भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

भारत-तिब्बत समन्वय संघ ने रांची में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक ‘मंथन २०२२’ आयोजित की

December 20, 2022

भारत में तिब्बत समर्थक समूहों में से एक, भारत-तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) ने १७ और १८ दिसंबर २०२२ को झारखंड की राजधानी रांची में अपनी शीतकालीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक ‘मंथन २०२२’ का आयोजन किया। एमडीएलएम अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, बूटी के सम्मेलन हॉल में आयोजित इस बैठक की मेजबानी बीटीएसएस की झारखंड शाखा ने की।

बैठक में भारत-तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय संयोजक हेमेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विवेक गुरु, राष्ट्रीय महासचिव विजय मान और अरविंद केसरी और राष्ट्रीय महासचिव (महिला विंग) राजो मालवीय सहित भारत-तिब्बत समन्वय संघ के १५० से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के उद्घाटन सत्र में रांची के माननीय विधायक श्री सी.पी. सिंह के अलावाआरएसएस क्षेत्रीय प्रचारक श्री अनिल ठाकुर, पूर्व डीजीपी श्री डी. के. पांडे और बाबा महाहंस महाराज भी शामिल हुए।

दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जून में उत्तर प्रदेश के वृंदावनमें आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक ‘चिंतन बैठक’ के बाद से पिछले छह महीनों में बीटीएसएस की विभिन्‍न इकाइयों की गतिविधियों और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में तिब्बत के लिए काम करने और तिब्बती मुद्दे को मजबूत करने के लिए आने वाले छह महीनों के लिए बीटीएसएसकी कार्ययोजनाओं और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में कुछ नए कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति पर भी चर्चा हुई।

भारत-तिब्बत समन्वय संघ के आमंत्रण पर भारत-तिब्बत समन्वय कार्यालय (आईटीसीओ), नई दिल्ली के कार्यक्रम अधिकारी चोनी छेरिंग ने बैठक में भाग लिया। उन्होंने केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के भारत-तिब्बत समन्वय कार्यालय और इसकी भूमिका से सदस्यों का परिचय कराने के साथ बैठक को संबोधित किया। उन्‍होंने बैठक को तिब्बत के अंदर की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी और तिब्बती मुद्दे के लिए उनकी निरंतर मदद और समर्थन की मांग की।

तिब्बती महिला संघ की उपाध्यक्ष छेरिंग डोल्मा भी उस बैठक में उपस्थित थीं  जहां उन्होंने अपने संबोधन में बीटीएसएस के सदस्यों को तिब्बत के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और तिब्बती मुद्दे के लिए बीटीएसएस की सभी गतिविधियों और कार्यक्रमों में अपने सहयोग का वादा किया।

रांची तिब्बती स्वेटर सेलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने अध्‍यक्ष तेनज़िन ल्हुंडुप के नेतृत्व में कार्यक्रम में भाग लिया और एक तिब्बती नृत्य और  भारतीय भाइयों-बहनों को समर्पित एक श्रद्धांजलि गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में रामगढ़ तिब्बती स्वेटर सेलर्स एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल हुए।

दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र की शोभा झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा में विपक्ष के वर्तमान नेता श्री बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति से और बढ़ गई।

आईटीसीओ के कार्यक्रम अधिकारी चोनी छेरिंग ने रांची और रामगढ़ के तिब्बती स्वेटर सेलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर भारतीय गणमान्य व्यक्तियों और बीटीएसएस राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों को पारंपरिक तिब्बती पवित्र स्कार्फ ‘ खटक’ के साथ बधाई दी और बदले मेंआयोजन समिति ने तिब्बती सदस्यों को स्कार्फ और स्मारिका देकर सम्मानित किया।

बैठक में स्वतंत्रता, मानवाधिकार और न्याय के लिए तिब्बत और तिब्बतियों के संघर्ष में मदद और समर्थन की अपनी प्रतिज्ञा के साथ सदस्यों, विशेष रूप से युवा सदस्यों में नई ऊर्जा और शक्ति का संचार हुआ।


विशेष पोस्ट

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

10 Mar at 9:41 am

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

10 Mar at 9:36 am

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

संबंधित पोस्ट

परमपावन 14वें दलाई लामा के सम्मान में लिम्बर्ग में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया

1 week ago

संदेश

3 weeks ago

ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड के मंत्रियों ने 2026 ANZMIN वार्ता में तिब्बत पर चिंता जताई

4 weeks ago

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

1 month ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

1 month ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service