भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

भारत में तिब्बत समर्थक समूहों ने तिब्बती राष्ट्रीय जनक्रांति दिवस की 60वीं वर्षगांठ मनाई

March 17, 2019

तिब्बत.नेट, 16 मार्च, 2019

भारत तिब्बत मैत्री संघ, मुजफ्फरपुर, बिहार ने तिब्बती राष्ट्रीय जनक्रांति दिवस की साठवी वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित किया

नई दिल्ली। रविवार, 10 मार्च, 2019 को दुनिया भर के तिब्बतियों ने कम्युनिस्ट चीन द्वारा तिब्बत के बलपूर्वक कब्जे के खिलाफ तिब्बती राष्ट्रीय जनक्रांति दिवस की 60वीं वर्षगांठ मनाई। अपने तिब्बती भाइयों और बहनों के साथ भारत में तिब्बत सहायता समूहों ने भी इस महत्वपूर्ण दिवस को मनाया।

बिहार में  भारत तिब्बत मैत्री संघ (आईटीएफएस) ने विभिन्न स्थानों पर तिब्बती राष्ट्रीय जनक्रांति दिवस की 60वीं वर्षगांठ मनाई। पटना में देशरत्‍न सभागार सदाकत आश्रम में ‘तिब्बत की आज़ादी, भारत की सुरक्षा’ नामक एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि पटना विश्वविद्यालय के समाज शास्त्र विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ रघुनंदन शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दिवस को बिहार के भागलपुर, मुज़फ़्फ़रपुर और नवादा में इसी तरह से मनाया गया।

ओडिशा में आईटीएफएस ने कटक में तिब्बत पर एक संगोष्ठी आयोजित करके इस कार्यक्रम को याद किया। कार्यक्रम में डॉ सत्य राय,  डॉ बिस्वजीत,  तुषार महंती और उमर उल्लाह ने भाग लिया। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रही थी- डॉ झरना पटनायक।

झारखंड में आईटीएफएस  हजारीबाग ने 10 मार्च,  2019 को जैन भवन, बारा बाज़ार,  हजारीबाग में तिब्बती राष्ट्रीय जनक्रांति दिवस की 60वीं वर्षगांठ मनाई। आयोजन में मुख्य अतिथि हजारीबाग के आईटीएफएस विनोबा भावे यूनि‍वर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ बंशीधर प्रसाद रुख्यार थे। आईटीएफएस हजारीबाग के अध्यक्ष सुदेश कुमार ने समारोह की अध्यक्षता की।

आईटीएफएस ने इस अवसर पर गुजरात में सरदार स्मारक, लाल दरवाजा में कार्यक्रम किए। इस समारोह में मुख्‍य अतिथि डॉ परितोष शाह थे। समाजसेवी डॉ पी.जी. ज्योतिकर और लेखक-पत्रकार आनंद शुक्ला ने तिब्बत पर बातचीत की। इस आयोजन की अध्यक्षता आईटीएफएस गुजरात के संयुक्त सचिव डॉ महेंद्र संघपाल ने की।

कर्नाटक के मैसूर शहर में 10 मार्च को समारोह आयोजित किया गया।  कोर ग्रुप फॉर तिब्बती कॉज़ के क्षेत्रीय संयोजक श्री जे.पी. उर्स इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। उन्होंतने तिब्बत के लिए शांति जुलूस में भाग लिया।

दिल्ली में भारत तिब्बत सहयोग मंच (बीटीएसएम) के  महासचिव पंकज गोयल की अगुवाई में बड़ी संख्या में मंच के सदस्य और तिब्बती भाई- बहन जंतर-मंतर पर इस आयोजन में शामि‍ल हुए। उन्होंने रामलीला मैदान से जंतर-मंतर तक शांति रैली में भाग लिया और तिब्बत के लिए अपनी आवाज बुलंद की।

इसी तरह, तिब्बत सहायता समूहों द्वारा इस कार्यक्रम को भारत के विभिन्न स्थानों पर मनाया गया। वे सभी विभिन्न मीडिया द्वारा अच्छी तरह से कवर किए गए थे। 10 मार्च को मनाया जाने वाला तिब्बित राष्ट्रीय विद्रोह दिवस  कम्युनिस्ट चीन द्वारा तिब्बत के अवैध कब्जे के खिलाफ 1959 के तिब्बती विद्रोह की याद दिलाता है।


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

2 weeks ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

3 weeks ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

3 weeks ago

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

3 weeks ago

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service