जाने जाने वाले साहित्यिक आंदोलन का नेतृत्व किया। यह स्वतंत्र और व्यक्तिवादी विचारधारा को बढ़ावा देता है।

चीनी अधिकारियों द्वारा २००५ में स्थापित उनकी वेबसाइट को विभिन्न अवसरों पर बंद या सेंसर किया गया था। उन्हें पहली बार २६ फरवरी २००९ को उनके घर पर छापेमारी के बाद हिरासत में लिया गया था और कंप्यूटर, कैमरा और सेल फोन सहित उनके सभी उपकरणों को जब्त कर लिया गया था। महीनों की मनमानी हिरासत के बाद आखिरकार १२ नवंबर को कन्ल्हो इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट द्वारा बंद कमरे में मुकदमे में अस्पष्ट आरोपों के लिए उन्हें दोषी ठहराया गया। हालांकि, कई रिपोर्ट में कहा गया है कि उनपर लगे आरोप उनकी वेबसाइट की सामग्री और २००८ के विद्रोह के दौरान तिब्बत के बाहर जानकारी भेजने से संबंधित थे।

अपनी उम्र के ५० के दशक में चल रहे त्सेफेल कनल्हो तिब्बती स्वायत्त प्रान्त के माचू काउंटी में नगुलरा टाउनशिप के निवासी हैं। १९८९ में वह निर्वासन में भारत आए और हिमाचल प्रदेश स्थित तिब्बती सुजा स्कूल में दाखिला लिया था, जहां उन्होंने तीन साल तक तिब्बती और अंग्रेजी की पढ़ाई की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद १९९४ में वह तिब्बत लौट आए और फिर बीजिंग मिंज़ू विश्वविद्यालय में अंग्रेजी और चीनी भाषा का अध्ययन किया। इसके बाद १९९७ से १९९९ तक उन्होंने लान्झोउ के नॉर्थ-वेस्ट नेशनलिटी यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी का अध्ययन किया। एक शिक्षक के रूप में उनका कैरियर माचू काउंटी के तिब्बती मिडिल स्कूल से शुरू हुआ, जहां उन्हें २००४ में अनुकरणीय सेवा के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार’ भी मिला।


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

Today at 5:42 am

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 Jun at 10:32 am

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 May at 9:50 am

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संबंधित पोस्ट

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के नए कालोन अपने पहले कार्य दिवस की शुरुआत करते हैं; विभागों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

12 hours ago

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

17 hours ago

17वें काशाग ने सम्मान एवं श्रद्धा प्रकट करने के लिए राज्य ओरेकल नेचुंग का आह्वान किया।

1 day ago

स्विस तिब्बती मैत्री संघ ने सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग को उनके पुनर्निर्वाचन तथा 17वें काशाग के सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।

1 day ago

धर्म एवं संस्कृति विभाग का 5वाँ समर कल्चरल इमर्शन प्रोग्राम 2026 सारा में शुरू हुआ।

2 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service