भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

यूएनएचआरसी ५३वां सत्र : यूएन के इतर समारोह में तिब्बत में दमन की स्थिति का मुद्दा उठाया गया

June 22, 2023

tibet.net

जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के चल रहे ५३वें सत्र के मौके पर तिब्बत ब्यूरो- जिनेवा और सोसाइटी फॉर थ्रेटेंड पीपुल्स ने संयुक्त रूप से तिब्बत में चीन के निरंतर दमन पर प्रकाश डालने के लिए एक अतिरिक्त कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस इतर समारोह का विषय था- ‘तिब्‍बतंस रिपोर्ट ऑन द करेंट स्‍टेट ऑफ रिप्रेशन : ७५ इयर आफ्टर द यूनिवर्सल डिक्‍लेरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स (मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा के ७५ वर्ष बाद दमन की वर्तमान स्थिति पर तिब्बतियों की रिपोर्ट)। इस कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी फॉर थ्रेटेंड पीपुल्स के हनो शेडलर ने किया। तिब्बत पर आयोजित इस कार्यक्रम में तिब्बत ब्यूरो के संयुक्त राष्ट्र एडवोकेसी अधिकारी काल्डेन छोमो, पूर्व तिब्बती राजनीतिक कैदी फुंटसोक न्यिड्रोन और तिब्बत एडवोकेसी गठबंधन के समन्वयक ग्लोरिया मोंटगोमरी ने अपनी बात रखी।

कार्यक्रम में बोलते हुए काल्डेन छोमो ने कहा, ‘मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा (यूडीएचआर) को अपनाने के ७५ साल बाद भी राजनीतिक दमन, तिब्बती संस्कृति और पहचान को निगल जाना, तिब्बती लोगों से सामाजिक भेदभाव और उन्‍हें आर्थिक रूप से हाशिए पर ढकेल देना और चीन के नियंत्रण वाले तिब्बत में प्राकृतिक पर्यावरण का विनाश जारी है। इसके अलावा, उन्होंने तिब्बत में चीन द्वारा जारी दमन पर प्रकाश डाला और संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तिब्बत में चीन के अधिकारों के उल्लंघन को कम करने के लिए ठोस प्रयास करने का आग्रह किया।

तिब्बत की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली पूर्व महिला राजनीतिक कैदियों में से एक फुंटसोक न्यिड्रोन ने १९८९ से २००४ तक जेल में रहने के दौरान चीनी अधिकारियों के अमानवीय व्यवहार और विभिन्न प्रकार की यातनाओं का अपना प्रत्यक्ष अनुभव बयां किया। उन्होंने कहा कि तिब्बती संस्कृति, पहचान और भाषा पर लगातार बढ़ते दमन के कारण तिब्बत के हालत खराब होते जा रहे हैं। उन्होंने तिब्बत के लिए लगातार अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समर्थन और तिब्बत में राजनीतिक कैदियों की रिहाई के लिए समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समर्थन के कारण वह चीनी दमन से मुक्त होने और तिब्बत पर बोलने में सक्षम हो पाई हैं। उन्होंने तिब्बतियों की स्वतंत्रता की आकांक्षाओं को पूरा करने और परम पावन दलाई लामा की तिब्बत वापसी के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन का भी आह्वान किया।

तिब्बत एडवोकेसी गठबंधन के समन्वयक ग्लोरिया मोंटगोमरी ने तिब्बत में जबरन आवासीय बोर्डिंग स्कूलों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि पिछले साल प्रकाशित तिब्बत एक्शन इंस्टीट्यूट की एक शोध रिपोर्ट में पता चला है कि ६ से १८ वर्ष की आयु के कम से कम ९,००,००० तिब्बती बच्चों को उनके परिवारों और समुदायों से अलग कर दिया गया है और आवासीय स्कूलों में रहने के लिए मजबूर किया गया है। ग्लोरिया ने कहा, ‘चार और पांच साल के १,००,००० से अधिक बच्चों के अपने माता-पिता से अलग होने और सप्ताह में कम से कम पांच दिन बोर्डिंग प्री-स्कूल में रहने का भी अनुमान है।‘ उन्होंने उस भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और सांस्कृतिक संकट पर प्रकाश डाला जो जबरन आवासीय विद्यालयों के कारण किसी भी बच्चे को होगा। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से जबरन आवासीय स्कूलों को तुरंत बंद करने और निजी तिब्बती स्कूलों को स्थापित करने की अनुमति देने के लिए संयुक्त राष्ट्र संधि निकायों के आह्वान और आवाज को दोहराने का आग्रह किया।


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

संबंधित पोस्ट

बजट अनुमान समिति की बैठक CTA 2026-2027 बजट की समीक्षा के लिए हुई

1 week ago

पर्यावरण विशेषज्ञों ने निर्वासित तिब्बती संसद का दौरा किया

1 week ago

क्याब्जे कुंडलिंग तत्सक जेद्रुंग रिनपोछे ने कोल्लेगल धोंडेनलिंग में परम पावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की

1 week ago

एस्टोनियाई संसद के तिब्बत सपोर्ट ग्रुप की ओर से शोक संदेश

1 week ago

तिब्बती और स्थानीय भारतीय पत्रकार सालाना इंटरैक्टिव लंच के लिए धर्मशाला में इकट्ठा हुए

1 week ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service