भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

बौद्ध धर्म दुनिया को भारत का महान अवदान है: औरंगाबाद में बुद्ध पूर्णिमा पर सीटीए राष्ट्रपति

May 21, 2019

तिब्बत.नेट, 19 मई, 2019

औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के अध्यक्ष डॉ लोबसांग सांगेय ने कल 18 मई को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कहा कि‍, ‘और सभी चीजों के अलावा दुनिया को भारत का महानतम अवदान बौद्ध धर्म है।‘

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में लोकतंत्र महाविहार भिक्खु प्रशिक्षण केंद्र के निमंत्रण पर बुद्ध की 50 फीट की प्रतिमा का अनावरण करने आए राष्ट्रपति डॉ. सांगेय ने इस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। क्षेत्र में सबसे ऊँची कही जानेवाली इस बुद्ध प्रतिमा के भव्य अनावरण में दस हजार से अधिक भारतीय बौद्धों ने भाग लिया। इस इलाके की एक बड़ी स्थानीय आबादी बौद्ध आस्था का पालन करती है।

हिंदी में बोलते हुए, डॉ सांगेय ने क्षेत्र में बड़ी संख्या में बौद्धों से मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि तिब्बत और भारत एक गहरी और अद्वितीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का हिस्सा हैं। उन्होंने भारत सहित दुनिया भर में बौद्ध धर्म के अध्ययन में दिखाई जा रही बढ़ती रुचि की भी सराहना की।

डॉ सांगेय ने कहा, “ऐसे समय में जब भारत अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निर्यात को अधिक से अधिक बढ़ाने पर इतना जोर दे रहा है, भारत की घरेलू आध्यात्मिक परंपरा बौद्ध धर्म एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें एक वैश्विक भारतीय ब्रांड के लिए निवेश किया जा सकता है। वास्तव में, बौद्ध धर्म न केवल दुनिया भर में भक्ति के संदर्भ में विकसित हुआ है, बल्कि सकारात्मक प्रभावों को लाने और अधिक शांतिपूर्ण समाज बनाने में भी एक कारक साबित हुआ है।‘

डॉ सांगेय ने भारतीय जाति व्यवस्था में निचले पायदान पर रही जातियों के उत्थान और उन्हें सशक्त बनाने के प्रयासों के लिए डॉ. अंबेडकर के प्रति भी श्रद्धांजलि अर्पित की और देश में नव-बौद्धों में बौद्ध अध्ययन में नए सिरे से रुचि जगाने के लिए उनकी सराहना की।

डॉ सांगेय ने चीन, तिब्बत में बौद्ध धर्म को नष्ट करने और निर्वासित तिब्बतियों द्वारा उन्हें  पुनर्जीवित करने में चीन से किए जा रहे संघर्षों और इसमें प्राप्त उल्लेखनीय सफलता के संदर्भ में भी ध्यान आकर्षित किया।

“तिब्बत में बौद्ध धर्म का सफाया करने के चीन के क्रूर और व्यवस्थित प्रयास के बावजूद, यह सफल नहीं हुआ और बौद्ध धर्म को अब परमपावन दलाई लामा के मार्गदर्शन में निर्वासित और हिमालय क्षेत्र में तिब्बतियों द्वारा बहुत अच्छी तरह से संरक्षित किया जा रहा है। वास्तव में, चीन अब 30 करोड़ से अधिक बौद्ध मतांबलंवियों वाला सबसे बड़ा बौद्ध देश बन गया है।‘

श्रोताओं की करतल ध्वनि के बीच डॉ. सांगेय ने कहा, ‘बौद्ध धर्म 2600 साल पहले अस्तित्व  में आया था और अब तक की अपनी इतनी लंबी यात्रा में इसने कितनी ही नकारात्मक ताकतों का सामना किया है और अभी तक यह समय की कसौटी पर खड़ा है और दुनिया भर में फैल रहा है। भारतीयों और तिब्बतियों ने एक समान आध्यात्मिक परंपरा का पालन किया है। इन्हें अब बुद्ध की शांति और करुणा की शिक्षाओं को दुनिया भर में फैलाने के लिए प्रयास करना चाहिए। इसके साथ ही तालियों के बीच सांगेय ने अपने भाषण का समापन किया।

लोकुत्तर महाविहार भिक्‍खु प्रशिक्षण केंद्र आदरणीय बोधिपालो महाथेरो के नेतृत्व में है और महाराष्ट्र राज्य में औरंगाबाद से लगभग 14 किलोमीटर दूर चौका गांव में स्थित है। पहाड़ की चट्टानों को काटकर बनाई गई अजंता की लगभग 30 गुफाएं प्राचीन बौद्ध स्मारक गुफाओं का एक समूह है जो औरंगाबाद में ही स्थित है और दुनिया भर के बौद्धों के लिए एक प्रमुख तीर्थ आकर्षण है। भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में 84 लाख बौद्ध हैं और महाराष्ट्र में कुल जनसंख्या का 5.81% बौद्धों की संख्या है जो किसी राज्य में सबसे अधिक है।


विशेष पोस्ट

तिब्बत पर विश्व सांसदों का नौवां सम्मेलन टोक्यो घोषणा-पत्र, टोक्यो कार्य योजना और परम पावन १४वें दलाई लामा के ९०वें जन्मदिन के सम्मान में प्रस्ताव पारित करने के साथ संपन्न

5 Jun at 9:29 am

दीर्घायु प्रार्थना समारोह में शामिल हुए परम पावन दलाई लामा

4 Jun at 10:59 am

तिब्बत पर विश्व सांसदों के नौवें सम्मेलन के लिए दुनिया भर के सांसद टोक्यो पहुंचे

3 Jun at 3:17 pm

परमपावन दलाई लामा ने तिब्बत पर 9वें विश्व सांसद सम्मेलन को संदेश भेजा

3 Jun at 7:22 am

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

संबंधित पोस्ट

तिब्बत पर विश्व सांसदों का नौवां सम्मेलन टोक्यो घोषणा-पत्र, टोक्यो कार्य योजना और परम पावन १४वें दलाई लामा के ९०वें जन्मदिन के सम्मान में प्रस्ताव पारित करने के साथ संपन्न

2 weeks ago

दीर्घायु प्रार्थना समारोह में शामिल हुए परम पावन दलाई लामा

2 weeks ago

तिब्बत पर विश्व सांसदों के नौवें सम्मेलन के लिए दुनिया भर के सांसद टोक्यो पहुंचे

2 weeks ago

परमपावन दलाई लामा ने तिब्बत पर 9वें विश्व सांसद सम्मेलन को संदेश भेजा

2 weeks ago

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

1 month ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service