भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

भारत-तिब्बत सहयोग मंच द्वारा तवांग तक शांति मार्च

November 26, 2019

22 नवंबर 2019, तवांग। भारत-तिब्बत सहयोग मंच की आठवीं तवांग यात्रा के लिए 350 से अधिक यत्रियों का एक समूह ऐतिहासिक तवांग मठ में प्रार्थना करने के लिए इकट्ठा हुआ और इस ऐतिहासिक मठ के मुख्य प्रार्थना कक्ष में आत्मशुद्ध िके लिए संक्षिप्त साधना के लिए बैठ गया।

इसके बाद तवांग मठ संग्रहालय के क्यूरेटर भंते येशी खावो ने सभी यत्रियों का स्वागत करते हुए तवांग मठ का विस्तृत परिचय दिया और प्रशंसा के प्रतीक के तौर पर तिब्बती पारंपरिक खतक देकर सबको सम्मानित किया। यात्रियों का स्वागत इसी अंदाज में क्षेत्रीय बीआरडीएल तवांग के सदस्य श्री पेमा दोरजी और श्री लोबसांग दोरजी ने भी किया ।

इसके बाद यात्रीगण तवांग मठ से निकलकर तवांग के मुख्य शहर से होते हुए 4.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कलावांग्पो सभागार पहुंचे। यहां उन्होंने तिब्बत पर चीनी अत्याचारों और भारतीय क्षेत्रों में चीन के अवैध घुसपैठ के खिलाफ प्रदर्शन करके राष्ट्रवाद और एकजुटता की नई ऊर्जा प्रदर्शित की। यहां उन्होंने नारे से संदेश दिया कि ‘चीन की सीमा चीनी दीवार, बाकी सब कब्जा है’, ‘दलाई लामा अमर रहें, अमर रहें’, ‘तिब्बत को मुक्त करो, मुक्त करो’, ‘भारत माता की जय’।

यह यात्रा बीटीएसएम की स्थानीय तवांग इकाई द्वारा आयोजित की गई थी, इसलिए भी इसमें तवांग के स्थानीय निवासियों की भागीदारी रही। इस शांति मार्च में गणमान्य से लेकर आम आदमी तक शामिल हुए थे। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 8758 फीट की ऊंचाई पर भारत के सभी क्षेत्रों से आकर एकजुटता जताने आए इन यत्रियों के दर्शक बड़ी संख्या में विदेशी और घरेलू पर्यटक भी थे।

कालावांग्पो कन्वेंशन हॉल में शांति मार्च का समापन हुआ, जहां यात्रियों और स्थानीय निवासियों ने एक अन्य कार्यक्रम में शिरकत की। यह ‘पूर्वोत्तर भारत में गुरु नानक की यात्रा’ पर आयोजित एक सेमिनार था। संगोष्ठी की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय गान के बाद विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। इसके बाद मीपा (मोनपा इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आट्रर्स ) की सांस्कृतिक मंडली ने सांस्कृतिक नृत्य का प्रदर्शन किया जबकि स्वागत भाषण बीटीएसएम के प्रदेश अध्यक्ष श्री वांगदी दोरजी खिरमे द्वारा दिया गया। उन्होंने अपने आदरणीय पिता श्री आरके खिरमे से मिली सीख और सहयोग के बारे में बताया तथा बीटीएमएस के बारे में डॉ कुलदीप चन्द्र अग्निहोत्री से मिली प्रेरणा और श्री इंद्रेश कुमार से राष्ट्रवाद की मिली सीख को भी साझा किया। उन्होंने परमपावन दलाई लामा की पीड़ा के बारे में भी बात की कि वह इन वर्षों में अपनी मातृभूमि तिब्बत में वापस नहीं आ सके, जिसके बाद उन्हें तिब्बत मुद्दे पर काम करने के लिए समस्या का कारण खोजने की मिली।

इस सेमिनार में बीटीएसएम के सचिव श्री पंकज गोयल, आईटीसीओ के समन्वयक जिग्मे त्सुल्तरिम और बीटीएसएम के तवांग जिला अध्यक्ष श्री ल्हुंदुप च्योसांग ने भी संबोधित किया। गोयल ने भारत माता के समग्र विकास और समृद्धि के लिए अरुणाचल प्रदेश के लोगों की एकजुटता के साथ तिब्बत मुद्दे को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

अरुणाचल प्रदेश में बीटीएसएम की इटानगर महिला शाखा ने भी अपने सांस्कृतिक नृत्य के प्रदर्शन के माध्यम से तिब्बत मुद्दे के प्रति समर्थन का इजहार किया और शांति मार्च में भाग लिया।


विशेष पोस्ट

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

25 Mar at 10:05 am

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

11 Mar at 9:07 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

10 Mar at 9:41 am

संबंधित पोस्ट

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 week ago

संदेश

1 month ago

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

1 month ago

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

2 months ago

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

2 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service